
राजस्थानी ट्वीट
@8PMnoCM • 285,515 subscribers
Exposing Whispers from Palaces-Secretariat-Assembly-Media. 🙏 to all who dare to stand with us; Without You, this handle is just word. #HappyToHelp | VŌX POPULĪ
Shorts
Videos

जिन्होंने 2008 और 2018 में निर्दलीयों के बूते अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाई हो, वो आज निर्दलीयों के वोट शेयर पर समीक्षा करने की सलाह दे रहे हैं। यह महानुभाव इतने बेलगाम और अनुशासनहीन हो चुके हैं कि जब इनके गृह ज़िले जोधपुर में कांग्रेस पार्टी का मेयर बनाने के लिए संघर्ष चल रहा था, तब वहाँ जाना या कोई भूमिका निभाना तो दूर, ये प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से निर्दलीयों को मिले वोट शेयर का हवाला देकर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठा रहे थे। पूरे नगर निगम चुनावों में ये केवल एक दिन अपने गृह ज़िले में प्रचार के लिए उतरे और उस एक दिन भी ऐसा विरोध झेलना पड़ा कि पुलिस की मदद से बाहर निकलना पड़ा।
राजस्थानी ट्वीट155,978 次观看 • 1 个月前

3 मई 2024, लोकसभा चुनाव के बीच ज़ी न्यूज़ के मालिक सुभाष चंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत की 159वीं रैंक का हवाला दिया था और ज़ी न्यूज़ के कथित 150 करोड़ दर्शकों की ताक़त का एहसास “सिस्टम” को कराया था। दो साल बाद उसी राजनीतिक दौर में उनकी व्यक्तिगत गारंटी से जुड़े करीब ₹22,006 करोड़ के दावों के मुकाबले NCLT ने करीब ₹6.5 करोड़ के भुगतान वाली समाधान योजना को मंजूरी दी यानी करीब 99.97% का हेयरकट। राजनीति, कारोबार और मीडिया के इस त्रिकोण को समझने के लिए शायद इससे बेहतर केस स्टडी मुश्किल है। सरकार और मीडिया के रिश्ते में इसे कहते है “चोली-दामन का साथ।”
राजस्थानी ट्वीट40,335 次观看 • 1 个月前