Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

वर्ष 2017 के पहले सैफई और रामपुर Syndicate पूरी व्यवस्था का खून चूसता था। आज ये Syndicates पूरी तरह समाप्त हो गए हैं...

86,199 Aufrufe • vor 24 Tagen •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति के लिए जाना जाता था। उस समय यहां क्षत्रपों का राज होता था, हर क्षेत्र का एक क्षत्रप होता था। आज पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने उस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, गुंडाराज और माफियाराज को हर गांव और कस्बे से पूरी तरह समाप्त करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की चर्चा अब देश और दुनिया में हो रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में लाने का काम किया है। एक समय उत्तर प्रदेश को 'बीमारू राज्य' कहा जाता था, जबकि आज उत्तर प्रदेश विकास, निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। पहले यहां अपराधियों का राज होता था, महिलाएं डर से घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। आज यहां की महिलाएं निडर होकर कभी भी घर से निकल सकती हैं। - श्री Nitin Nabin पूरा वीडियो देखें:

BJP

31,489 Aufrufe • vor 2 Monaten

'सबका साथ और सबका विनाश, ना पढूँगा और ना किसी को पढ़ने दूँगा'— ये मोदी जी के नारे हो गए हैं आज। 2024 का जब NEET का एग्जाम हुआ, अंजना जी के साथ तमाम शो किए, मैं पेटीशनर था सुप्रीम कोर्ट में। सरेआम पेपर आउट हुआ, सरेआम एग्जाम सेंटर्स जो बीजेपी वालों के थे, वो हाइजैक हुए। वही एपीसेंटर उस समय पर थे— बहादुरगढ़ हो, सीकर हो, तमाम जगह, झज्जर हो। वही NTA का चेयरमैन 2024 में था और वही NTA का चेयरमैन आज भी बैठा हुआ है। किसकी परमिशन से बैठा हुआ है? वो धर्मेंद्र प्रधान एक शब्द नहीं बोलता है, वही 2024 में मंत्री था, वही आज मंत्री है। सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिन पहले लताड़ लगाई इनको कि 7 मेंबर की कमिटी हमने बना कर दी थी, आपने एक भी रिकमेंडेशन उसकी क्यों नहीं माँगी? आज राजनीति नहीं होनी चाहिए? क्योंकि फँस के खड़े हो गए हैं। अरे, माफ़िया पूरे गिरोह भाजपा के और RSS के लोग हैं। तमाम लोग हैं इसीलिए जाँच नहीं होती है। 90 दिन के अंदर चार्जशीट फाइल नहीं हुई इनसे। आज एक काम होता है, NEET का पेपर हुआ नहीं, उसके बाद CBSE का हो गया, फिर वो UG वाला हो गया, फिर तीसरा हो गया, फिर SSC का हो गया। कारण क्या है कि एजुकेशन सिस्टम को इन्होंने पूरी तरह से जो इनएफिशिएंट लोग हैं, नॉन-कैपेबल लोग हैं— केवल RSS और बीजेपी की बैकिंग होनी चाहिए, अंधभक्त होने चाहिए— और कोई सवाल उठाए तो उसको पाकिस्तानी कह दो, उसको देशद्रोही कह दो, उसको जॉर्ज सोरोस का एजेंट कह दो, उसको डीप स्टेट कह दो। अरे, तुमसे वेबसाइट हैक हो रही हैं, पेमेंट के मॉडल नहीं खुल रहे हैं, CBSE जैसी संस्थान का भट्टा बैठा दिया। UPSC में एक चेयरमैन आए थे। 1 साल पहले 15 दिन में रिज़ाइन देकर भाग गए। SSC हो, UPSC हो, सबका पूरा इन्होंने पूरी तरह से बेड़ा गर्क कर दिया है। धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं हटाते? NTA के ऊपर बुलडोज़र कब चलेगा? किसी के ऊपर भी बुलडोज़र चल जाता है, NTA की बिल्डिंग के ऊपर आज तक बुलडोज़र क्यों नहीं चला? मैं फिर कहूँगा कि आज जो मुद्दा है, वो पूरी तरह से शिक्षा को जिस तरह से पहले भगवाकरण किया और आज भाजपा और RSS के इन इनकैपेबल लोगों को पूरी तरह से सरेंडर कर दिया। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता Alok Sharma जी 🔥

M G

62,314 Aufrufe • vor 3 Monaten