Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

यादव और यदमुल्ला का फर्क समझिए...

48,335 views • 9 months ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

"जो यादव को 'यदमुल्ला' कहे, भेट करा ले रे.. अपनी बहन भेजने का सिस्टम सेट करा ले रे.." निरहुआ ने खेसारी यादव को 'यदमुल्ला' कहा। अरुण यादव, अखिलेश को 'यदमुल्ला' कहता है। अब नीरज यादव नामक भोजपुरी गायक ने यादवों को 'यदमुल्ला' कहने वालों के लिए ऐसा गाना गाया है। पता नहीं राजनीतिक स्वार्थ एवं सांप्रदायिक नफरत के चक्कर में लोग न जाने और कितना नीचे गिरेंगे। आप सबको ज्ञात होगा कि स्वयं को हिंदू रक्षक बताने वाला हरियाणा का अरुण यादव आए दिन अखिलेश यादव परिवार को 'यदमुल्ला' कहता है। अखिलेश इस स्तरहीन टिप्पणी से इतने व्यथित हुए थे कि उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस गालीबाज अरुण यादव का नाम लेकर विरोध भी किया था। बावजूद इसके, भाजपा सरकार और हरियाणा पुलिस ने उस व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे स्पष्ट होता है कि वह भाजपा के संरक्षण में है। अब बिहार चुनाव में आपसी मतभेद से बौखलाए भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ने खेसारी लाल यादव को 'यदमुल्ला' कहकर अपमानित किया। एक चुने हुए सांसद द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग, और फिर मीडिया द्वारा उसका महिमामंडन ऐसी सांप्रदायिक गालियों को सामाजिक स्वीकृति प्रदान करता है, जो अत्यंत शर्मनाक है। अब इसके जवाब में नीरज यादव ने, यादवों को 'यदमुल्ला' कहने वालों की बहनों को गालियां देते हुए एक गीत गाया है। जाहिर है, अगर आप 'यदमुल्ला' जैसी गालियों को उचित ठहराते हैं, तो उसकी प्रतिक्रिया में आई गालियों की निंदा करने का अधिकार आप खो देते हैं।

Suraj Kumar Bauddh

74,599 views • 9 months ago