Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी का मास्टर स्ट्रोक! राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 240+ सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 50 मिलीं। गहलोत-कांग्रेस ट्विटर पर पोस्ट करते रहे, भजनलाल जी मैदान में सक्रिय रहे। Silent Killer निकले भजनलाल जी। 💪 #TripleEngineInRajasthan

18,467 görüntüleme • 8 gün önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

झूठ का नकाब कितना भी घना हो अंतरात्मा सच बताती है लाख छुपा लो तुम चाहे... दिल की बात जुबां पर आ ही जाती है मुख्यमंत्री भजनलाल जी का शुक्रिया.. जो खुले मन से स्वीकार कर रहे हैं कि "कांग्रेस के नेतृत्व में हम देशवासियों ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी" देश की आज़ादी से लेकर सशक्त भारत निर्माण में कांग्रेस के महान नेताओं ने अपना लहू बहाया है। कांग्रेस का इतिहास और विरासत अमर है, जो सदियों तक देश को दिशा देती रहेगी। कांग्रेस के संघर्ष और बलिदान की गूंज सदैव सुनाई देगी। भजनलाल जी और भाजपा के नेता जानते हैं कि उनके राजनीतिक पूर्वजों ने सिर्फ अंग्रेजों की मुखबिरी और स्वतंत्रता संग्राम का विरोध किया था। भाजपा का कटु सत्य यही है।

Govind Singh Dotasra

31,582 görüntüleme • 1 yıl önce

राजस्थान के लिए यह दिन खास है शेखावाटी के लिए यमुना जल का समझौता हो गया है। 32 साल पुराना मुद्दा कभी सुलझ भी सकता है, इसकी उम्मीद कम थी लेकिन हम इसे आज होते हुए देख रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बार-बार के दिल्ली दौरों पर सवाल उठते रहे और मजाक बनते रहे लेकिन भजनलाल चुपचाप अपना काम करते रहे। नतीजा आज सबके सामने है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील की मौजूदगी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना जल समझौते पर दस्तखत किए हैं। 32 साल के दौरान पता नहीं कितने नेताओं ने यमुना के पानी के भरोसे चुनाव जीत लिए लेकिन पानी नहीं ला पाए। सरकार में आने के साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल प्रोजेक्ट को गति देने के प्रयास शुरू किया और अब जाकर यह प्रयास रंग ला रहे हैं। बड़े काम काफी मेहनत, समर्पण और धैर्य की मांग करते हैं। Amit Shah Bhajanlal Sharma Nayab Saini C R Paatil V.Srinivas IAS

Arvind Chotia

108,876 görüntüleme • 3 ay önce

आज लगातार 57वां दिन है जब राजस्थान में राजीव गांधी युवा मित्र, तेज़ हवा और बारिश का सामना करते हुए अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ़ धरने पर बैठे हैं। राजनीतिक प्रतिशोध की मानसिकता से ग्रस्त भाजपा की भजनलाल सरकार ने, सत्ता में आते ही कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा नियुक्त किए गए इन युवा मित्रों को एक झटके में बेरोजगार कर दिया। मैं इन युवाओं की जीवटता की प्रशंसा करती हूं जो अपने साथ हुए इस अन्याय का विरोध करते हुए, 'युवा-न्याय' की मांग कर रहे हैं। युवा विरोधी भजनलाल सरकार को इनके हौसलों के आगे घुटने टेकने होंगे और सभी युवा मित्रों को पुनः बहाल करना ही होगा!! "जारी रहेगा संघर्ष, न्याय का हक़ मिलने तक!! ✊🏽🇮🇳 #YuvaNYAY

Alka Lamba 🇮🇳

52,966 görüntüleme • 2 yıl önce

डोटासरा तो अचानक मानेसर कांड से निकले नेता हैं या अशोक गहलोत जी के आशीर्वाद से प्रदेश अध्यक्ष बने थे – गुटबाज गहलोत– पायलट और जातिवादी मीडिया। मैं क्या बोलूंगा आप सिखाओगे क्या, बैठ जाएये आप...... बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को फटकार लगाती ये वो आवाज थी जिसको नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी जी ने तराशा और सदन में 163 विधायकों वाली बीजेपी वसुन्धरा सरकार के सामने जनता की ढाल बनाकर खड़ा किया था, विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक बनाकर मौका दिया था। 2013 चुनाव में जब अशोक गहलोत जी के रहमो कर्म से कांग्रेस सिर्फ 21 सीट पर सिमट गई थी तब सोनिया जी ने अपने भरोसेमंद नेता रामेश्वर डूडी जी को सदन का नेता बनाया था, इन्हें रामेश्वर डूडी जी के नेतृत्व एवं आशीर्वाद से गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक चांदना, घनश्याम मेहर जैसे मजबूत जननेता वसुंधरा सरकार के सामने सीना तानकर खड़े होते थे, इन्हें डूडी जी की छत्र छाया में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट जी ने मीडिया और दिल्ली– जयपुर के बाहर राजस्थान भर में अपना पहचान बनाई थी, सर्किट हाउस के दौरों से अलग जनसंघर्ष में ध्यान लगाया था। 2020 में सचिन पायलट मानेसर जाकर बैठ गए तब भी रामेश्वर डूडी जी की सलाह पर ही सोनिया गांधी जी ने केंद्र के अन्य वरिष्ठ नेताओं से विमर्श कर के ही डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, अशोक गहलोत कभी नहीं चाहते थे कि एक मजबूत नेता PCC अध्यक्ष बने, 2020 में गहलोत जी की पसंद के चारों नाम आलाकमान ने ठुकरा दिए थे और डूडी जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर ठप्पा लगाया था, अगली बार जब भी गहलोत जी खुद को कांग्रेस का मालिक समझ कर ये कहें कि उन्होंने इस नेता को ये बनवाया या डोटासरा जी तो मानेसर कांड से निकले नेता हैं, उन्हें रामेश्वर डूडी जी का नाम याद दिलवा देना और एक सवाल कर लेना कि गहलोत जी आप ने दिल्ली से सीधे मुख्यमंत्री बनकर राजस्थान आने के बाद हमेशा से क्यों चाहा था कि राजस्थान से लोकसभा में कोई मजबूत युवा सांसद न पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष पद पर मजबूत नेता न बैठें जो संगठन निर्माण पर ध्यान दें। अमरेन्द्र खलबली amrendra khalbali

