Загрузка видео...

Не удалось загрузить видео

На главную

ये है बिहार में शराबबंदी की हकीकत, खुलेआम मिल रही शराब

64,140 просмотров • 6 месяцев назад •via X (Twitter)

Комментарии: 0

Нет доступных комментариев

Здесь появятся комментарии из оригинального поста

Похожие видео

बिहार में शराब की पहुँच सत्ता के गलियारों तक है ..!! बिहार में शराबबंदी के सफल होने के तमाम दावों की हवा एक दफा फिर से निकल गयी है , मंत्रियों - बड़े सरकारी अधिकारियों के बैठने वाली सरकारी बिल्डिंग "विकास भवन" में शराब की खाली बोतल का पाया जाना शराबबंदी के कानून का पूरी तरह से फेल होना ही दर्शाता है .. कहीं ऐसा तो नहीं कि उच्च सुरक्षा वाली बिल्डिंगस में बैठ कर मंत्री या सरकारी अधिकारी ही शराब का सेवन कर रहे हैं ? सरकार की नाक तले शराब की बोतल पाए जाने से ही ये साबित होता है कि अवैध शराब के कारोबारियों की पहुँच सरकारी तंत्र से ज्यादा है और अवैध शराब के कारोबार की जड़ें सरकार से भी ज्यादा मजबूत हैं .. पूर्व में भी अतिसुरक्षित कहे जाने वाले विधानसभा परिसर में भी शराब की बोतलें बरामद हो चुकी हैं , एक नहीं सैंकड़ों दफा कई अस्पतालों - पुलिस थानों - सरकारी कार्यालयों में शराब की बोतलें पायी गयीं हैं , शराबबंदी का आलम तो कुछ ऐसा है कि राजधानी पटना के साथ - साथ प्रदेश के लगभग हरेक गली - मोहल्ले - कस्बे - गाँव एवं शहरों की सडकों पर खाली शराब की बोतलें मिलना आम बात है ..

Rohini Acharya

15,950 просмотров • 4 месяцев назад

बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे के साथ-साथ कई प्रकार के खरतनाक नशीले पदार्थों का सेवन लगातार बढ़ रहा है। सरकार और प्रशासन के लिए यह वीडियो केवल एक उदाहरण है। सरकार किस चश्मे से देख रही है, यह तो सरकार ही जाने, लेकिन जो प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है, वह चिंता का विषय है। बिहार में खतरनाक जहरीली शराब, ड्रग्स, हेरोइन, गांजा, स्मैक, अफीम और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन और अवैध कारोबार बढ़ रहा है? आखिरकार सरकार और प्रशासन इसे क्यों नहीं देख पा रहा है? इस वीडियो में आप एक लड़की को नशे का सेवन करते हुए आप प्रत्यक्ष रूप से देख सकते हैं। आखिरकार ऐसा परिवर्तन कैसे हुआ? इसे परिवर्तन न कहकर बिहार का दुर्भाग्य कहा जाए तो ज्यादा उचित होगा। यानी यह बिहार का दुर्भाग्य है कि शराबबंदी के बावजूद खुलेआम नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक महिला शराब तस्कर पकड़ी गई, जिसके पास से लगभग 150 लीटर शराब बरामद हुई। इसके बाद महिला की तस्वीर जमकर वायरल हुईं। इस वीडियो को लेकर सरकार और प्रशासन से एक ही सवाल है, क्या बिहार में शराबबंदी के बाद शराब की अवैध होम डिलीवरी और शराब तस्करी नहीं होती है? क्या शराबबंदी के बावजूद दूसरे प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन नहीं बढ़ा है? अगर यह सही नहीं है तो इस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया जा रहा है?

Sadan Singh Rajput

60,048 просмотров • 28 дней назад