Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

रिपोर्टर ने पूछा आपकी FIR लिख ली गई अब खुश हैं आप❓ साहिल - खुशी तो है लेकिन दुख भी है कि लीडर ऑफ अपोजिशन के यहां होने के बाद भी 8 घंटे लग गए FIR होने में। जबकि मैं खुद गवाह हूं मेरे शरीर में 200 से ज्यादा...

157,162 views • 1 month ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

सारा दिन हो गया। आपने देखा, धूप और गर्मी में यहां बैठे रहे। लेकिन किसके लिए? अपने लिए नहीं। न नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी अपने लिए बैठे हैं, न कांग्रेस पार्टी अपने लिए बैठी है। सुबह हम पीड़ित परिवार के साथ यहां आए थे। सरकार ने कहा कि ऐसी कोई गन चली ही नहीं है, लेकिन आप सबने देखा है कि इस बच्चे के साथ क्या हुआ है। आज भी उसके शरीर में छर्रे हैं, आंख में छर्रे हैं, हाथ में छर्रे हैं। मांग सिर्फ इतनी थी कि FIR दर्ज की जाए। लेकिन पीड़ित परिवार को जगह-जगह भटकाया गया और उनकी FIR तक दर्ज नहीं होने दी गई। मजबूरन नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को यहां आना पड़ा, पीड़ित परिवार के साथ बैठना पड़ा। 7 घंटे से ज्यादा समय तक यहां बैठे रहने के बाद आखिरकार FIR दर्ज हुई। यह FIR भी सरकार ने अपनी मर्जी से नहीं, दबाव में दर्ज की है। सुबह से हम यही कह रहे थे कि FIR दर्ज कर लीजिए। अगर सुबह ही FIR दर्ज कर देते तो पूरे दिन पीड़ित परिवार और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को यहां क्यों बैठना पड़ता? आखिर न्याय के लिए एक पीड़ित परिवार को इतना संघर्ष करने के लिए मजबूर क्यों किया गया?

Kumari Selja

10,204 views • 1 month ago

20 जुलाई को छात्रों पर पैलेट गन से हमला किया गया, जिसमें साहिल को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल की रिपोर्ट कहती है कि साहिल के शरीर में 200 से ज़्यादा छर्रे हैं, जिसमें 3 छर्रे उसकी आंख में हैं। साहिल के आंख की रोशनी चली गई है। उसके दिल के पास भी छर्रे हैं, जिन्हें निकाला नहीं जा सकता। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने पैलेट गन नहीं चलाई, लेकिन अगर छर्रे लगे हैं तो किसी ने तो चलाई होगी। यहां एक अपराध हुआ है और हम मांग कर रहे हैं कि FIR दर्ज की जाए। दिल्ली पुलिस ने हमें बताया कि उन्हें ऊपर से FIR दर्ज न करने के आदेश हैं। लेकिन जब तक FIR दर्ज नहीं होती, हम यहां से नहीं हटने वाले हैं। हम बस इस परिवार के लिए न्याय चाहते हैं। : नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi

Congress

40,463 views • 1 month ago

#WATCH | दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा, "कल से एक खबर चल रही है कि मेरे खिलाफ पंजाब में 2 FIR दर्ज किए गए हैं। मुझे अब तक इन FIR के बारे में कोई औपचारिक या अनौपचारिक सूचना नहीं है... संभव है कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके अगर कोई FIR हुआ है तो उसके ऊपर मैं प्रतिक्रिया FIR देखने के बाद ही कर पाऊंगा। जितने भी लोग मुझे जानते हैं, जितने भी लोगों ने मेरे साथ काम किया है, उन सबको ये भली-भांति पता है कि मैं नीति व धर्म से चलने वाला व्यक्ति हूं। आम आदमी पार्टी में मैंने जब तक काम किया, नीति और धर्म पर ही काम किया। आज मैं भाजपा में हूं और मैं नीति और धर्म पर रहकर ही काम करूंगा। राजनीति में मेरे लिए सफलता और असफलता मायने नहीं रखती है। मुझे ये सुनिश्चित करना है कि मैं भले ही असफल हो जाऊं लेकिन अपने राजनीतिक धर्म को न तोड़ूं... आम आदमी पार्टी को मैंने व्यक्तिगत कारणों से नहीं छोड़ा है। ऐसा मैंने सैद्धांतिक और कार्यशैली में बहुत समय से चले आ रहे अंतर के कारण ऐसा किया। हमारा और उनका रास्ता अब अलग है। राजनीति में आना एक कठिन निर्णय है और इसीलिए लोग राजनीति में नहीं आते हैं। पर अब आ गए हैं तो मुझे विश्वास है कि मेरे जैसे साधारण व्यक्ति का ईश्वर साथ देगा।"

ANI_HindiNews

47,936 views • 4 months ago

#WATCH देवघर, झारखंड | भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "... मैं भगोड़ा नहीं हूं... मेरे और मेरी पत्नी के खिलाफ ये 51वां मामला है। इस मामले में मेरे बड़े बेटे, मेरे भाई, पिता और माँ के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। मैं इस मामले से दुखी हूं। प्रशासन जितनी बार मेरे खिलाफ मुक़दमे दर्ज करेगा, मैं उतनी बार सरेंडर करूंगा। अगर क़ानून में कोई प्रावधान है, तो पुलिस मुझे गिरफ़्तार करे... वो कह रहे हैं कि मैंने धार्मिक भावनाएं भड़काई हैं... इरफ़ान अंसारी अगर यहाँ पूजा करते हैं, तो सब ठीक है। एसपी ईसाई हैं, वो यहाँ पूजा करते हैं, तो भी सब ठीक है। लेकिन अगर कोई हिंदू कांवड़ यात्रा लाता है, तो क्या इससे धार्मिक भावनाएं भड़कती हैं?..."

