Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

नर्मदेश्वर शिवलिंग के दर्शन करना अत्यधिक शुभ माना जाता है

36,356 görüntüleme • 6 ay önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु देशभर से दर्शन के लिए आते हैं। वहीं आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उज्जैन में एक और चमत्कार देखने को मिला। यहां महाकालेश्वर मंदिर के पास ही खुदाई के दौरान एक विशाल आकार का शिवलिंग मिला है। वहीं खुदाई में शिवलिंग मिलने के बाद इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई है। लोग यहां पहुंचकर शिवलिंग की पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि खुदाई के दौरान शिवलिंग मिला। जानकारी के मुताबिक सिंहस्थ कुंभ 2028 के लिए महाकाल मंदिर के पास तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। मध्य प्रदेश सरकार सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। ऐसे में उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर के पास खुदाई करते समय एक विशाल शिवलिंग मिल गया। मंदिर के विस्तार परियोजना के लिए भूमि को साफ करने के लिए भारी मशीनों का उपयोग करते समय इस शिवलिंग की खोज की गई है। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा ने कहा, "आज मंदिर परिसर के पास खुदाई के दौरान, जब 'भस्म आरती' चल रही थी, उसी समय हमें एक शिवलिंग मिला। पूरा परिसर बाबा महाकाल का है, यहां कण-कण में शिव विराजते हैं। आज शिवलिंग के दर्शन करना बहुत शुभ है। हम सब यहां आए, बाबा के दर्शन किए और शिवलिंग पर जल चढ़ाया।" #Ujjain #MPNews #MahakaleshwarTemple #Mahakal #ZeeNews

Zee News

22,929 görüntüleme • 5 ay önce