正在加载视频...

视频加载失败

वाह सही है, अपने खराब पालन-पोषण का ठीकरा दूसरों पर डाल देना आप कह रही है की इस जनरेशन के सारे बच्चे आपकी बेटी की तरह ही बत्तमीज़ और संस्कारहीन है, ना ना बहन, आपकी बेटी ऐसी है क्युकी आप एक असफल माता रही, हमारे बच्चे ऐसे नहीं है...

15,286 次观看 • 25 天前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

माननीय विधायक महोदय कुलदीप धनकड़ जी आप राजनीति के लिए अपने संस्कार भी भूल गए। मेरे दिवंगत पिताजी के लिए इतने हल्के शब्दों का उपयोग, क्या पार्टी आपको यही संस्कार सिखाती है। मैंने तो जनभावनाओं को उठाया था। इसमें मैंने क्या ग़लत बोल दिया, मैंने तो उसमे आपके परिजनों का नाम नहीं लिया था क्योंकि मेरे परिवार और पार्टी ने मुझे ऐसे संस्कार नहीं दिए। क्या लोकतंत्र में ग़लत बात का विरोध करना ग़लत है ? मैंने तो ये कहा था की ये गोदामों की ज़मीन पावटा की जनता की संपति है इसको नहीं बेचना चाहिए। क्योंकि पावटा क़स्बे में वैसे ही सरकारी भवनों के लिए जगह नहीं है तो आने वाले समय में इस भूमि में अनेक सरकारी कार्यालय बन सकते है। क्या ये माँग करना जायज़ नहीं है। मैंने कब कहा की ये मेरे बाप की ज़मीन है। मैंने तो जनता की संपति बताया था, हाँ आपको एक बात बताना चाहता हूँ की जो शब्द आपने मेरे दिवंगत पिताजी के लिए बोले है वो मुझे भी बोलने आते है लेकिन मेरे संस्कार मुझे ऐसे हल्के शब्दों के लिए अनुमति नहीं देते। जनता ने मुझे विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है इसलिए मेरा धर्म बनता है की अगर सत्तापक्ष कोई ग़लत निर्णय करे तो मैं उसका विरोध करूँ। और हाँ आपने बोला है की मैंने काम नहीं किए है क्या ऐसे, तो मैंने तो मेरे कार्यकाल में एक भी सार्वजनिक संपति नहीं बेची। और हाँ आप जनता को सार्वजनिक रूप से ये बताए की आप और आपकी सरकार इस ज़मीन को क्यो बेचना चाहती है। जनता को ये पूछने का अधिकार है। आप पावटा में सर्वदलीय सभा बुलाओ और जनता से राय करो की ये ज़मीन बेचनी चाहिए या नहीं। आप और आपकी सरकार जनता से बड़े नहीं हो। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। सरकार जनता की मालिक नहीं है बल्कि जनता सरकार की मालिक है।सत्ता का इतना अहंकार ठीक नहीं है विधायक महोदय, सत्ताये तो आती जाती रहती है लेकिन अपने परिवार के संस्कार मत भूलो, आप जिंदगी भर इस पद पर नहीं रहोगे।

Indraj Gurjar

19,673 次观看 • 11 个月前

नेग में Splendor चाहिए तभी खाना खाएगा..! अब कुछ लोग कहेंगे ये तो रस्म है रस्म है तो क्या हुआ..? क्या हर रस्म सही होती है..? लड़की के पिता, जो कि उम्र में बड़े हैं, वो दूल्हे के पैर छू रहे हैं मना रहे है और दूल्हा मुंह फुलाकर चुपचाप बैठा देख रहा है. अगर उसमें ज़रा भी संस्कार हों, तो उसे खुद रोक देना चाहिए ऐसे बेकार और अपमानजनक रिवाजों को बदल देना चाहिए, जिनका कोई अर्थ ही नहीं है बेटी के पिता पर पहले ही शादी के खर्चों का और लेन देन का इतना बोझ होता है, उसके ऊपर ये इस तरह के नेग वाले रस्म-रिवाज. ये परंपरा के नाम पर सिर्फ दबाव और लूट है और कुछ नहीं बेटी के पिता को लूटने की एक “निंजा टेक्नीक”…!!

