Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

शहर में जातिवाद होता है पर दिखता नहीं! ~ विकास दिव्यकीर्ति

25,074 Aufrufe • vor 5 Tagen •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

वे कहते हैं—अब कहाँ है जातिवाद? मैं कहता हूँ—आप इसके शिकार नहीं होते, इसलिए आपको दिखता नहीं। जो जाहिल जातिवादी होते हैं, उनका जातिवाद नंगा होता है—वह गाली देता है, मारता है, खुलेआम अपमान करता है। मगर जो महीन, पढ़ा-लिखा, चालाक जातिवादी होता है—उसका जातिवाद आपको दिखेगा नहीं। वह मुस्कुराता है, आपसे छूआछूत नहीं करता, साथ उठता बैठता है, नियमों की भाषा बोलता है, मेरिट का प्रवचन देता है। आज के द्रोणाचारी एकलव्यों का अंगूठा नहीं काटते— वे वाइवा में नंबर काटते हैं, फाइलों में NFS लिख देते हैं, और कहते हैं—आप पर्याप्त नहीं थे। जातिवाद अब तलवार से नहीं, सिलेबस से, इंटरव्यू पैनल से, और “निष्पक्ष प्रक्रिया” के नाम पर मारा जाता है। पिछले दिनों #UGCRegulations के मुद्दे पर जेएनयू में मैंने यही बात कही। एक छोटी-सी क्लिप लोगों को पसंद आई—और अब वह वायरल है। आप भी देखिएगा। और सिर्फ देखिएगा नहीं—सोचिएगा कि जातिवाद खत्म नहीं हुआ है, वह बस और ज्यादा सभ्य, और ज्यादा खतरनाक हो गया है।

Dr. Laxman Yadav

24,935 Aufrufe • vor 6 Monaten