正在加载视频...

视频加载失败

पवन खेड़ा के घर पुलिस पहुंच गई है। उनके ​निजी स्टाफ का फोन भी जब्त कर लिया है। पवन खेड़ा घर पर नहीं हैं। पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार, पत्नी के तीन पासपोर्ट और अमेरिका में 52000 करोड़ के निवेश को उजागर किया। अब भ्रष्टाचार पर...

215,215 次观看 • 4 个月前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

2 सितंबर को नई दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन कमीशन ऑफिस ने पवन खेड़ा जी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं- चुनाव आयोग ने पवन खेड़ा जी, उनकी पत्नी की निजी जानकारी साझा कर दी और जो नोटिस दी गई, उसकी भाषा भी दोषी ठहराने और मानहानि वाली है। यानी गलती खुद चुनाव आयोग की है और आरोप पवन खेड़ा पर लगाए जा रहे हैं। • 2017 में पवन खेड़ा जी जब जंगपुरा शिफ्ट हुए तो उन्होंने नए पते पर नाम ट्रांसफर करने के लिए फॉर्म भरा, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनका नाम नए पते पर शिफ्ट कर दिया। • पवन खेड़ा जी के पास अपने नाम को शिफ्ट कराने की प्रक्रिया की रसीद भी है, जिस पर 18 अगस्त 2017 की तारीख लिखी है। • अब अचानक से आठ साल बाद दो जगह वोटर होने की वो कहानी सामने आई है- जिसमें नाम शिफ्ट करने का काम खुद चुनाव आयोग ने किया है। इस सबके बाद चुनाव आयोग कारण बताओ नोटिस जारी कर पवन खेड़ा जी, उनकी पत्नी का नाम और छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। : AICC- लॉ, ह्यूमन राइट्स व RTI विभाग के चेयरमैन Abhishek Singhvi जी 📍 दिल्ली

Congress

68,817 次观看 • 11 个月前

#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर कहा, "असम का चुनाव अच्छा चल रहा है लेकिन पवन खेड़ा जैसे नेताओं ने अपने बड़बोलेपन की वजह से इस चुनाव में कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया है... पासपोर्ट वाला विषय लाना ही नहीं चाहिए था। पवन खेड़ा और हिमंत बिस्वा सरमा ने इस चुनाव को व्यक्तिगत बना दिया है जबकि ये चुनाव भाजपा बनाम कांग्रेस होना चाहिए... इससे चुनाव बिगड़ जाता है। चुनाव मुद्दों पर, विकास पर, नीति और रणनीति पर होने चाहिए। इन सब विषयों का जनता का कोई लेना-देना नहीं है... हमें लगता है कि पवन खेड़ा जो कांग्रेस के बड़े नेता हैं, उनको कम से कम ऐसी चीजों से बचना चाहिए और चुनाव को व्यक्तिगत नहीं होने देना चाहिए।"

ANI_HindiNews

62,205 次观看 • 4 个月前

हिमंता बिस्वा सरमा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। पवन खेड़ा जी ने सबूतों के साथ अपनी बात रखी है। लेकिन हिमंता इन आरोपों पर जवाब देने के बजाए गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। सवाल है- उनकी पुलिस दिल्ली आकर किसे डराना-धमकाना चाहती है। हिमंता के भ्रष्टाचार के बारे में पूरा असम जानता है और 9 अप्रैल को इसका हिसाब होगा। हिमंता बिस्वा सरमा की हरकतें बता रही हैं कि वो बौखलाए हुए हैं। भ्रष्टाचार करते हुए धर लिए गए हैं। इसलिए फिजूल की बातें करने के बजाए हिमंता बिस्वा सरमा इन आरोपों पर जवाब दें। बाकी हिमंता जो बकवास कर रहे हैं, वो एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। : AICC सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म चेयरपर्सन Supriya Shrinate जी

Congress

26,764 次观看 • 4 个月前

#WATCH | गुवाहाटी: असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, "आज असम में हिमंत बिस्वा सरमा के घर के सदस्य के द्वारा जो FIR दर्ज किया गया है, उस FIR के जरिए असम पुलिस ने आज पवन खेड़ा को गुवाहाटी बुलाया। पवन खेड़ा गुवाहाटी में सुबह 10 बजे ही पुलिस थाने में उपस्थित रहे... उनका जो कर्तव्य बनता है, वे अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं और संवैधानिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा के घर से यह जो FIR दर्ज किया गया है, इसका उद्देश्य है कि हिमंत बिस्वा सरमा के अवैध धन और संपत्ति के बारे में कोई बात न करे। जो सिर्फ असम या भारत तक सीमित नहीं है, उसे लेकर जनता में बातचीत न हो, इस नजरिए से FIR दर्ज की गई है। लेकिन भारत की जनता और असम की जनता के बीच ये बात फैल चुकी है..."

ANI_HindiNews

189,341 次观看 • 3 个月前