Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

राजस्थान रोडवेज और उपमुख्यमंत्री..!

80,270 Aufrufe • vor 1 Jahr •via X (Twitter)

10 Kommentare

Profilbild von Ramniwas choudhary
Ramniwas choudharyvor 1 Jahr

जनता की इतनी ही फिक्र है तो बहुत सारी बसें लगाओ बेचारे ड्राइवर और कंडक्टर क्या करें । सारी बसें भरी हुई आती है ऐसे तो सवारी सुबह से शाम एक ही जगह खड़ी रहो कोई खाली बस नहीं मिलेगी। इतनी भर भर के ले जा रहे हैं फिर भी बसें खाली नहीं आ रही तो सही सही बिठाने पर दो तीन में नंबर आयेगा।

Profilbild von Babulalsiyag Siyag
Babulalsiyag Siyagvor 1 Jahr

*राजस्थान और उपमुख्यमंत्री @DrPremBairwa परिवहन मंत्री ने जयपुर डिपो की बस को किया चैक स्टैंडिंग सवारी होने के कारण परिचालक पर कार्रवाई करने का दिया निर्देश। परिचालक क्या करें सवारी बिठावे तो ऐसी कार्रवाई और खाली लेकर चले तो ट्रांसफर का डर। और बस सारथी को टारगेट देना पड़ता है

Profilbild von Babulalsiyag Siyag
Babulalsiyag Siyagvor 1 Jahr

सरकार से छुट मिलती है वो बस सारथी के टारगेट मैं शामिल किया जाए सरकार और परिवहन मंत्री जी @DrPremBairwa मैं कहता हूं आप ने कभी प्राइवेट बसों को चेक किया था क्या आप रोडवेज को मिटाना चाहते हों और आपकी सरकार

Profilbild von Deepak patel mogra
Deepak patel mogravor 1 Jahr

कंडक्टर क्या करेगा, जहां रोडवेज रुकती है वहा जबरदस्ती स्वारी चढ़ती है और ये वास्तविकता है

Profilbild von Chutra Ram Nain
Chutra Ram Nainvor 1 Jahr

इसमें बेचारे कंडक्टर की क्या गलती उपमुख्यमंत्री होते हुए अपने पद का दुरपयोग कर रहे हैं महिलाओं को मना करके देखो वो रुक जाए तो बताना यदि वो एक दम मना कर देता तो सवारियां बोलती की हमारे साथ बदतमीजी की

Profilbild von Nilesh rajpurohit
Nilesh rajpurohitvor 1 Jahr

ड्राइवर और कंडक्टर पर रोब जमाने से अच्छा होता की नई बसे चलाते सारी रोडवेज ऐसे ही भरी होती है

Profilbild von रमेश खिंची
रमेश खिंचीvor 1 Jahr

ऐसे ही निरीक्षण करते रहना चाहिए

Profilbild von annu khan 786
annu khan 786vor 1 Jahr

नौकरी करने वाला का क्या दोष है व्यवस्था तुम्हे करनी चाहिए है खुद तो 10 10 गाड़ियों का काफिला लेके चलता है यात्रियों को कैसे मना कर सकता है कंडक्टर