अमरेन्द्र खलबली amrendra khalbali

49,940 görüntüleme • 9 ay önce

सत्ता की भूखी भाजपा और मुख्यमंत्री भजनलाल जी जवाब दें... पुलिस भेजो, पार्षदों पर दबाव बनाओ, डराओ-धमकाओ और खरीद-फरोख्त करो.. क्या यही चुनाव और भाजपा का लोकतंत्र है? आखिर.. कब तक निर्वाचन आयोग कठपुतली बनकर यूं लोकतंत्र को लज्जित होता देखेगा? सीकर के धोद और लोसल में कांग्रेस एवं समर्थित पार्षदों के पीछे पुलिस भेजने और उन्हें जबरन उठाने का प्रयास बेहद गंभीर हैं। जनता ने जिन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, BJP सत्ता के सहारे से उन्हें पुलिस के दम पर डरा-धमका कर उठाने में लगी है। लेकिन याद रहे.. लोकतंत्र के प्रहरी कांग्रेस के सिपाही कभी सत्ता के दबाव में झुकेंगे नहीं। सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला जी पूरी मजबूती से तानाशाही सत्ता का मुकाबला कर रही है। वोट जनता ने दिया है, जनादेश जनता का है, भाजपा उसे पुलिस और सत्ता के दबाव से छीन नहीं सकती। BJP लोकतंत्र को बंधक बनाना बंद करे। CEO RAJASTHAN Election Commission of India CMO Rajasthan Rajasthan Police Rajeev Sharma IPS Sunita Gathala INC

Govind Singh Dotasra

24,247 görüntüleme • 13 gün önce

जैसे ही दिल्ली हाईकमान में सचिन पायलट जी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चा शुरू होती हैं...! उधर राजस्थान कांग्रेस के कुछ स्वयंभू बड़े नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री की बयानबाजी शुरू हो जाती हैं...! अब कहा जा रहा कि में तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहता था लेकिन किसी ने साजिशन मुझे नहीं बनने दिया..! नोट – 25 सितम्बर 2022 को हाईकमान द्वारा भेजे गए ऑब्जर्वर अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे साब मिलना तक उचित नहीं समझा...! कुछ नेताओं ने तो यहां तक बयान दिया कि कौन हाईकमान यहां का हाईकमान अशोक गहलोत ही है.. नोट – जब 2013 में अशोक गहलोत जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 200 सीटों में से केवल 21 पर सिमट गई, 2014 में सचिन पायलट जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया और 2018 में कांग्रेस सरकार बनी...!

Ratan acharya

192,615 görüntüleme • 3 ay önce

#भाजपा_सरकार_छात्रसंघ_चुनाव_बहाल_करें भाजपा के बड़े नेता अपने कार्यकर्ताओं से मेरे खिलाफ़ बेबुनियाद आरोप लगवा रहे हैं कि मैंने छात्रसंघ चुनाव बंद करवाएं। सवाल यह है कि उस समय क्या मैं छात्रसंघ अध्यक्ष बना या मुख्यमंत्री, जो चुनाव कराने या नहीं कराने का अधिकार मेरे पास होता? मैं भाजपा के नेताओं से स्पष्ट जवाब चाहता हूँ: आप बार-बार पिछली सरकार को दोष देते हैं, लेकिन आज छात्रसंघ चुनाव कराने का अधिकार वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के पास है या पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के पास? बयानबाज़ी और भ्रम फैलाने के बजाय, भाजपा सरकार को युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और तुरंत छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। धरातल पर काम दिखाइए, सिर्फ़ आरोपों की सियासत नहीं! Bhajanlal Sharma Ashok Gehlot Dr Prem Chand Bairwa BJP CMO Rajasthan #NirmalChoudhary

Nirmal Choudhary

47,261 görüntüleme • 1 yıl önce