Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

यह रक्षाबंधन का बेहद सुखद वीडियो है... पहले देखिए, फिर पूरी कहानी पढ़िए... सीतापुर से लखनऊ के मड़ियांव इलाके में अपने भाई को राखी बांधने आई रूबी के साथ रास्ते में चेन स्नैचिंग हो गई। बदमाश उसकी चेन छीनकर भागने लगा। तभी ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी...

14,922 views • 27 days ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

रक्षाबंधन वो त्योहार है जिसकी लाज भाई मरते दम तक रखता है. लेकिन क्या हो अगर जब दुनिया छोड़ चुकी बहन के हाथ एक बार फिर भाई की कलाई पर राखी बंधने के लिए उठें. मुंबई की रहने वाली अनामता अहमद ने वलसाड के रहने वाले शिवम को राखी बांधी. जिस हाथ से अनामता ने शिवम को राखी बांधी, वो हाथ शिवम की बहन रिया का था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. दरअसल एक साल पहले शिवम की बहन रिया की मौत हो गई थी और परिवार ने रिया के अंगों को दान किया. रिया का हाथ करंट लगने के कारण एक हाथ खो चुकी अनामता अहमद के शरीर में लगाया गया था और अब रक्षाबंधन के मौके पर अनामता अहमद रिया के घर उसके भाई शिवम को राखी बांधने पहुंची. #Mumbai | #RakshaBandhan2025

NDTV India

10,370 views • 1 year ago

चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी की दबंगई, बच्चे पर डंडा मारने के बाद बवाल। #लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा बच्चे के हाथ पर डंडा मारने के बाद हंगामा मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता इस घटना पर भड़क गए और पुलिसकर्मी से बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर गुस्साई महिला ने पुलिसकर्मी को चप्पल मार दी, जिस पर पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दे दिया। लेकिन महिला भी पीछे नहीं हटी और लगातार दो-चार चप्पल और जड़ दीं। इस झगड़े को रोकने के लिए जब एक महिला पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी पुलिसकर्मी ने उन्हें भी धक्का दे दिया। चश्मदीदों का कहना है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है, और अब पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। #viral #viralvideo

UttarPradesh.ORG News

1,066,884 views • 1 year ago

पश्चिमी दिल्ली के नागलोई इलाके में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों के एक समूह और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. जब पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस पर हमला किया और उन पर पथराव भी किया। बताया जा रहा है कि नांगलोई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बसों पर पथराव और तोड़फोड़ की गई. कई बसों को तोड़ दिया गया है। कई आम जनता भी घायल हो गये। इस मामले में टुकड़े टुकड़े गैंग पुलिस को ही ग़लत बता रही है। विचारधारा से प्रभावित होना एक बात है लेकिन ऐसे माहौल में आरोपियों का खुला समर्थन समझ से बाहर है। इस वीडियो में तलवार लहराता एक लड़का भीड़ को उकसाता दिखाई दे रहा है. #Moharram2023

