Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

बच्चों का सवाल तो सही है... तुम्हारे टाइम स्कूल बंद रहा क्या. 😄

153,248 views • 1 year ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

"सर... ये स्कूल बंद न हो तो अच्छा है..." ये आवाज़ सिर्फ एक मासूम बच्ची की नहीं है, बल्कि ये उस वंचित रह गये भारत के भविष्य की आवाज़ है, जो पढ़ना चाहती है, बढ़ना चाहती है, मगर रास्ते बंद किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हज़ारों सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं. क्या यही "डबल इंजन विकास" है? जहाँ गरीब के बच्चे सिर्फ इसलिए पढ़ाई से बाहर हो जा रहे हैं, क्योंकि उसका स्कूल अब मौजूद नहीं? गाँवों में प्राइवेट स्कूल दूर हैं, बेतहाशा महंगे हैं, और गरीबों के बस से बाहर. ये बच्ची जानती है कि पढ़ाई ही उसका भविष्य है, मगर सरकार उसकी क़लम और किताबें छीन रही है. ये कोई योजनागत सुधार नहीं, ये शिक्षा का निजीकरण है, मासूम सपनों की हत्या है. ये सवाल सिर्फ सरकार से नहीं है, ये सवाल हम सब से भी है. क्या हम चुप रहेंगे जबकि लाखों गरीब बच्चों का भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है? अब वक़्त है बोलने का. अब वक़्त है पूछने का, क्यों बंद किए जा रहे हैं सरकारी स्कूल? क्यों छीनी जा रही है एक गरीब की आखिरी उम्मीद? अगर आप चाहते हैं कि हर बच्चा पढ़े, तो इस आवाज़ को फैलाइए. इस बच्ची की गुहार को आखिरी न बनने दीजिए. शिक्षा पर खर्च कटौती नहीं, निवेश होनी चाहिए. वरना दंगाइयों और पाखंडियों की दुकान सज जाएगी, आपके बच्चे उनकी साज़िश के शिकार हो जाएँगे. आपके बच्चों को कोई बचा सकता है तो वह है शिक्षा, क़लम और किताब. #बचाओ_सरकारी_स्कूल #सरकार_से_सवाल #शिक्षा_का_अधिकार #UPGovt #YogiAdityanath #RightToEducation

Dr. Laxman Yadav

22,568 views • 1 year ago