Profilbild von narendra jangid
narendra jangidvor 1 Jahr

जनता मरे लेकिन नई बसे ओर नई भर्ती ना कर सकते

Profilbild von O P Choudhary
O P Choudharyvor 1 Jahr

फ़र्ज़ी डेमो दे रहा है बेरवा भी

Ähnliche Videos

राजस्थान रोडवेज राजस्थान पुलिस कार्मिकों को सेमी डीलक्स में सफर करने की सुविधा उपलब्ध करवा रही है और राजस्थान रोडवेज के कंडक्टर राजस्थान पुलिस के कार्मिकों को एक्सप्रेस बसों में भी नहीं बिठाते हैं, फाटक तक नहीं खोलते हैं और पीछे से भाग कर बैठ भी जाते हैं तो उनको धमकाते हुए बोलते हैं कि रोडवेज आपके लिए ही चला रखी है क्या? तो क्या ऐसी सुविधा कोई पुलिस कार्मिक लेना चाहेगा और ऐसे रोडवेज कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी ! दो दिन हो गए शिकायत किए हुए लेकिन अभी तक की गई कार्रवाई से अवगत नहीं करवाया गया ऐसा क्यों? राजस्थान रोडवेज के श्रीमान सीएमडी साहब को भी शिकायत की गई है, वैशाली नगर डिपो के ट्रैफिक मैनेजर साहब से भी शिकायत की गई है राजस्थान रोडवेज कंट्रोल रूम को भी शिकायत की गई है लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है राजस्थानी ट्वीट CMO Rajasthan सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार @CMHelpdesk Government of Rajasthan

Hansraj Gurjar

15,771 Aufrufe • vor 6 Monaten

50 रु. के बदले 176 बसों का लाखों में चालान! 50 रुपये का चक्कर..दो राज्यों में टेंशन #TrafficChallan #Rajasthan #Haryana #RajasthanPolice #HaryanaPolice #RajasthanRoadways #HaryanaRoadways राजस्थान रोडवेज में हरियाणा महिला पुलिसकर्मी की फ्री यात्रा के मामले काे लेकर राजस्थान और हरियाणा रोडवेज के अधिकारी आमने-सामने हो गए हैं. दाेनाें के बीच में विवाद बढ़ गया है और अब बसाें के चालान काे लेकर शीत युद्ध शुरू हाे गया है. इस वजह से राजस्थान रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले राजस्थान से हरियाणा और हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्री परेशान हाे रहे हैं. चालान की वजह से रोडवेज बसाें में यात्रा करने वाले करीब 20 हजार यात्रियों का समय बर्बाद हाे रहा है. इस वजह से कई यात्री समय पर घर, ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं. रोडवेज बसाें के चालान करने की शुरूआत हरियाणा ट्रैफिक पुलिस की ओर से की गई थी. . . इसके विराेध में राजस्थान में आने वाली हरियाणा रोडवेज का राजस्थान पुलिस ने चालान करना शुरू कर दिया है. ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार काे हरियाणा की 86 बसाें का चालन किया गया है. जयपुर में सिंधी कैंप बस स्टैंड, नारायण सिंह सर्किल, सड़वा मोड और दिल्ली हाइवे पर हरियाणा रोडवेज की बसों के चालान किए गए. इस घटना के बाद रोडवेज प्रशासन की ओर से सभी डिपो प्रबंधन को हरियाणा जाने वाली बसों के पूरे दस्तावेज के साथ ट्रैफिक नियम का पालन करने के निर्देश दिए हैं. वहीं ड्राइवर को सीट बैल्ट लगाने, वर्दी पहनने, क्षमता के अनुसार यात्रियों को बैठाने और लाइसेंस साथ रखने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद भी अवैध कार्रवाई की जाती है, तो वीडियो बनाने के निर्देश दिए हैं. ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

Zee News

494,118 Aufrufe • vor 1 Jahr

राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों की सौगात राजस्थान के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के बेड़े में रविवार को 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें शामिल की गईं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद इन बसों को प्रदेश के 22 अलग-अलग डिपो के लिए रवाना किया गया। नई बसों के संचालन से यात्रियों को कम किराए में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सफर का अनुभव मिलेगा। साथ ही विभिन्न जिलों के बीच बस सेवाओं और कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। सभी बसें BS-VI इंजन से लैस हैं और इनमें मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी गंतव्य डिस्प्ले, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU), व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (VLTS) और महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। रोडवेज का कहना है कि इन बसों से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा, वहीं रियल-टाइम ट्रैकिंग और सुरक्षा सुविधाओं के कारण सफर पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।

Ashok Shera

32,919 Aufrufe • vor 1 Monat