Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

योग नहीं, शरीर और आत्मा की सुपरपावर है..!

30,339 Aufrufe • vor 5 Monaten •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

योग भारत की उस सनातन चेतना का अमूल्य उपहार है, जिसने मानव मात्र को शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का मार्ग दिखाया। आज विश्व योग दिवस के अवसर पर पृथ्वी के कोने-कोने में योग की अनुगूंज सुनाई दे रही है; यह भारतीय ज्ञान-परंपरा के वैश्विक प्रकाश का अभिनंदन है। ‘योग’ का अर्थ ही है- जोड़ना। स्वयं को स्वयं से जोड़ना, मनुष्य को मनुष्य से जोड़ना और अंततः समस्त सृष्टि को एकत्व के सूत्र में पिरो देना। ऐसे समय में, जब विभाजन, द्वेष और वैमनस्य को पोषित करने वाली शक्तियाँ समाज को खंडित करने का प्रयास कर रही हैं, तब योग हमें प्रेम, सह-अस्तित्व और समरसता का संदेश देता है। आइए, इस विश्व योग दिवस पर हम केवल शरीर को नहीं, अपने विचारों, व्यवहारों और संबंधों को भी योगमय बनाने का संकल्प लें। ईश्वर करे, मनसा-वाचा-कर्मणा हम सभी योग की अनुभूतियों से आलोकित, ऊर्जस्वित और कल्याण-पथ पर अग्रसर रहें। #InternationalYogaDay #YogaDay2026

Dr Kumar Vishvas

12,252 Aufrufe • vor 21 Tagen