正在加载视频...

视频加载失败

पशु मेला मैदान (परबतसर) धरना जारी है।

10,106 次观看 • 10 个月前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

नागौर के पशु मेलों को खत्म करने पर तुली है राजस्थान सरकार...मेड़ता पशु मेले में इस साल भी वही पिछले साल वाली कहानी ही दोहराई जा रही है...!! 12 तारीख को समाप्त हुए श्री बलदेव राम पशु मेले से 13 तारीख को रवाना हुई 52 गाड़ियों को बांसवाड़ा में रोक कर सभी ड्राइवरों और पशु पालकों को राजस्थान पुलिस ने पकड़ रखा है और सभी पशुओं को गौशाला में डाल दिया गया है। ड्राइवरों पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं और अब तक 8 ड्राइवरों को जेल (जेसी) भेज दिया गया है। कल रवाना हुई 4 गाड़ियों को ब्यावर के बर थाने में रोक लिया गया है और ड्राइवरों से बुरी तरह मारपीट की गई है। सभी वैध कागज़ात और अनुमतियां होने के बावजूद गौरक्षा के नाम पर वसूली और मारपीट जारी है। मेला मैदान में अब भी लगभग 350 पशु मौजूद हैं लेकिन पशु व्यापारियों की हिम्मत नहीं है कि वो एक भी गाड़ी ले जा सकें। ना किसानों के पास पीने को पानी है, ना ही खाने को अनाज और ना इन्हें खरीदने के पैसे। आज दोपहर से पशुपालकों और किसानों के बीच यहीं पशु मेला मैदान (मेड़ता) में बैठा हूं। इनमें से ज्यादातर किसान मध्य प्रदेश के हैं, जिनमें से एक ने रात को आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी क्योंकि वो अपनी ज़मीन गिरवी रख कर नागौरी बैलों की जोड़ी खरीदने आया था, 1 लाख 40 हज़ार में जोड़ी खरीदी भी और उस जोड़ी को इन तथाकथित गौरक्षकों ने पकड़कर गौशाला में डाल दिया और इससे मारपीट की। ये किसी तरह अपनी जान बचा कर वापस आया है और यहां नागौर प्रशासन से मदद की उम्मीद में भूखा प्यासा बैठा है। कल रात हिम्मत जवाब दे गई और पेड़ पर फंदा लगा कर अपनी जान देने की कोशिश की। यहां लगभग सभी किसानों की यही कहानी है...!! Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Rajasthan PCC District Collector & Magistrate, Nagaur

Manish Mirdha

27,672 次观看 • 1 年前