Rebellious 2.0🕊️

32,186 次观看 • 4 个月前

मिलिए काजल पंडित और उनके परिवार से कुपवाड़ा जिले में एक मात्र कश्मीरी पंडित और बहादुर कश्मीरी पंडित लड़की बची हैं। काजल के पिता का उम्र 70 वर्ष है पारिवारिक हालत दैनिय है। काजल पढ़ कर डॉक्टर बनाना चाहती है आप की मदद से काजल का सपना पूरा हो सकता है और कुपवाड़ा जिले में एक मात्र कश्मीरी पंडित परिवार की हालत सुधर सकती है वीडियो में बारकोड दिया है अगर आप को वीडियो देखने के बाद लगता है कि इस बहन की मदद करनी चाहिए तो कर सकते है। 1990 में कश्मीरी पंडितों का नरसंहार कर के भगा दिया गया वही काजल के पिता संघर्ष कर के अपने घर को नहीं छोड़ा आज उनकी हालत ठीक नहीं है ना सरकार कुछ कर रही और न ही वहां रह रहे लोग। बुजुर्ग पिता को न पेंशन मिल रहा है और ना ही PM आवास योजना का घर और ना ही आयुष्मान कार्ड बना है सोचिए कैसे जिंदगी जी रहे हैं कश्मीरी पंडित

Sumit Tiwari

68,965 次观看 • 1 年前

मैं एक हिंदू होकर मुसलमान से शादी करने जा रही हूं इंस्टा इंफ्लूएंसर Vishakha Prajapati का ये Vlog सोशल मीडिया पर तबाही मचाने का काम कर रहा है देश के हालात ऐसे ही चिंताजनक है ऐसे हालात में इस तरह का Vlog बनाना मेरे अनुसार उचित नहीं है अगर आप शादी ही कर रहीं है किसी अन्य धर्म में तो सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करना बिल्कुल अनुचित है आपका जीवन आपका चॉइस लेकिन मुद्दा देना सोशल मीडिया पर क्लैश का एक कारण बन जाता है हो सकता है व्यूज और ज्यादा पॉपुलेरिटी के लिए ऐसे कंटेंट बनाए गए हैं लेकिन कमेंट सेक्शन में सिर्फ नफरत ही मुझे नजर आया आप लोगों को क्या लगता है ऐसे कंटेंट से नफरत में और बढ़ावा नहीं मिलेगा ? 👇

Wasim Ahmed

54,195 次观看 • 7 天前

पूरे फंस गए मंत्री जी.... आप सरकार के प्रतिनिधि हैं और बाड़मेर जिले के प्रभारी है तो सवाल जायज है बाड़मेर का जिला अस्पताल जो मेडिकल कॉलेज से संबंधित है इससे बड़ी दुर्गति क्या होगी कि इस अस्पताल में ना सोनोग्राफी की मशीन है और ना ही सीटी स्कैन की सुविधा पिछले 2 साल से पूरे जिले की जनता परेशान हो रही है प्रभावशाली नेता छोटे-छोटे काम के टेंडर लेकर के मोटी कमाई कर रहे हैं लेकिन गरीब जनता की सुनने वाला कोई नहीं है जब नेताओं से सवाल पूछा जाता है तो एक ही जवाब मिलता है फाइल प्रक्रिया में है जल्द ही काम हो जाएगा हाल ही में बाड़मेर में 100 करोड़ से ज्यादा डीएमएफटी का फंड रिलीज हुआ है लेकिन उसका एक भी पैसा जिला अस्पताल में नहीं लगा है इससे बड़ी विडंबना क्या होगी। मंत्री जी अब तक तो सिर्फ मीडिया सवाल कर रही है कहीं ऐसा नहीं हो कि आप किसी कार्यक्रम में जाएं और आम पब्लिक आपसे इस प्रकार कड़े सवाल दागे और आपकी बोलती बंद होकर आप वहां से रवाना हो जाए यही चलता रहा तो वह दिन भी दूर नहीं है जब आप पब्लिक के सामने जाने से कतराएंगे।

