正在加载视频...

视频加载失败

परदेस कमाने गए और वहीं अपनी मर्यादा गंवा बैठे! ​अगर खुद पर काबू नहीं है तो अपने परिवार को साथ रखिए क्योंकि किसी और की बहन-बेटी की तरफ उठी एक गलत नजर आपकी जिंदगी को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देगी जहाँ से वापसी मुमकिन नहीं होगी। ​आखिर...

262,823 次观看 • 3 个月前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

एक लड़का और एक लड़की दोनों जंगल में आपस में प्रेम की बातें कर रहे होते हैं,तभी वहां कुछ लोग पहुंच जाते हैं और अपने फोन के कैमरे से वीडियो बनाने लगते हैं। यह सब वीडियो बनाने वाले लोग लड़की से पूछते हैं तुम यहां क्या कर रही हो, बता दो नहीं तो तुम्हारे साथ अच्छा नहीं होगा। दोनों लड़का और लड़की कहते हैं,हम यहां कुछ भी करें तुम लोग कौन होते हो, हम लोगों को परेशान करने वाले ! इसीलिए कहा गया है जंगल में जब भी मिलने जाओ तो सावधान रहो, वरना आपके साथ कुछ भी हो सकता है क्योंकि आजकल बहुत सारे लोग जंगल में कैमरा लगाए बैठे रहते हैं। लेकिन इस घटना पर कुछ लोग कह रहे हैं ऐसे किसी को परेशान नहीं करना चाहिए, हर किसी को आजादी है अपनी मर्जी अनुसार,चाहे जो करें !

Pranjal

80,420 次观看 • 2 个月前

अब भाजपा सरकार बताए कि पीडीए समाज के एक चायवाले को पलायन पर मजबूर करने के लिए कौन ज़िम्मेदार है? एक आम चायवाले पर अत्याचार करके लखनऊ की सरकार कहीं सांकेतिक रूप से किसी और को तो चुनौती नहीं दे रही है। आर्यन को अपने जीवन और जीवनयापन के लिए चिंता करने या डरने की ज़रूरत नहीं है, हम सब करोड़ों पीडीए लोग उसके साथ हैं, उसकी ढाल हैं। आशा है माननीय मुख्यमंत्री जी इस तुच्छता पूर्ण व्यवहार का संज्ञान लेते हुए, इस मामले से जुड़े हुए अराजक तत्वों और अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई करेंगे और अपने राज्य पर लगनेवाले पलायन के दाग़ से बचेंगे, नहीं तो लोग कहेंगे जो मुख्यमंत्री जी एक आम चायवाले की रक्षा अपने दल के अवांछनीय तत्वों से नहीं कर सकते हैं वो पूरा प्रदेश क्या चलाएंगे। अगर मुख्यमंत्री जी को अपने दल के उस असामाजिक तत्व का नाम नहीं पता हो तो हम बता देंगे। अगर फिर भी कुछ नहीं हुआ तो हम आर्यन के रोज़गार के लिए पुख़्ता व्यवस्था करेंगे क्योंकि हमें उसके हाथ की बनी और प्रेम से भरी चाय बहुत अच्छी लगी थी।

