Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

प्रेमिका प्रेम मे प्राइम मिनिस्टर होती है।

118,301 Aufrufe • vor 1 Jahr •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

प्रेम में पड़ी लड़की... जब उल्टी 🤮 करती है तो..अच्छे-अच्छे आशिकों के हाथ पांव फूलने लगते है.. प्रेम मे पड़ी लड़की... पोस्ट पर कम आती है..क्यूंकि उसे अपने बाबू को समय समय पर थाना भी तो थिलाना रहता है... प्रेम में पड़ी लड़की... रात्रि में सोने से पहले...अपने प्रेमी का डाटा ऑफ करवा देती है... प्रेम में पड़ी लड़की को... अपने बाबू के पोस्ट पे आने वाली हर लड़की उसे अपनी सौतन नजर आने लगती हैं... प्रेम मे पड़ी लड़की... लिपस्टिक बहुत गाढ़ा लगाती है..जो अक्सर गहरे लाल रंग की होती है.. प्रेम में पड़ी लड़की... आटा गूंथते और बर्तन मांजते वक्त भी मुस्कुराती रहती है.. प्रेम में पड़ी लड़की... अपने बाबू की डाक्टर,टीचर मां सब बन जाती है.. प्रेम में पड़ी लड़की... अपने मोबाइल का रिचार्ज भी अपने बाबू से करवाती है.. ......... ..... लड़कियां महंगें गिफ्ट, चाट, पानी पूरी और रेस्टोरेंट का तरह तरह का खाना भी अपने बाबू के पैसों से ठूंसती हैं...और लड़के भी उसे Oyo/होटलों मे ले जाकर बिलों के भुगतान की वसूली करते रहते हैं..

तृप्त ...🖤

50,031 Aufrufe • vor 2 Jahren

प्रेमिकाओं का कोई नाम नहीं होता उनका कोई चेहरा भी नहीं होता प्रेमिकाओं का नाम ज़ोर से नहीं पुकारा जाता सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें अक्सर अनदेखा किया जाता है प्रेमिकाएं एकांत की साथी होती हैं जहां फुसफुसाया जाता है उनका नाम चेहरे को कहा जाता है चाँद पिता के द्वारा थोपे ज़िम्मेदारियों से टूटा नौकरी न होने से परेशान जीवन से उबा हुआ पुरुष प्रेमिका की बाँहो में पनाह पाता है दुखों का अस्थि कलश प्रेम की गंगा में बहा आने को आतुर प्रेमी यकायक शिशु बन जाता है प्रेमिका इस शिशु को मन में धारण करती है छिपा लेती है अपने आँचल में प्रेम का ये सबसे पवित्र क्षण होता है लेकिन ये पवित्र क्षण केवल एकांत में संभव है मौज में प्रेमी प्रेमिका को फूल और खुशबू पुकारता है कहता है तुम तो तीस में भी तेईस की लगती हो तेईस में मिलती तो हम साथ फिल्म देखने चलते... अब तो कोई न कोई टकरा जाएगा थिएटर में यूँ सबके सामने तमाशा बनाना ठीक नहीं प्रेमिका अनसुना करती है प्रेम को तमाशा पुकारना पूछती है- चाय तो पियोगे न खूब अदरक डाल के बनाती है चाय देर तक खौलाती है चाय नहीं मन फिर कसैलापन दूर करने एक चम्मच चीनी ज़्यादा डाल देती है प्रेमी को उसके हाथ की बनी चाय खूब पसंद है प्रेमिका सुख की सबसे आखिरी हिस्सेदार होती है और दुख की पहली प्रमोशन मिलने पर पुरुष सबसे पहले पत्नी को फोन करता है चैक बाउंस हो जाने पर प्रेमिका को प्रेमिका पूछती है कितने पैसों की ज़रूरत है कहो तो कुछ इंतज़ाम करूँ प्रेमी दिल बड़ा कर इनकार करता नहीं, मैं तो बस बता रहा तुमसे पैसे कैसे ले सकता हूँ प्रेमिका को जाने क्यूं ख़याल आता पैसे प्रेम से अधिक क़ीमती है वो कहना चाहती है सुनो, प्रेम दे दिया फिर पैसे क्या चीज़ है लेकिन कहते-कहते रुक जाती ये फिल्मी डायलॉग सा सुनाई देता कभी अचानक मॉल में प्रेमी के टकरा जाने पर वो देखती है उसकी अनदेखा करने की कोशिश लेकिन पहचान लेती है प्रेमी की पत्नी वो जानती है उसे सहकर्मी या पुरानी दोस्त के रूप में पूछती है- कितने दिन बाद मिली आप कैसी हैं, क्या कर रही हैं आजकल प्रेमिका बिल्कुल नज़रअंदाज़ करती है प्रेमी को उसकी पत्नी का हाथ पकड़ करती है कुछ बातें फिर जल्दी का बहाना बना निकल जाती है बाहर अगले दिन प्रेमी बताता है पत्नी पूछ रही थी आजकल उसके रंग ढंग बड़े बदले से है छेड़ में कहता है मेरे प्रेम ने तुम्हें रंगीन बना दिया प्रेमिका नहीं बताती कल लौटते में उसने फिर रुलाई पर काबू किया बस निकाल लाती है प्रेमी के फेवरेट कलर की टीशर्ट जो कल खरीदी थी मॉल से निकलते-निकलते प्रेमी कहता है सुनो घर जा रहा हूँ अब मैसेज मत करना फोन बच्चों के हाथ में होता है अक्सर जाते हुए प्रेमी का माथा चूमने को उद्दत प्रेमिका पीछे खींच लेती है कदम कार में बैठते ही प्रेमी भेजता है कोई कोमल संदेश फिर कोई जवाब न पाकर सोचता है अजीब होती हैं ये प्रेमिकाएं भी सच..कितनी अजीब होती हैं प्रेमिकाएं...💕 #तृप्त ✍🏻

तृप्त ...🖤

48,070 Aufrufe • vor 1 Jahr