正在加载视频...

视频加载失败

पत्रकार: बीजेपी कानून बना रही है जो मुख्यमंत्री 30 दिन जेल में रहेगा उसे पद छोड़ना पड़ेगा अखिलेश जी: योगी को पता था एक न एक दिन ऐसा विधेयक आएगा इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही अपने ऊपर लगे सारे मुकदमे वापस ले लिए 😂😂

157,628 次观看 • 1 年前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

मैंने अभी मुख्यमंत्री जी का बयान सुना, मुझे हँसी आ रही है कि मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि जो किसान है वह साल में 20-25 दिन ही काम करता है, बाकी वह फ्री रहता है। बड़े कमाल की बात है अपने आप को किसान का बेटा बताते हैं, किसान परिवार से बताते हैं। एक-एक बात आपको पता है, तो आप यह कैसे कह सकते हैं? वो किसान जो अपनी फसल के लिए पूरा समय लगाता है, आपने कह दिया बुवाई करता है और चार दिन पानी देने जाता है, फिर कटाई कर लेता है। मुख्यमंत्री जी, क्या आपने कभी यह देखा कि वह किसान जो बुवाई करता है, उससे पहले उसे अपने खेत को तैयार करने में कितना समय लगता है? आपने कह दिया कि वह फसल बोने जाता है, तो बोने के बाद उसकी निराई-गुड़ाई कौन करता है? उसके लिए समय कौन देता है? फिर आपने कह दिया कि वह चार दिन पानी देने जाता है। मुख्यमंत्री जी, पानी ऐसे नहीं लगता कि प्रदेश में किसानों को आप रात को बिजली दे रहे हैं इस किसान को रात में पानी देने के लिए ठंड में खड़ा रहना पड़ता है। और आपने कह दिया "कटाई" मुख्यमंत्री जी, कटाई एक ही दिन में हो जाती है क्या ? कटी कटाई हुई फसल अभी खेतों में पड़ी है गेहूं की, और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। वो आपको नहीं दिख रही l मुख्यमंत्री जी, आप यह समझ रहे हैं कि किसान के एक खेत का काम एक दिन में सारा काम हो जाता है l वह जुताई भी करेगा, बोवाई भी करेगा, निराई-गुड़ाई भी करेगा, पानी भी देगा, कटाई भी करेगा, फसल को इकट्ठा भी करेगा, उसे निकालकर घर भी लाएगा, मंडी में भी लेकर जाएगा, और तुड़े को भी घर में इकट्ठा करेगा l इसमें केवल किसान नहीं, इसमें उसका पूरा परिवार लगता है। छोटे-छोटे बच्चे खेतों में जाकर अपने माता-पिता की मदद करते हैं। और उसके बाद पूरी फसल किसके लिए छोड़ देगा, उसकी रखवाली नहीं करेगा ? रात को वहां सोता है, उसकी रखवाली करता है, फसल का ध्यान रखता है l मुख्यमंत्री जी, ऐसा लग रहा है आप किसान किसान ऐसे ही कर रहे हैं आपको किसानी की पूरी बात ही नहीं पता l

Tika Ram Jully

33,392 次观看 • 4 个月前