Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

सपा नेता शिवपाल यादव सदन में खड़े हुए। कहा- बिजली मंत्री तो ऐसा बता रहे जैसे 2017 से पहले कोई काम ही नहीं हुआ। मंत्री जी बहुत असत्य बोलते हैं। बहुत ज्यादा बोलते हैं। स्पीकर सतीश महाना ने कहा- थोड़ा बहुत आप लोग अडजस्ट कर लीजिए।

90,576 görüntüleme • 7 ay önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

नाराजगी के बाद सदन में सतीश महाना वापस आए. माहौल बदला हुआ था। खुशनुमा माहौल। महाना जी ने कहा, मैं जब पहली बार इस सदन में आया था तभी अनुशासन को लेकर बात की थी। एक बार दो विधायकों ने इस सदन में कपड़े उतार दिए थे। असल में ये 403 विधायकों का कपड़ा उतरा था। एक विधायक ताश खेल रहे थे, असल में इससे संदेश जाता है कि विधानसभा में सारे विधायक ताश खेलते हैं। कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आप मुस्कुराते हैं तो पूरा सदन मुस्कुराता है। उन्होंने वित्त मंत्री से शायरी सुनाने की अपील की। तभी सपा के कमाल अख्तर ने शायरी सुनाया- तुम रूठा न करो, सबकी जान चली जाती है। तुम हंसते रहते हो तो बिजली सी चमक जाती है। वित्त मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा- महबूबा वाली शायरी न सुनाया करो।

Rajesh Sahu

45,289 görüntüleme • 7 ay önce

ये यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण हैं.. स्कूल में बच्चों से बातें कर रहे हैं.. उनके करियर पर चर्चा कर रहे हैं.. लाइन में लगकर खुद खाना ले रहे हैं.. परोसने वाले को धन्यवाद दे रहे हैं.. बच्चों के साथ बैठकर खाना खा रहे हैं.. खुद ही बर्तन धो रहे हैं.. बच्चों के कमरे में ही चारपाई पर सो रहे हैं.. ये वीडियो बलिया के भानपुर स्थित सर्वोदय विद्यालय का है.. मंत्री जी कल वहां निरीक्षण करने गए थे. ब्यूरोक्रेट जब पॉलिटिक्स में आते हैं तो उनकी अकड़ और बढ़ जाती है.. लेकिन असीम अरुण सबसे अलग हैं.. वो बहुत शांत, सौम्य और जमीनी नेता हैं.. एक सर्वप्रिय आईपीएस अफसर भी थे.. असीम अरुण वीआरएस लेकर पॉलिटिक्स में आए और छा गए.. समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के लिए जनता के दिलों में खास सम्मान है.. मंत्री जी से बहुत सारे लोग नहीं मिले होंगे.. उनको जानते भी नहीं होंगे.. ऐसे लोग उनका ये वीडियो देख लीजिए. #bureaucracy #Minister #Government #politics #PoliticsToday #political

Vivek K. Tripathi

34,795 görüntüleme • 1 yıl önce

मंत्री जी उपलब्धि गिना रहे या विफलता??? भजनलाल शर्मा जी के मंत्री जब तक बोलते नहीं हैं, तब तक गंभीर भी लगते हैं। जैसे ही बोलते हैं, वैसे ही अपने कम अनुभव और अनाड़ीपन को जगजाहिर कर देते हैं। आप बिजली मंत्री हीरालाल नागर हैं। आपको बारां के शाहाबाद में एक लाख से ज्यादा पेड़ काटकर बिजली पैदा करनी है। वे पूछ रहे हैं कि आज के टाइम में सबसे ज्यादा जरूरी क्या है और खुद ही बता रहे हैं बिजली। उधर, पूरी दुनिया चीख चीखकर कह रही है पर्यावरण और इस धरती को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है। वरना हमारा अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। खैर। मंत्री जी का तीन मिनट का भाषण सुनिए और देखिए कि वे कितने कन्फ्यूज्ड हैं। कैसी बातें कर रहे हैं- 1. मंत्री जी खुद प्रक्रिया की बात कर रहे हैं लेकिन खुद बोल रहे हैं कि पेड़ बारां में लगा देंगे। तो जैसलमेर में 400 हेक्टेयर जमीन फिर किसलिए दी गई है ? प्रक्रिया में खामी तो मंत्री जी खुद जाहिर कर रहे हैं। 2. मंत्री जी बोल रहे हैं कि चीता कॉरिडोर 45 कम दूर है। यह पूरी तरह गलत बयान है क्योंकि 45 दूर तो चीता रहते हैं। उनका आवास है। गाँधी सागर के नए चीता अभयारण्य जाने का यही मार्ग है अतः यही कॉरिडोर है। शाहबाद तक तो चीता आ भी चुका है। वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार। 3. मंत्री जी बोल रहे हैं कि 60000 हेक्टेयर जमीन पर कब्ज़ा है। बिल्कुल, कब्ज़ा है लेकिन 60000 नहीं, बल्कि 30000 हेक्टेयर पर कब्जा है। लेकिन अब आपकी सरकार है। आपकी जानकारी में अगर यह बात है तो कब्जे हटवाओ। कब्जे खाली करवाओ। आप सरकार के मंत्री होकर कब्जों को जस्टिफाई करते से क्यों लग रहे हैं? अरे भाई, आप सरकार की उपलब्धि बताने के लिए यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं या सरकार की विफलताएं बिना रहे हैं? अब आप समझ गए होंगे की सरकार में अफसरशाही क्यों हावी है? Narendra Modi Bhupender Yadav Heeralal Nagar Bhajanlal Sharma Sanjay Sharma #शाहबाद_के_जंगल_बचाओ #एक_लाख_पेड़_बचाने_हैं

Arvind Chotia

59,901 görüntüleme • 1 yıl önce