Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

मौका था तारापुर के विभिन्न प्रखंड-पंचायत में रोड शो का... जहाँ-जहाँ पहुँचे, जनता का जोश देखते ही बनता था। ❤️ Samrat Choudhary ने भावुक होकर कहा... "14 तारीख तक आप लड़िए मेरे लिए, 14 के बाद मैं लड़ूँगा आपके लिए" यही रिश्ता है जनता और जनसेवक का मोहब्बत और...

48,678 Aufrufe • vor 10 Monaten •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

आज कांग्रेस पार्टी ने आदरणीय सोनिया गांधी जी को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। मैं इस निर्णय का तहे दिल से स्वागत करता हूँ और राजस्थान कांग्रेस एवं समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से आभार व्यक्त करता हूँ। माननीय सोनिया गांधी जी का जीवन त्याग, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतिबिंब है। उन्होंने हमेशा देश सेवा के धर्म को प्राथमिकता दी और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा सदैव उनके लिए सर्वोपरि रहा है। उनका उच्च आचरण और मार्गदर्शन हमारे लिए एक मिसाल के रूप में रहा है। उनका मार्गदर्शन मेरे लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है और अब राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में सोनिया गांधी जी के नाम की घोषणा हम सभी के लिए गर्व की बात है। उनकी उम्मीदवारी न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं बल्कि राजस्थान की जनता में भी एक नए भरोसे और उत्साह का संचार करेगी।

Sachin Pilot

171,836 Aufrufe • vor 2 Jahren

एक वो दौर था जब सरकारें जनता के सामने झुकती थीं, और एक आज का 'अमृतकाल' है! 🤷‍♂️ ​इस वीडियो को देखिए। 1984 में जब सोनम वांगचुक के पिता सोनम वांग्याल जी ने लद्दाख के अधिकारों (ST दर्जे) के लिए भूख हड़ताल की थी, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी खुद लेह पहुंची थीं और जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया था। इसे कहते हैं जन-संघर्ष का सम्मान और सच्चा लोकतंत्र! ​और आज की स्थिति देखिए... आज उसी लद्दाख को बचाने के लिए, हमारे पर्यावरण और हकों के लिए खुद सोनम वांगचुक हफ्तों तक माइनस डिग्री तापमान में बर्फ पर सोते हैं, दिल्ली आकर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन '56 इंच' के सीने वाली सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। ​📸 PR vs Reality: जो सरकार कैमरे के सामने मोर को दाना खिलाने और गुफाओं में ध्यान लगाने का इवेंट कर सकती है, उसे देश के लिए असली 'तपस्या' कर रहा एक सच्चा देशभक्त दिखाई नहीं देता। ​🎙️ सिर्फ 'मन की बात': इन्हें सिर्फ अपनी 'मन की बात' सुनाना आता है। जनता की 'जन की बात' सुनने के लिए जो संवेदनशीलता चाहिए, वो शायद इनके सिस्टम से पूरी तरह डिलीट हो चुकी है। ​तानाशाही और लोकतंत्र में यही फर्क होता है—एक में जनता की आवाज़ सुनी जाती है, और दूसरे में उसे इग्नोर करके हेडलाइंस मैनेज की जाती हैं। ​#SonamWangchuk #SaveLadakh #LadakhDemands #Democracy #HistoryVsPresent #WhereIsTheGovt #RealityCheck #VoiceOfPeople #DictatorshipVsDemocracy #StandWithLadakh

Dhruv rathi india(fan page)

