Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

पूरा वीडियो तो डालिये त्रिपाठी जी, इस वीडियो के शुरुआत में ही पता लग रहा है कि वीडियो बना रही महिला के पति ने पहले HDFC एम्प्लोयी आस्था सिंह के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति उसको पलट के जवाब देगा, स्वाभिमान समझ आता है,...

24,653 views • 6 months ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

सुलतानपुर सदर के बीजेपी विधायक विनोद सिंह पर एक महिला ने रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि हमने यूपी पुलिस में शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला आयोग में जाकर शिकायत करना पड़ा। दिल्ली में FIR करवाना पड़ा। विधायक इस मामले पर कहते हैं कि महिला के पति ने अपने भाई को IAS बताकर ठगी करने का प्रयास किया, हमने इस मामले में केस करवाया है, इसलिए आरोप लग रहे। इसे लेकर पीड़ित महिला कहती हैं, हमारा घर विधायक के घर के ही पास है। ससुराल भी वहीं है, विधायक को हमारे परिवार के बारे में सबकुछ पता है। हमारे पति तो इकलौते हैं। फिर इन्हें किसी सामान्य व्यक्ति से काम करवाने की जरूरत कैसे पड़ सकती है? इन्होंने जो केस लिखवाया वह भी मेरी शिकायत के बाद रात में करवाया। ये सत्ता में हैं, पॉवरफुल हैं, इनकी हर जगह सुनवाई हो जाती है। पूरा वीडियो भास्कर पर देखिए:

Rajesh Sahu

91,575 views • 14 days ago

क्या ये गलत है.. देखिए, सोचिए, बताइए.. स्कूल के एक कमरे में बच्चियां और शिक्षिकाएं डांस कर रही हैं. बैकग्राउंड में कोई गाना बज रहा है.. पंजाबी सॉन्ग.. शिक्षिका का डांस करते हुए वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि वो झिझक रही हैं.. शर्मा रही हैं.. फिर किसी के आग्रह पर डांस कर रही हैं.. डांस करने वाली महिला शिक्षामित्र हैं और उनका नाम प्रीति जैन बताया जा रहा है. डांस का ये वीडियो मेरठ के कृष्णापुरी स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय का है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो और मैसेज वायरल है, उसका मजमून समझिए.. " शिक्षा का मंदिर बना नृत्यशाला.. सरकारी विद्यालय में ठुमके लगाने का वीडियो वायरल.." क्यों भई, वीडियो वायरल करने वालों.. क्या गलत है इस वीडियो में!! क्यों इतना फ्रस्ट्रेटेड रहते हो आप लोग.. किसी की जरा खुशी आप लोगों से क्यों बर्दाश्त नहीं होती.. अरे, वो टीचर सार्वजनिक मंच पर तो नाच नहीं रही हैं!! वीडियो वायरल करने वाले बताएं, इसमें क्या गलत है.. इस वीडियो में क्या अश्लीलता है.. कौन से नैतिक मूल्यों का उल्लंघन किया गया है.. कहां लिखा है कि क्लास रूम में बच्चों के साथ टीचर नाच-गा नहीं सकते.. हमारी पूरी क्लास के बच्चों ने तो अपने टीचर्स के साथ खूब गाना-बजाना, मौज-मस्ती, बकैती की है.. अरे भई, पढ़ाई ऐसे ही तो होती है.. अपनी छात्राओं के साथ बंद कमरे में नाचना.. मस्ती करना कोई गुनाह है क्या!! क्या उन टीचर मैडम ने अपने स्टूडेंट्स के साथ मनोरंजन के कुछ पल बिताकर गुनाह कर दिया.. क्या शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को नृत्य करने की मनाही है.. इसमें कौन सी मर्यादा का हनन हो गया!! ये कौन से नियम हैं!! ये कौन सी पहरेदारी है!! ये कौन सा प्रतिबंध है!! विभाग के नियम-कानून की किसी किताब में तो नहीं लिखा.. और इस वीडियो के वायरल होने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश भी दे दिए.. कितना बेवकूफ अधिकारी है जो फालतू के आदेश दे रहा है. सबसे पहले तो उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.. मैं तो इस वीडियो में दिख रहीं बेटियों और शिक्षिकाओं के लाख-लाख बार समर्थन में हूं.. आप भी ये वीडियो देखिए और बताइए, क्या गलत है इसमें.. #TEACHers #teacherandstudent #Dance #school #education #educational #EducationReform

Vivek K. Tripathi

13,045 views • 1 year ago