Akhilesh Yadav

87,960 次观看 • 5 个月前

मैं आमतौर पर सेलिब्रिटीज़ को निशाना बनाने से परहेज़ करती हूँ क्योंकि वे आसान आलोचना का शिकार हो जाते हैं, और सवाल तो सत्ता से किया जाना चाहिए जिससे कि जवाबदेही सुनिश्चित हो लेकिन जब यह सेलिब्रिटीज़ RSS जैसी एक ऐसी संस्था की तारीफ़ों के पुल बाँधने लगते हैं जो मेरे देश में नफ़रत फैलाती, लोगों को बाँटती है, तो कुछ ज्वलंत मुद्दों पर उनकी चुप्पी पर भी ज़रूर सवाल उठते हैं • जब लोगों की लिंचिंग सिर्फ़ उनकी शक्ल या उनके खाने की वजह से होती है, तो आप चुप क्यों रहते हैं? • जब लड़कियों के साथ बलात्कार होता है और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलता है, तो आप एक भी शब्द क्यों नहीं बोलते? • जब सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग हिंसा और नफ़रत को बढ़ावा देते हैं, तो आप चुप क्यों रहते हैं? • जब किसानों को कुचला जाता है, तो आप बोलते क्यों नहीं? • जब मणिपुर हिंसा की आग में जलता है और महिलाओं के साथ बर्बरता होती है तो आप चुप क्यों हैं? • जब बिलकिस बानो केस के दोषियों को माला पहनाकर सम्मानित किया जाता है और जश्न मनाया जाता है, तो आप ख़ामोश क्यों रहते हैं? • आसमान छूती महँगाई और पेट्रोल की कीमतों पर आपके वे भद्दे मज़ाक कहाँ चले गए? • रुपए लगातार गिर रहा है और आपको कोई भी फ़िक्र क्यों नहीं है? • इस देश में गंदे पानी से होने वाली मौतों पर आप बोलते क्यों नहीं? • जानलेवा प्रदूषण से आपको परेशानी नहीं होती? • खुले गड्ढों में गिरकर युवाओं की मौत हो रही है पर आपको जरा सा भी गुस्सा कैसे नहीं आता? • असल में तो जब आपके अपने किसी साथी को बदनाम किया जाता है, तब भी आप कभी बोलने की हिम्मत क्यों नहीं करते? अगर आप ज़रूरी ज्वलंत मुद्दों पर बोल नहीं सकते - तो कम से कम उन लोगों का महिमामंडन तो मत कीजिए जो नफ़रत फैलाते हैं और उससे फ़ायदा उठाते हैं अन्याय के सामने खामोश रहना एक choice है, लेकिन नफ़रत को बढ़ावा देना choice कतई नहीं है

Supriya Shrinate

69,473 次观看 • 7 个月前

इन व्यक्ति का नाम पिंकी चौधरी है और दिल्ली गाजियाबाद नोएडा में हिंदुत्व मोड़ को एक्टिव बनाए रखते हैं | कई हिंदुओं को यह व्यक्ति और इनकी टीम अपवाद और विवादित दिखती है क्योंकि यह विधायक सांसद नहीं है | ऐसे हिंदुओं से बस यही कहना है कि पिंकी चौधरी जैसे ही लोग हैं जो लोकेलिटी में हिंदुओं के मुद्दों को उठाते हैं | इनको विधायक और सांसदों की तरह सैलरी नहीं मिलती जिसके लिए मुद्दे उठाना इनकी मजबूरी हो | और रही बात विधायक और सांसदों की तो यह बात सबको पता है कि विधायकों द्वारा हिंदुत्व के कितने मुद्दे असलियत में उठाए जाते हैं | इसलिए कहना है कि अपने जो लोग निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं इन पर ओछी टिप्पणी कर मनोबल ना गिराएं | अगर यह लोग घर बैठ गए तो बहन बेटी मंदिर तक नहीं जा पाएंगी और विधायक सांसद सुध लेने तक नहीं पहुंचेंगे | राम राम | Pinki Bhaiya

THE JAT ASSOCIATION

40,289 次观看 • 11 个月前

मामला सीकर जिला लक्ष्मणगढ़ तहसील गाँव हापास का है जो आपके सामने है 🤔👇 माँ, बाप बेटी को पाल पोस कर 20 से 25 साल की करता है और वो फिर घर से भाग जाती हैं तो कितना दुःख होता है 😭 ऐसा क्यों हुआ क्योंकि कि इनके मां , बाप ने कभी भी नहीं देखा बेटी कहा जा रहीं है, किस से बात कर रही हैं, किस के साथ बाहर घूम रही हैं, ओर केवल धन कमाने के चक्कर में रहे गए और बेटी को सलीम भगाकर ले गया 😭 इसीलिए ध्यान रखना चाहिए बेटिया सही रास्ते पर तो चल रहीं हैं समय समय पर फोन चैक करना चाहिए कही सलीम जैसे की जाल में फंस कर घंटों घंटों फोन पर तो बात नहीं कर रही है 🙏 माँ बाप को इज्जत एक बार मिलती हैं वो चली गई तो फिर जिंदगी में कुछ भी नहीं बचता है 🙄 काम धन्धे से फ़ुर्सत मिल जाए तो बहन, बेटियों पर नजर बनाएं रखें यह पैसा धन दौलत यहीं रहे जाएगी ✍️