85,250 Aufrufe • vor 1 Monat

उत्तर-प्रदेश: मेरठ का सेन्ट्रल मार्केट फिर से रो रहा है. आज आवास विकास ने 25-38 मीटर के छोटे मकानों पर नोटिस चिपकाने शुरू किये. सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर इन मकानों में सैटबैक दिया जाना है. 2 से 3 मंजिला तक बने इन छोटे मकानों में सैटबैक पैदा करने का मतलब मकान का बड़ा हिस्सा जमीदोज हो जाना है. सैटबैक के लिए घर तोड़ने का वक्त 15 दिन का है. पीड़ित परिवारों ने आवास विकास की इस कार्रवाई का विरोध शुरू किया है. सेन्ट्रल मार्केट में पिछले दिनों सीलिंग के बाद महिलाओं ने धरना शुरू किया था. करीब 15 दिनों धरना चलने के बाद बीजेपी सांसद अरूण गोविल खत्म कराया. वायदा किया था कि कार्रवाई नही होगी. आज अरूण गोविल को जनता फिर से पुकार रही है.

Narendra Pratap

39,504 Aufrufe • vor 3 Monaten

जय जानकी 🙏 यह वीडियो देखकर मैं भीतर से बहुत डिस्टर्ब हो गई हूं। मैं जब भी यात्रा पर जाती हूं तो मेरे बैग में कुछ मैथिली पाग और मिथिला पेंटिंग का शॉल होता है। किसी विशिष्ट जन से मिलती हूं उनका स्वागत अभिनंदन मैथिली पाग से करते हुए यह कहती हूं कि यह मिथिला का मान और हमारी बड़की दीदी जगत जननी मां सीता का आशीर्वाद है। यह वीडियो अभी देखा अत्यंत स्तब्ध और आहत हूं। मिथिला के पाग का अपमान सहन करना मेरे लिए मुमकिन नहीं है। यह माननीय महिला नेत्री बाहर की है इन्हें मैथिली संस्कृति के प्रति ज्ञान शून्य हैं। मैं किसी के लिए हर्टिंग लैंग्वेज प्रयोग करने से बचती हूं, मेरे संस्कार इसकी अनुमति नहीं देते। लेकिन मैं माननीय नेत्री से कहना चाहूंगी कि जब कभी भी आमना सामना हुआ तो मिथिलावासियों ने जो पाग पहना कर आपका सम्मान किया था और उस पाग का आपने अपमान किया है इसका बदला लेते हुए आपके सर पर मैं अपने पैरों की जुती रखूंगी। आप यही डिजर्व करती हैं। सबसे ज्यादा तकलीफ की बात यह है कि इस डायलॉग पर वहां उपस्थित जिन मैथिल या मिथिलानी ने ताली बजाई है उनका स्वागत भी उनके सर पर जूता रखकर करना चाहिए। सिया के आशीर्वाद और मिथिला के मान का अपमान करने वालों को सीता का श्राप जरूर लगेगा। जय मिथिला 🙏 जय जानकी 🙏 नोट - मिथिला के सक्रिय संगठनों और संस्थाओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस महिला के खिलाफ मिथिला संस्कृति के डिफेमेशन के लिए कानूनी फॉर्मेट में भी कार्यवाही की दिशा में कदम उठाए।

