Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

निकल चुके हैं अयोध्या से जनकपुर के लिए ...

42,617 Aufrufe • vor 12 Tagen •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

"ये अयोध्या एक धोखा है!" योगी राज की अयोध्या पर अयोध्या के परम विद्वान आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण के भाषण का एक और हिस्सा। "कम से कम अयोध्या के घाट तो छोड़ दीजिए। वे वेडिंग शूट (Wedding shoot) के लिए नहीं बने हैं। वे रील बाजों के लिए नहीं बने हैं। भला आदमी आधा घंटा ठहर नहीं सकता है, ऐसी राम की पैड़ी हो गई है!! अयोध्या के हाईवे पर हनुमान और वाल्मीकि बैठे हुए हैं। न सिर पर कोई छतरी। न कोई आवरण। वे ट्रकों की धूल फांक रहे हैं। गाड़ियों से शीशा खोलकर थूकते हुए ड्राइवर उनके दो फ़ीट दूर से गुज़रते हैं। सब कुछ आपके लिए तमाशा है। सब आपके लिए सिंबल है। आप खेल की तरह देवी देवताओं का इस्तेमाल करेंगे। फिर मंदिरों में बैठे भगवान क्या करेंगे, अगर सड़कों पर भी उन्हीं से सजावट होनी है? अयोध्या में आप दक्षिण के पेड़ लगा रहे हैं। ये पॉम ट्री हैं? अरे अयोध्या की जलवायु के वृक्ष कहां हैं? आप पांच गुना-दस गुना पेमेंट करते हैं, फिर उन पेड़ों की रखवाली करते हैं। इस अयोध्या में रामायणियों की कथा परंपरा ही शून्य हो चुकी है ।" अयोध्या को शास्त्रों में “अयोध्य” कहा गया है, यानि जिसे शत्रु जीत न सके। मगर विडंबना तो देखिए, जिस अयोध्या को दुनिया नहीं जीत पाई, उसे राम की विरासत के कलियुगी टेंडर के विजेता ठेकेदारों ने मिलकर हरा दिया!!

abhishek upadhyay

61,250 Aufrufe • vor 4 Monaten