Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

भास्कर न्यूज रूम….राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली!

18,515 views • 2 months ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

जूली कहां हैं? बुलाइए उनको... कांग्रेस के हाथ आया एक बड़ा अवसर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के राजनीतिक करियर के लिए यह रामनवमी एक टर्निंग प्वाइंट हो सकती है। अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन में टीकाराम जूली का नाम जिस प्रमुखता से उभरा है वह बड़े-बड़े नेताओं की नींद उड़ाने के लिए काफी है। कांग्रेस के हर बड़े नेता राहुल गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे तक, उनका ही नाम ले रहे हैं। भाजपा नेता ज्ञान देव आहूजा ने काम ही ऐसा किया कि टीकाराम जूली को अब पूरा देश राजस्थान के एक प्रमुख नेता के तौर पर पहचान रहा है। कांग्रेस के पास दरअसल एक बहुत बड़ा अवसर है और टीकाराम जूली तुरूप के इक्के साबित हो सकते हैं। रामनवमी पर टीकाराम जूली भगवान श्री राम के मंदिर गए थे और भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने उनके जाने के बाद उस मंदिर में गंगाजल छिड़का। उनके निशाने पर भले ही कांग्रेस के नेता रहे हों लेकिन कांग्रेस ने इसे एक अवसर के तौर पर लिया और इसे एक दलित का अपमान बताया है। अब कांग्रेस के पास एक और बड़ा खेल करने का अवसर है। कांग्रेस चाहे तो टीकाराम जूली को लोकतंत्र के मंदिर यानी विधानसभा के मुखिया के तौर पर प्रोजेक्ट करके पूरा खेल बदल सकती है लेकिन इस पर कायम भी रहना पड़ेगा। टीकाराम जूली एक काबिल नेता है। पहले गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए और अब नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उन्होंने अपनी काबिलियत को साबित किया है। चेहरा भी सौम्य है और भाषण कला में भी माहिर हैं और विनम्र भी हैं। कुल मिलाकर एक कंपलीट पैकेज हैं वे। बस, कांग्रेस नेतृत्व को उनके नाम पर कॉल लेने की जरूरत है। खेल पूरा ही बदल सकता है। Tika Ram Jully Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge Congress

Arvind Chotia

109,099 views • 1 year ago