正在加载视频...

视频加载失败

नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. 📍लखनऊ

47,863 次观看 • 7 个月前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

बेटी के लव मैरिज करने के 24 घंटे बाद ही पिता व भाई ने लड़की का किया मर्डर.. बॉयफ्रेंड से पति बने युवक की शिकायत पर दोनों पकडे गए UP के ग्रेटर नोएडा में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता व भाई ने चिपियाना गांव निवासी युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की और मात्र तीन घंटे में घटना का खुलासा कर हत्या के आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान चिपियाना निवासी पिता भानू राठौर व भाई हिमांशु के रूप में हुई है। चिपियाना गांव की नेहा राठौर (23) का प्रेम संबंध बेसलौटा गांव थाना बाबूगढ़ छावनी हापुड़ के सूरज सिंह से था। हापुड़ में पढ़ाई के दौरान आठवीं कक्षा से दोनों एक दूसरे को जानते थे। युवक वर्तमान में हापुड़ में पिकअप चलाता है। यही कारण था कि नेहा के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने नेहा को सूरज से मिलने से रोक रखा था। बावजूद नेहा ने गत दिवस गाजियाबाद कोर्ट परिसर के समीप एक आर्य समाज मंदिर में सूरज से शादी कर ली। शादी को पंजीकृत कराने के लिए दोनों गाजियाबाद के रजिस्ट्रार ऑफिस भी गए। शादी के बाद नेहा उसी शाम को अपने घर चली आई। नेहा के परिवारवालों को कोर्ट परिसर के एक वकील से शादी की जानकारी मिली तो वह नाराज हो गए। सुबह नेहा के पिता और भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अपराध छिपाने के लिए एक घंटे के भीतर सुबह करीब साढ़े छह बजे चिपियाना गांव में नेहा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान गांवों वालों को जानकारी दी गई कि नेहा को बुखार था। तबीयत खराब होने से अचानक उसकी मृत्यु हुई है। उधर नेहा की संदिग्ध मौत की जानकारी जब सूरज को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। अब केस खुल गया और दोनों पकडे गए। #LoveStory #LoveCrime

TRUE STORY

11,111 次观看 • 1 年前