Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

पूर्व राज्यपाल श्री सत्यपाल मालिक को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर खाप पंचायत गुस्से में। खाप पंचायत के नेता श्री ईश्वर नैन ने सारी खाप इस तानाशाह सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी #SatyapalMalik

63,057 Aufrufe • vor 3 Jahren •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में आज अंकित के पिता ने अपनी बिरादरी की पंचायत बुलाई. खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने पंचायत की अध्यक्षता की. अंकित के पिता ने कहा कि पुलिस प्रशासन इंसाफ देने में नाकाम साबित हो रहा है. जो उम्मीदें थी इस पर पुलिस-प्रशासन खरा नही उतर सका है. कल इस मामले में सभी खाप चौधरियों की पंचायत होगी उसमें महापंचायत के लिए शैड्यूल तय होगा. भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत बालियान खाप के सबसे बड़े चौधरी है. अंकित बालियान मर्डर केस में पुलिस अभी तक 2 शूटरों को एनकाउन्टर में ढेर कर चुकी है. बाकी 2 शूटर और कत्ल कराने वाला गोगी गैंग का गैंगस्टर सरगना भोलू शाहपुरिया ₹1-1 लाख के ईनामी हो चुके है. पुलिस अभी तक सबूतों के साथ यह नही बता सकी है कि अंकित की हत्या क्यों की गयी. 📍शामली, उत्तर प्रदेश

Narendra Pratap

21,020 Aufrufe • vor 26 Tagen

टिकैत फैमिली की ताकत क्या है? क्या राष्ट्रीय किसान यूनियन का संगठन? नहीं, यह तो एक चुटकी भर है असल है वह खाप पंचायत जिसका इतिहास रघुवंशी महाबलियों से भरा पड़ा है. नरेश टिकैत इसी खाप पंचायत के मुखिया है. यानी कौम का सबसे बड़ा नेता. बालियान खाप को जाटों की सबसे बड़ी खाप माना जाता है कालांतर में इस खाप में बहुत सी बिरादरियां जुटी और सबसे बड़ी बिरादरी जुटी किसानों की. हर किसान की ताकत यह खाप है इसीलिए सब नरेश टिकैत को बाबा कहते है, उम्र में छोटा हो या बड़ा इस खाप का इतिहास करीब 1100 साल पुराना है इतिहास का डिटेल फिर कभी. मगर आज पहली बार नरेश टिकैत को क्रोध में देखा है. नरेश टिकैत बेहद शांत और संस्कारों के दायरे में रहने वाले नेता है... आज सवालों के जवाब में वह शांति नहीं दिखाई दे रही उनका मन उद्वेलित है जिन जाटों को सियासी रूप से एक एक करके किनारे किया जा रहा है. उससे यह कौम नहीं घबराई. मगर आज घर में घुसकर पगड़ी उछाली गई है. कुछ सियारों की भीड़ ने राकेश टिकैत को घेरा. उन पर हमले की कोशिश हुई नरेश टिकैत अब अपना मन कल की पंचायत में खोलेंगे. क्या बोलेंगे यह तो वही जाने मगर कुछ बड़ा जरूर होगा टिकैत का क्रोध सुनिए...

Narendra Pratap

106,222 Aufrufe • vor 1 Jahr

श्री-श्री रविशंकर को एकाएक क्यों याद आए खाप चौधरी और किसान? हरियाणा में चुनावी मौसम में तमाम सियासी दलों के अलग-अलग पैंतरे और अलग-अलग सियासी तौर तरीके दिखाई पड़ रहे हैं। उसी के तहत सत्ताधारी दल भाजपा का एक नया अनोखा पैंतरा सामने आया है। प्राकृतिक खेती सीखने और हरियाणा की खाप पंचायत की कार्यशैली से दक्षिण भारत के लोगों को परिचित कराने के लिए हरियाणा से कुछ किसानों और खाप पंचायतों के कुछ लोगों को ग्रुप आज बेंगलुरु रवाना हो गया है। इस ग्रुप का श्री श्री रविशंकर के आश्रम में जाने और उनसे रूबरू होने का भी कार्यक्रम है। हरियाणा के कुछ लोग सवाल भी पूछ रहे हैं कि एकाएक बेंगलुरु में बैठे श्री श्री रविशंकर को हरियाणा के खाप चौधरियों की याद क्यों आई? अपुष्ट खबरें हैं कि रुकने और मुफ्त हवाई यात्रा का सारा इंतजाम श्री श्री रविशंकर की ओर से ही कराया जा रहा है। दरअसल सवाल उठता है कि हरियाणा में जहां इतना महत्वपूर्ण चुनाव चल रहा है, ऐसे में एकाएक किसानों और पंचायत के प्रतिनिधियों का श्री-श्री रविशंकर से बेंगलुरु जाकर मिलना इतना आवश्यक क्यों है? सूत्र बताते हैं कि हरियाणा चुनाव में भाजपा की खराब स्थिति को देखते हुए इस नए पैंतरे के तहत किसान वर्ग और खापों में तोड़फोड़ करने के मद्देनजर बेंगलुरु में किसानों के कैंप के नाम पर किसानों को हवाई जहाज से एक सप्ताह घूमने के लिए बेंगलुरु ले जाया जा रहा है। इस से समझ सकते हैं कि इस समय इस तरह के कैंप लगाने और किसानों को हवाई जहाज से बेंगलुरु ले जाने का यह आइडिया किसका होगा और इसके पीछे क्या रणनीति होगी? क्या कोई संगठन एकाएक किसानों का हितैसी बनकर खड़ा हो गया है जो उसको चुनाव के दौरान किसानों की चिंता हो गई है? इस पर हरियाणा के किसान विचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि आज उनको किसान मसीहा चौधरी छोटूराम की वह बात याद आ रही है कि : "हे किसान पहले तो बोलना सीख ले और दुश्मन को पहचानना सीख ले।"

K P Malik

27,475 Aufrufe • vor 2 Jahren

कांग्रेस अध्यक्ष श्री Mallikarjun Kharge, नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi और कांग्रेस महासचिव (संगठन) श्री kcvenugopal के साथ हमारी अहम बैठक हुई। इस बैठक में संगठन, SIR और BLAs की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। हमने मनरेगा योजना की बहाली को लेकर हुए आंदोलन के बारे में भी शीर्ष नेतृत्व को जानकारी दी। SIR प्रक्रिया के आखिरी चरणों में BJP ने जो धांधली की, उस बारे में भी चर्चा हुई है कि कैसे हमने BJP की बदमाशी को रोका। इसके अलावा, आगामी पंचायत, नगर निकाय के चुनावों पर भी बातचीत हुई है और आने वाले दिनों में फिर से हम शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। शीर्ष नेतृत्व की तरफ से यही संदेश है कि जनता के मुद्दों के लिए और सरकार द्वारा किये जाने वाले भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते रहें। हम पंचायत चुनाव के बाद राज्य में दौरा करेंगे, नए लोगों को जोड़ेंगे और संगठन को मजबूती देते हुए विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बनाएंगे। : राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष Govind Singh Dotasra जी 📍 दिल्ली

Congress

36,635 Aufrufe • vor 8 Monaten