Oc updates

36,631 次观看 • 1 个月前

कुछ पुरूष ऐसे भी.... एक पुरुष का पुरुषार्थ उसकी मानसिकता पर depend करता है, न की उसके चेहरे और ओहदे पर..! हमेशा सभी पुरुषों को एक कतार में खड़ा करना गलत है, हर पुरुष को गलत नीयत का कहना गलत है क्योंकि ... उन सभी पुरुषों में ऐसे भी पुरुष आते हैं जो पूजनीय होते हैं, जो स्त्री के रक्षक होते हैं,जो सदैव रक्षा करते हैं महिलाओं के मन सम्मान की । जो स्त्रियों का कभी अपमान नही होने देते,वो रोक लेते हैं स्त्रियों पर होने वाले अत्याचारों को,वो जो सिर आंखों पर बिठाकर रखते हैं अपनी संगिनी को,जो उसकी आंखो मे नमी नही देख सकते है। वो ऐसा बेटा भी है जिसकी पूरी दुनिया उसके माता पिता होते हैं,फिर उनके लिए चाहे उसे ईश्वर से ही क्यों न लड़ना पड़े, वो ऐसा भाई है जिसने अपनी बहन की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की भी कभी परवाह नही की। वो पुरुष जिसने प्रेम के लिए न्योछावर कर दिया अपना सर्वस्व,अपना सारा जीवन और भटकता रहा पागलों की तरह यहां वहां। उन्होंने रक्षा की देश की अपने प्राणों की परवाह किए बिना , उन्होंने संवारा है अपने घर को अपने प्यार से त्याग से और अपने पन से .... कुछ पुरुषों ने अगर मर्यादा लांघी है ... तो वहीं कुछ पुरुष उदाहरण बने हैं समाज के लिए , उन्हे एक ही दृष्टिकोण से देखना बिलकुल गलत है, जो सही है उन्हे सम्मान की दृष्टि से ही देखा जाना चाहिए । हमारी नजर में... वो हर व्यक्ति सम्मान का अधिकारी होता है, जो दूसरे के सम्मान की भी रक्षा करता हैं .... खैर ....

तृप्त ...🖤

13,291 次观看 • 2 年前

विनेश फोगाट को जापान का टिकट इस बार नहीं मिल पाया, क्योंकि जुलाना की बेटी मीनाक्षी गोयत ने दिल्ली में हुए ट्रायल मुकाबले में विनेश फोगाट को 6-4 से मात दे दी। हालांकि, जाते-जाते विनेश फोगाट ने एक अहम बात कही — "मैं मैट पर वापसी करूंगी।" खेल में वापसी का हमेशा स्वागत है। लेकिन जुलाना की जनता की ओर से एक छोटी-सी अपेक्षा भी है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। आने वाले दिनों में मानसून शुरू होगा, तो जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। किसानों को खेतों से पानी की निकासी की चिंता रहेगी, क्योंकि समय पर निकासी नहीं होने पर फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है। मैट पर वापसी का संकल्प अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन जनता ने आपको केवल एक खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि अपने विधायक के रूप में भी चुना है। खेल और जनसेवा, दोनों जिम्मेदारियां साथ-साथ निभें, तभी जनता खुद को पूरी तरह प्रतिनिधित्व महसूस करेगी। जुलाना के लोगों को उम्मीद है कि उनकी विधायक मैट पर अपनी पहचान बनाए रखने के साथ-साथ जनसेवा के मैदान में भी पूरी सक्रियता और मजबूती के साथ नजर आएंगी। Vinesh Phogat #Julana #VineshPhogat #MinakshiGoyat #JulanaKiBeti

Amandeep Pillania

25,915 次观看 • 4 个月前