Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

प्रिया बहन की तरह झारखण्ड की मेरी हर बहन को मिलेगा हर साल ₹12 हजार....खुशियों का उपहार.... झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत 3 अगस्त से आपके क्षेत्र में लगने वाले विशेष कैम्प में पहुँचकर इस ऐतिहासिक योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन अवश्य जमा करें।

10,347 görüntüleme • 2 yıl önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

राष्ट्रीय काव्य उत्सव 2026 में भाग लेने का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। कक्षा IX–XII के विद्यार्थी राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय की वेबसाइट पर उपलब्ध चयनित कविताओं में से किसी एक कविता का चयन करें, उसका पाठ करें और अपनी वीडियो एंट्री राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय की वेबसाइट पर जमा करें। 📅 अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026 🎓 पात्रता: कक्षा IX–XII के विद्यार्थी 🏆 पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियो को राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय पर सम्मानित किया जाएगा 🔗 अपनी एंट्री भेजें: 📧 ईमेल: [email protected] 📞 संपर्क: 9319703004 इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपनी काव्य प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएँ। #RashtriyaKavyaUtsav #RashtriyaEPustakalaya #NEP2020 #SchoolEducation #DoSEL PMO India Narendra Modi Pralhad Joshi PIB India

Ministry of Education

28,303 görüntüleme • 21 gün önce

‘पेयजल स्रोतों का सम्मान एवं संरक्षण’ अभियान, जिसे जल जीवन मिशन द्वारा #CatchTheRain अभियान के समर्थन में शुरू किया गया है, वर्षा की हर बूंद को सहेजने और जल स्रोतों को सुरक्षित बनाने का एक जनभागीदारी आधारित प्रयास है। मैं सभी नागरिकों, ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, युवा मंडलों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा सामुदायिक संस्थाओं से आग्रह करता हूँ कि वे अपने क्षेत्र में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण, जल निकायों के पुनर्जीवन तथा जल बचत से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। आइए, हम सब मिलकर अपने पेयजल स्रोतों का सम्मान करें, उनका संरक्षण करें और जनभागीदारी के माध्यम से ‘हर घर जल’ की उपलब्धियों को स्थायी बनाएं। आज की हमारी छोटी-छोटी पहलें ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल-सुरक्षित भारत की मजबूत नींव रखेंगी। #CatchTheRain #JalSrotonKaSamman #HarGharJal #JalJeevanMission

C R Paatil

15,722 görüntüleme • 1 ay önce

उपभोक्तावादी संस्कृति के मँझधार में डोल रहे भारतीय समाज के हर वर्ग में संवेदनशीलता का नितांत अभाव दिख रहा है जनजातीय समुदाय से आने वाला ग़रीब और अनपढ़ जीतू मुंडा अपनी बहन की मृत्यु के बाद उसके अकाउंट से पैसे लेने के लिये दो महीने से ओड़िसा ग्रामीण बैंक के चक्कर लगा रहा था पर उसे कहा जाता था कि मृत्यु का सबूत लाओ, किसी ने भी उसे मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनेगा इस बारे में समझने के प्रयास नहीं किया कुछ नहीं समझ में आया तो बेचारे जीतू ने अपनी बहन की लाश को खोदकर निकाला, बोरे में भरा और उसे लेकर बैंक पहुँच गया अब जबकि वीडियो वायरल हो गया तो बैंक कर्मचारी बैकफ़ुट पर हैं और जीतू की कानूनी सहायता की बात कर रहे हैं

ANUPAM MISHRA

53,126 görüntüleme • 4 ay önce

बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र के मणिहारी गांव में पुलिस प्रशासन द्वारा 2 माह के बच्चे की मां को गिरफ्तार करना अमानवीय और निंदनीय कृत्य है। पुलिस के आला अधिकारियों को इस घटना पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। ग्रामीण परिवेश की महिलाओं पर इस तरह का अत्याचार किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि उस महिला को तत्काल रिहा कर टावर कंपनियों का पक्ष लेने के बजाय उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीण परिवेश की महिलाएं इस देश की मिट्टी और संस्कृति की रीढ़ हैं। उन्होंने अपने अथक परिश्रम और योगदान से इस देश को समृद्ध बनाया है। उन्हें महज चंद पैसों के लालच में बड़ी कंपनियों के सामने किताबी कानून का पाठ पढ़ाना अन्यायपूर्ण है। प्रशासन से अपील है कि इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए ग्रामीण महिलाओं के प्रति सम्मान और न्याय सुनिश्चित करे। Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Rajasthan Police HelpDesk Rajasthan Police Barmer Police #शिव #NirmalChoudhary

Nirmal Choudhary

17,104 görüntüleme • 1 yıl önce

पाली और जोधपुर से आने वाले प्रदूषित पानी की वजह से आज हम थार वासियो का जीवन दूभर हो गया है,आज इस समस्या से पीड़ित गाँव अराबा के हालातो का जायज़ा लिया। इस प्रदूषित पानी की वजह से विद्यालय बंद है,लोगो के घरों के रास्ते बंद है सब कुछ बर्बाद हो रहा है लेकिन इस विपदा से मुक्त करने की हिम्मत न तो सरकार कर रही न कोई और,आख़िर कब तक लोग इस पानी की वजह से अपने घरों में क़ैद रहेंगे ? Bhajanlal Sharma जी सरकार को इस संबद्ध में कोई विशेष योजना बनाकर इसके स्थायी समाधान के प्रयास करने चाहिये ताकि हम थारवासियो का जीवन संकट में नही पड़े। इस दौरान पचपदरा पूर्व विधायक मदन प्रजापत जी ,युवा नेता थानसिंह जी डोली सहित स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Harish Chaudhary

27,198 görüntüleme • 2 yıl önce

संभल, उत्तर प्रदेश में अचानक उठे विवाद को लेकर राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इतने संवेदनशील मामले में बिना दूसरा पक्ष सुने, बिना दोनों पक्षों को विश्वास में लिए प्रशासन ने जिस तरह हड़बड़ी के साथ कार्रवाई की, वह दिखाता है कि सरकार ने खुद माहौल खराब किया। प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया और कर्तव्य का पालन भी जरूरी नहीं समझा। सत्ता में बैठकर भेदभाव, अत्याचार और फूट फैलाने का प्रयास करना न जनता के हित में है, न देश के हित में। माननीय सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेकर न्याय करना चाहिए। प्रदेश की जनता से मेरी अपील है कि हर हाल में शांति बनाएं रखें।

pankhudi

169,616 görüntüleme • 1 yıl önce

बिटिया त्रिशा को हार्दिक बधाई! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा नई दिल्ली में शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बैतूल की छात्रा त्रिशा तावड़े को सेंट्रल जोन के अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की राष्ट्रीय मेरिट लिस्‍ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाना सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। हमारे गांव-कस्बों में अपार प्रतिभा छिपी हुई है। बदलते दौर में जनजातीय क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थी नए-नए प्रतिमान रच रहे हैं। आज से शुरू PM-SETU योजना के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। यह पहल देशभर के आईटीआई को नई दिशा देगी।

Dr Mohan Yadav

13,258 görüntüleme • 11 ay önce