Deepak Chaurasia

223,334 views • 3 years ago

रक्षाबंधन: हाई सिक्योरिटी जेल से लाइव... 100 बंदियों में सिर्फ 17 की कलाई सजी, बाकी इंतजार करते रहे रक्षाबंधन पर अजमेर की घूघरा घाटी स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में एक अलग ही तस्वीर दिखाई दी। यहां बंद 100 कैदियों में से करीब 85 अति सुरक्षा श्रेणी, गैंगवार से जुड़े और हार्डकोर प्रकृति के हैं। त्योहार के दिन इनमें से सिर्फ 17 बंदियों की बहनें राखी बांधने जेल पहुंचीं। अधिकांश बंदियों की कलाइयां सूनी रहीं। राखी के धागे यहां केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं बने, बल्कि कई बंदियों के लिए अपनी बीती जिंदगी पर सोचने का कारण भी बन गए। कोई बहन राखी बांधते हुए रोई, किसी ने भाई को अपराध छोड़ने की नसीहत दी तो कहीं बच्चों ने पिता से ऐसा सवाल पूछ लिया जिसका जवाब उसके पास नहीं था। बहनों की जुबान पर लगभग एक ही बात थी— “भाई, अब बस… अपराध की दुनिया छोड़ दो। घर लौट आओ। हमें दोबारा इन सलाखों तक तुमसे मिलने मत आना पड़े।” पांच बहनों का इकलौता भाई… राखी बांधते ही सब रो पड़े ब्यावर के पास के एक गांव से पांच बहनें अपने इकलौते भाई से मिलने पहुंचीं। भाई अति सुरक्षा श्रेणी में बंद है। लंबी सुरक्षा जांच और इंतजार के बाद जैसे ही पांचों बहनें भाई के सामने पहुंचीं, आंखें भर आईं। एक-एक कर बहनों ने उसकी कलाई पर राखी बांधी। भाई भी खुद को रोक नहीं पाया। बड़ी बहन ने समझाया— “जो हो गया, उसे बदला नहीं जा सकता। अब अपनी जिंदगी बदलो। जब बाहर आओ तो अच्छे इंसान बनकर आना।” ‘हमारा भाई भी वर्दी पहनता था… पता नहीं कौन-सा बुरा वक्त आ गया’ बालोतरा जिले से आई दो बहनों की पीड़ा भी मुलाकात के दौरान छलक पड़ी। भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए उन्होंने कहा— “हमारा भाई भी कभी वर्दी पहनता था। पता नहीं कौन-सा बुरा वक्त आया कि आज पांच साल से जेल के अंदर है। बस एक बार बाहर आ जाए, फिर उसे अपराध की दुनिया में वापस नहीं जाने देंगे।” बहनों की बात सुनकर भाई भी भावुक हो गया। कभी अनुशासन और वर्दी से जुड़ी जिंदगी बिताने वाला व्यक्ति अब सलाखों के पीछे था और उसकी बहनें उसके बाहर आने के बाद नई जिंदगी शुरू करने की उम्मीद लेकर लौटीं। बच्चों ने पूछा—‘पापा, घर कब आओगे?’ केकड़ी क्षेत्र के एक बंदी से मिलने उसके बच्चे भी पहुंचे। पिता को सामने देखकर बच्चों ने मासूमियत से पूछा— “पापा, घर कब आओगे? अब हमें बार-बार यहां नहीं आना। हमारे साथ रहना है।” बच्चों के इस सवाल के बाद पिता कुछ देर तक खामोश रहा। शायद सलाखों के उस पार खड़े बच्चों ने उसे उस कीमत का अहसास कराया, जो अपराध के बाद परिवार को भी चुकानी पड़ती है। गैंगस्टर की मुंहबोली बहन ने संभाले उसके बच्चे किशनगढ़ क्षेत्र के एक बड़े गैंगस्टर को राखी बांधने उसकी मुंहबोली बहन पहुंची। बंदी ने बताया कि जेल आने के बाद उसके बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी उसी बहन ने संभाली है। राखी बंधी तो दोनों के बीच अपराध से दूर होकर नई जिंदगी शुरू करने की बात हुई। ‘थोड़ा संयम रख लेते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता’ उदयपुर के एक चर्चित मामले के मुख्य आरोपियों से मिलने पहुंची उनकी बहनें भी भावुक हो गईं। राखी बांधते ही आंखों से आंसू निकल पड़े। बहनों ने भाइयों से कहा— “उस समय थोड़ा संयम रख लेते, थोड़ा सोच लेते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।” इसी तरह एक चर्चित गैंग से जुड़े बंदी से मिलने आई परिवार की महिलाओं ने उसे समझाया कि अपराध की दुनिया आखिर में परिवार से दूरी ही देती है। परिजनों की बात सुनते-सुनते उसकी आंखें भी नम हो गईं। 83 बंदियों के लिए त्योहार भी सामान्य दिन जैसा जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन को देखते हुए मुलाकात की विशेष व्यवस्था की थी। जेल अधीक्षक पारस जांगिड, जेलर अभिषेक ओला और स्टाफ दिनभर सुरक्षा एवं मुलाकात व्यवस्था में मुस्तैद रहे। हाई सिक्योरिटी जेल होने के कारण प्रत्येक महिला मुलाकाती को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। जांच पूरी होने के बाद ही राखी बांधने की अनुमति दी गई। लेकिन पूरे दिन में 100 में से केवल 17 बंदियों के लिए ही बहनें पहुंचीं। बाकी बंदियों के चेहरों पर त्योहार के दिन परिवार से दूरी की उदासी साफ दिखाई दी। ‘एक गलती के आंसू पूरा परिवार बहाता है’ जेल अधीक्षक पारस जांगिड ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपराध से दूर रहें। अपराध की एक भूल व्यक्ति को सलाखों तक पहुंचाती है, लेकिन उसके आंसू पूरे परिवार की आंखों से बहते हैं।