Ashok Shera

16,329 次观看 • 9 个月前

सरकार जिनकी प्रतिनिधि है, उन्हीं पर लाठियाँ बरसा रही है । सरगुजा ज़िले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम परसोडिकला का आज का दृश्य लोकतंत्र को शर्मिंदा करने वाला है - जहां गुजरात की एक निजी कंपनी से सरकारी खदान में उत्खनन कराया जा रहा है, और विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज और आंसू गैस बरसाई गई। यही है वह 'गुजरात मॉडल', जिसे देश वाराणसी और अयोध्या में भी देख रहा है - जहां स्थानीय लोगों के रोजगार और संसाधनों पर बाहर की कंपनियों और लोगों का कब्ज़ा कराया जा रहा है, और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की पूरी तरह अनदेखी कर दी गई है। सरकार का काम जनता की रक्षा करना है - उन्हीं पर लाठियाँ चलाना नहीं। छत्तीसगढ़ के लोगों के हक़, ज़मीन और भविष्य का इस तरह दमन नहीं किया जा सकता।

T S Singhdeo

13,993 次观看 • 8 个月前

पत्रकार:- वोट चोरी हो रही, सीट चोरी हो रही, अब शिक्षा चोरी हो रही ,जाहिलो का देश बन गया है, इसको कैसे देखते है... कन्हैया कुमार 🔥:- देखिए मै ये नही मानता हूं कि ये जाहिलो का देश है !! देखिए टोकरी मे कुछ आम सड़ जाए, तो आप कहे की सारे आम ही खराब है, आम का बगीचा ही खराब है, मिट्टी ही खराब है...ये कहना सही नही है !! ना-काबिल और नकारे लोगो को जब व्यवस्था को चलाने की जिम्मेदारी मिल जाती है तो ऐसा ही होता है... यह सरकार ऐसी है कि जिसको क्रिकेट खेलना नही आता है वो BCCI और ICC चला रहा है !! आप ने अमित शाह के बेटे की अंग्रेजी सुनी है, ऑक्सफोर्ड लेवल की अंग्रेजी है... ये मंत्री के बेटे की हालत है तो आम आदमी के बच्चे की शिक्षा को समझिए !! इस देश मे विधायक चोरी करने वाले को चाणक्य कहेंगे तो चोरो का मनोबल ऐसे ही बढेगा !!

Braj Shyam Maurya

17,301 次观看 • 2 个月前

जिन्हें लग रहा है कि मनरेगा से सिर्फ गांधी जी का नाम हटा दिया गया है और मनरेगा का नाम बदल दिया गया है, वे ग़लतफ़हमी में हैं। दरअसल मनरेगा कानून को ही पूरी तरह से ख़त्म कर दिया गया है। पहले मज़दूर काम मांगते थे तो इस कानून के तहत सरकार 100 दिन का काम देने के लिए मजबूर होती थी। अब सरकार तय करेगी कि किस राज्य में काम देना है और किस राज्य में नहीं देना है। किस विधानसभा में काम देना है और किस विधानसभा में नहीं देना है। किस व्यक्ति को काम देना है और किस व्यक्ति को नहीं देना है। कौन वोट करेगा और कौन नहीं, इसके बाद किसे काम मिलेगा और किसे नहीं यह भी सरकार तय करेगी। लोकतंत्र की जय हो।

Dr. Kanchana Yadav

34,201 次观看 • 8 个月前