Priya Mallick

42,075 Aufrufe • vor 10 Monaten

आज भारत वासियों को, भारतीय क्रिकेट टीम का सपोर्ट करना चाहिए तब जब देश का कप्तान, पाकिस्तानियों को अपनी हर जीत के साथ पहलगाम हमले पर भी करारा जवाब दिया हो 🚩 उन नीचों से हांथ भी नहीं मिलाया 🤟 🇵🇰 पाकिस्तान जब-जब 🇮🇳🪖🚩भारत से लड़ा, हर बार शिकस्त खाई। 1947 से लेकर 1965 तक सीमाओं पर संघर्ष हुए, लेकिन 1971 का युद्ध पाकिस्तान के लिए सबसे शर्मनाक रहा, जब 93,000 सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश का जन्म हुआ। इसके बाद भी पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतें बंद नहीं कीं। कारगिल में 1999 की नापाक घुसपैठ का भी भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकवाद को बढ़ावा देने पर 2016 की उरी हमले के बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की और दुनिया को दिखा दिया कि नया भारत चुप नहीं बैठता। 2019 में पुलवामा हमले के बाद हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया। ताज़ा उदाहरण संयुक्त राष्ट्र (UN) का है, जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं—कश्मीर का राग अलापा, भारत के फाइटर जेट गिराने की डींगें मारीं। लेकिन विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पेटल जी ने तथ्यों और तर्कों से ऐसा जवाब दिया कि पाकिस्तान फिर से दुनिया के सामने बेनकाब हो गया। सच तो यह है कि अगर ये बहसें लाइव न होतीं, तो पाकिस्तान अपने यहां की मीडिया में इसे भी "जीत" बताता और किसी असफल जनरल को "फेल मार्शल" बना देता—जैसे पहले आसिफ़ मुनीर को बनाया। भारत हर मोर्चे पर मजबूत हुआ है—चाहे जंग का मैदान हो, आतंकवाद का मोर्चा, या कूटनीति का मंच। पाकिस्तान के झूठ अब दुनिया पहचान चुकी है और भारत की सच्चाई, ताक़त और धैर्य का लोहा मान चुकी है। #opretion_sindoor 👉 Surya Kumar Yadav भाई आज का मैच आप लोगों के लिए भी और भारत के लिए भी बहुत अहम है 🤟 क्योंकि भारत के अंदर भी कुछ पाकिस्तानी बैठे हैं जो चाहते हैं, आप लोग कि हार हो 🪖 भारतीय लोग,आप लोगों के साथ हैं जय हिंद 🇮🇳 जय भारत 🚩 हिंदूत्व ही सनातन धर्म है 🚩 वसुधैव कुटुंबकम् का मंत्र यहीं से निकलता है अब आतंकवादियों को ये बातें ना ही समझ में आती हैं और ना ही आयेगी 🤟 #अभिषेक_शर्मा_तुम्हरे_नए_अब्बू_हैं_पाकिस्तानियों I 💗 Mahadev 🚩🇮🇳🪖...✍️

शिवम मिश्रा 📖 🖊️

72,206 Aufrufe • vor 10 Monaten

सच तो यह है..कि ओडिशा सरकार के पास कोई सबूत ही नहीं है, कोई दस्तावेज ही नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि वेदांता को ज़मीन देने के लिए ग्रामसभा की बैठक कभी बुलाई भी गई थी....ना ही अभी तक ‘स्टेज-2’ की वन मंजूरी मिली है और ना ही ‘पर्यावरण मंजूरी’ मिली है इसके बावजूद खनन के के लिए रोड का काम शुरू है मानो मोदी जी आदिवासियों की ज़मीन बेचने के लिए तैयार बैठे हों. रायगड़ा और कालाहांडी जिलों में स्थित सिजीमली पर्वत का यह क्षेत्र, जहाँ वेदांता कंपनी को बॉक्साइट खनन का ठेका दिया गया है, संविधान की 5वीं अनुसूची से शासित होता है. यह पूरा क्षेत्र संसद से पारित PESA कानून के दायरे में है. जिसके अनुसार बिना ग्रामसभा की पूर्व अनुमति के किसी भी हालत में खनन का ठेका किसी भी कंपनी को नहीं दिया जा सकता है. स्थानीय आदिवासियों का कहना है कि 2023 में पेश किए गए ग्रामसभाओं के दस्तावेज फ़र्ज़ी थे और प्रशासन द्वारा ग़ैर-कानूनी तरीके से तैयार किए गए थे. बहुत से लोगों के हस्ताक्षर फ़र्ज़ी थे. पड़ताल से पता चला कि ग्रामसभा की बैठक कभी हुई ही नहीं. इसलिए सितंबर 2024 में ग्रामीणों ने अपनी स्वतंत्र ग्राम सभाएं आयोजित कीं और वेदांता के पक्ष में दिए गए खनन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया. और अब सरकार खुलेआम हिंसा पर उतारू है!

Ajay Kumar Lallu

10,109 Aufrufe • vor 4 Monaten