Arvind Chotia

34,531 views • 26 days ago

कॉलर पकड़,तरीका सिखाएं.. लखनऊ पारा थाना में एक व्यक्ति को बिना लिखित तहरीर के थाने में बैठा लिया। उसने अपने अधिवक्ता साथी को बुलाया। वकील के थाने पहुंचने पर पुलिस को यह बात नागवार गुजरी और एसआई राजू सिंह और एसएसआई ओम प्रकाश मिश्रा ने वकील से बहसबाजी हुई. वकील बोलें सर आपके बात करने का तरीका सही नहीं,इतने में पुलिसकर्मी ने वकील का कॉलर पकड़ा और थाने से बाहर निकाल दिया।अधिवक्ताओं में इस घटना को लेकर आक्रोश है. दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग और बोलें इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे।पुलिस को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत।

Tushar Rai

39,966 views • 6 months ago

दिल्ली पुलिस DCP OUTER-NORTH के शाहाबाद डेरी थाने के हेड कांस्टेबल कुलदीप व कांस्टेबल नीरज ने पेश की बहादुरी की मिसाल । पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि एक हिस्ट्रीशीटर, लूटपाट के इरादे से हथियार लेकर घूम रहा है । दोनों ने अपराधी को रोक कर उसकी तलाशी लेनी चाही लेकिन अपराधी ने उन दोनों पर चाक़ू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों पुलिसकर्मियों को कई चोटें आई, इसी बीच अपराधी ने एक देशी पिस्तौल भी निकाल लिया । घायल होने के बावजूद, दोनों पुलिसकर्मियों ने अपराधी को नहीं छोड़ा और अंततः उस पर काबू पा, गिरफ्त में ले लिया । पूर्व में 12 आपराधिक मामलों में शामिल रहे इस अपराधी के पास से एक लोडेड देसी कट्टा व चाक़ू बरामद । #DPUpdates

Delhi Police

19,003 views • 8 months ago

कामिल और अहमद ने मूंछों पर दिया ताव, चेन स्नेचिंग के दो आरोपियों का वीडियो वायरल उत्‍तर प्रदेश के संत कबीरनगर में चेन स्नेचिंग के दो आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कस्‍टडी के दौरान दोनों आरोपी मीडिया के सामने मूंछों पर ताव देते नजर आए। कैमरों के सामने उनका बेखौफ अंदाज पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है 🔴आरोप है कि दोनों ने मेंहदावल क्षेत्र के अछिया में एक बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, गांजा और नकदी बरामद की गई है। पुलिस कस्टडी में मीडिया कैमरों के सामने और SP की मौजूदगी में आरोपियों ने बेखौफ अंदाज में मूंछों पर ताव दिया। #SantKabirNagar #UttarPradesh #UPPolice | #ZeeNews

Zee News

11,874 views • 3 months ago

11 मई को बिहार के छपरा के अहीटोली इलाके में भीड़ ने दो मुस्लिम भाइयों पर हमला कर दिया। इस हमले में जाकिर कुरैशी नामक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई निहाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि भीड़ ने दोनों भाइयों पर पशु चोरी का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। जाकिर को लगभग 50-60 लोगों ने पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निहाल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाकिर के दोस्तों का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। पुलिस के साथ झड़प की भी खबरें सामने आई हैं। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच जारी है।

Millat Times

21,911 views • 1 year ago