
राजस्थानी ट्वीट
@8PMnoCM • 285,253 subscribers
Exposing Whispers from Palaces-Secretariat-Assembly-Media. 🙏 to all who dare to stand with us; Without You, this handle is just word. #HappyToHelp | VŌX POPULĪ
Shorts
Videos

राजस्थान में पर्यटन के मामले में सीकर नंबर-1 पर पहुंच गया है और इसकी सबसे बड़ी वजह खाटूश्यामजी धाम है। ऐसे में खाटूश्यामजी कॉरिडोर महज एक पर्यटन परियोजना नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जुड़ा विषय है। जुलाई 2024 में भजनलाल सरकार ने खाटूश्यामजी कॉरिडोर के लिए ₹100 करोड़ की घोषणा की थी। लेकिन 25 महीने बाद भी परियोजना जमीन पर उतरना तो दूर, इसकी प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में है। जून 2025 में सामने आया था कि ₹100 करोड़ के अलावा केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना के ₹87.87 करोड़ मिलाकर कुल ₹187.87 करोड़ स्वीकृत होने के बावजूद टेंडर तक जारी नहीं हुआ था। जिस सरकार के लिए भगवान की आस्था से जुड़ी इतनी बड़ी घोषणा को अमल में लाने में 25 महीने लग जाएं, वह जनता के विकास के बाकी वादों को लेकर क्या ही गंभीर होगी जो भगवान को सीरियसली नहीं ले रहे, वो जनता का क्या भला करेंगे?
राजस्थानी ट्वीट14,741 次观看 • 8 天前