ANI_HindiNews

12,817 views • 1 year ago

"मेरा नाम ठाकुर मनीष कुमार जादौन है। मैं उमरा करा का निवासी हूं, थाना शिकोहाबाद, जनपद फ़िरोज़ाबाद का रहने वाला हूं। मामला यह है, आज से 4 साल पहले राजीव कुमार उर्फ बाले यादव, जो पहले सपा का नेता था, आज वो भाजपा सरकार में अपना पद प्रत्याशी है। उसने मेरी माँ को 4 साल से अगवा कर, 35 बीघा जमीन बिकवाने के बाद में पैसा हड़पने के बाद, मौत कर दी। उन्हें कहाँ रखा मुझे आज दिन तक पता नहीं चला। इसके साथ-साथ पुलिस प्रशासन पूरा मिला हुआ है। आज तक मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई है कहीं पर भी। और उसके बाद में 17 बीघा खेत का भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर के मेरी अगवा किया गया। मेरे पास सारे सबूत हैं। अगवा करने के बाद में, मेरा 17 बीघा मारपीट करके गौरव वर्मा रजिस्ट्रार, जो कि मैनपुरी में जेल में बंद है, वहीं जाकर के मेरे से रजिस्ट्री कराई गई है। और आज 11/04/2026 को एक बिट्टू नामक व्यक्ति, विपिन कुमार उर्फ बिट्टू यादव, जो बाले यादव के साथ का व्यक्ति है, उसपे भी कई दर्जनों मुकदमे हैं बाले यादव पर भी और बिट्टू यादव भी पुलिस मुठभेड़ और उसमें है। उसपे भी दर्जनों मुकदमे हैं। उसने मेरी पत्नी को इतना टॉर्चर किया, ब्लैकमेल किया कि आज मेरी पत्नी ने आत्महत्या कर ली, या उसने खुद मारा, मुझे ये मालूम नहीं पड़ा।" (रिपोर्टर: कोई कार्रवाई नहीं हुई? "नहीं, अभी तक थाना में वो मुकदमा दर्ज हो गया, अभी तक कोई अपराधी नहीं पकड़े गए हैं।" (रिपोर्टर: क्या चाहते हैं?) "मैं ये चाहता हूं कि श्रीमान जी से, योगी जी तक मेरी ये न्याय पहुंचे कि मुझे न्याय दिलाया जाए, नहीं तो मेरी इच्छानुसार मेरी मौत की इच्छा कर दी जाए। और नहीं तो मैं अबकी बार जाऊंगा योगी जी के पास दरबार में, मैं वहां 5 लीटर पेट्रोल डाल के अपनी और अपने बच्चे की आत्महत्या कर लूंगा। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है जिससे कि मैं अपना कुछ जीवन बिता सकूं, अपने बच्चे का जीवन काट सकूँ। इन लोगों दरिंदों ने मेरे साथ मिलकर ऐसा कर दिया है कि आज मुझे दर-दर की भीख मांगनी पड़ रही है। और यहां पर जबकि मैं कहीं सो भी नहीं पाता हूं अपने घर पर। कहीं अपने बच्चे को लेकर किसी घर पर सो रहा हूं, कहीं सो रहा हूं। आज मेरी कोई मदद भी करे कोई आदमी, तो इन दरिंदों की वजह से मेरी मदद नहीं हो पा रही है।" (रिपोर्टर: क्यों? मतलब क्यों? ऐसा क्यों है? प्रभावशाली हैं ये लोग?) "ये बहुत बलशाली व्यक्ति हैं। इन पर राजनीतिक शास्त्र भी है और पुलिस प्रशासन भी इनके साथ में है पूरा।" (रिपोर्टर: तो यहां आज किससे मिलने आए हैं आप?) "मैं एसएसपी साहब से मिलने आया था।"

The Thakur Force

22,666 views • 4 months ago

प्रिय शिवराज जी! मुझे बहुत दुख के साथ फिर कहना पड़ रहा है कि आपकी बात/बयान में अभी भी उसी फरेब की सियासत है, जिसकी सजा मेरे #मध्यप्रदेश के #किसान भुगत रहे हैं! पहले मप्र के मुख्यमंत्री, अब केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में आप असली मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं! अभी प्रदर्शन की समीक्षा, प्राथमिकता नहीं है! जरूरी हैं, मेरे किसानों के सवाल! मैं जानता हूं कि असल मुद्दों पर आपकी जुबान नहीं चलेगी! क्योंकि, आपमें सच स्वीकार करने का न साहस है और न ही सलीका! इसलिए, आप सच से ऐसे ही परहेज़ करते रहें! किसान अधिकार की आवाज मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है! मैं अपना काम करता रहूंगा! कहीं किसी जरूरी कागज में लिख भी लीजिए! फिर आऊंगा! नए सवाल भी साथ लाऊंगा! Narendra Modi Shivraj Singh Chouhan Dr Mohan Yadav

Jitendra (Jitu) Patwari

13,216 views • 11 months ago