
Ajay Jha
@Ajay_reporter • 16,801 subscribers
Journalist | Covering Congress Party for last Two and Half Decades.
Shorts
Videos

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गिरफ्तारी के आखिरी कुछ मिनटों में क्या हुआ देखिए..👇
Ajay Jha32,030 views • 8 days ago

गृह मंत्री से अपने मुलाकात पर चल रहे अटकलों के बीच राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि कैसे वो प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के साथ मिलकर राजस्थान के कमिटी पर चर्चा कर रहे हैं। सुनिए दोनों नेताओं का क्या कहना है.. Sukhjinder Singh Randhawa Govind Singh Dotasra
Ajay Jha54,205 views • 26 days ago

पवन जी के घर से एक लैपटॉप मिला है, एक फोन मिला है, दो पेन ड्राइव मिला है, एक डॉलर मिला है। ये तो बहुत बड़ी बात है, अगर किसी बीजेपी के नेता के यहां रेड पड़ा होता तो भरमार मिल जाता। प्रक्रिया होती है जब रेड होता है तो फेरहिस्त दी जाती है। लेकिन फेरहिस्त केवल पेन ड्राइव नहीं होती। पेन ड्राइव के अंदर क्या है। उसकी फेरहिस्त मिलनी चाहिए। क्या भरोसा है कि आप पेन ड्राइव खोलकर इसके अंदर कुछ डाल देंगे। जो पुलिस आचार संहिता लगे होने पर मुख्यमंत्री की पुलिस बनकर काम कर रही है, उस पर क्या भरोसा..? बिना गवाह के जिस तरह उन्होंने सब कुछ जब्त किया है उस से ही सारा एविडेंस संदेहास्पद हो जाता है.. दूसरी बात तीन चार साल पहले हेमंता ने गौरव गोगोई की पत्नी पर कुछ पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप लगाया था। उन्होंने उस पर SIT भी बिठा दी। ऐसा तो नहीं हुआ कि असम पुलिस ने हेमंता के घर पर रेड कर दिया हो। ये कहा हो उनसे की तुम कागज़ दो। वही चीज यहां पर भी लागू करो। अगर पवन जी ने कोई आरोप लगाया है तो आप SIT गठित करो। इस से साफ है कि पुलिस हेमंता की पर्सनल फोर्स बनकर रह गई है, ये असम की पुलिस नहीं रही.. Sandeep Dikshit
Ajay Jha206,847 views • 3 months ago

ये तस्वीर देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चुनौती भी है और चेतावनी भी.. ED अधिकारी केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री के विजयन के घर छापा मारने के बाद जब निकली तो समर्थक उग्र और हिंसक हो गई। आने वाले वक्त में जांच एजेंसियों के आकाओं को भी ये समझना पड़ेगा कि जनता अब जान चुकी है। अगर उसे एजेंसी का दुरुपयोग दिखेगा वो इसका प्रतिकार करेगी। कई बार दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वो हिंसक भी हो सकता है..
Ajay Jha88,471 views • 2 months ago

बिहार कांग्रेस की बैठक में शामिल होने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे। लेकिन उनका नाम आगंतुकों की लिस्ट में नहीं था। पप्पू यादव को वापिस लौटना पड़ा। लेकिन कुछ देर बाद पप्पू वापिस लौटे। इस बार उनका नाम लिस्ट में एड ( शामिल) हो चुका था..
Ajay Jha153,092 views • 6 months ago

ये वीडियो देख कर साफ नज़र आता है कि जानबूझ कर वाटर कैनन का इस्तेमाल रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा को घायल करने के लिए टारगेट करके बार बार चलाया जा रहा था। प्रशासन का ये तुच्छ रवैया दिखाता है कि वो किस हद तक जा सकता है। आज कुरुक्षेत्र में NEET और पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस प्रदर्शन कर रहा था। Deepender Singh Hooda
Ajay Jha46,842 views • 1 month ago

चन्नी साहब हों या कोई और, मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन सकता है। मैं इस दौड़ में नहीं हूँ। राजा वारिंग इस दौड़ में नहीं हैं। राहुल गांधी जिसे भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएंगे, राजा वारिंग उसका समर्थन करेंगे... मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है - राज्य में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना। मैं मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं देखता.. मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हम सब एक साथ, एक ही मंच पर एकजुट होंगे। हम सब मिलकर पंजाब के लिए लड़ेंगे...मुझे नहीं लगता कि चन्नी साहब या किसी वरिष्ठ नेता ने ऐसा कुछ कहा है। ऐसा कहने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी अनुशासनहीन होने का अधिकार नहीं है.. Amarinder Singh Raja Warring
Ajay Jha15,765 views • 25 days ago

ये है दो मिनट चौंतीस सेकंड का बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का वो वीडियो है जिसमें वो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को गद्दार, अय्याश कह रहे हैं। वो यही नहीं रुकते इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बारे में अश्लील,अभद्र टिप्पणी सदन में कर रहे हैं। देखिए इस वीडियो में रोकने का दिखावा करते हुए कैसे संसद टीवी जानबूझ कर बार बार निशिकांत दुबे का वीडियो और ऑडियो दोनों दिखा रहा है..
Ajay Jha71,512 views • 5 months ago

आज एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कहा कि अगले एक साल में मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। आज इंदिरा भवन में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि आप सब मेरी बात नोट कर लीजिए कि मोदी जी एक साल बाद पीएम नहीं रहेंगे..उन्होंने कहा कि ये बात वो पूरी गंभीरता से कह रहे हैं। आज फिर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कंप्रोमाइजड हैं इसलिए वो उनसे निगाह नहीं मिला पाते..राहुल ने हाल के एक कार्यक्रम का भी जिक्र किया जिसमें ऐसा हुआ.. राहुल गांधी ने आज फिर कहा कि अल्पसंख्यक कहने की बजाय मुस्लिम को मुस्लिम और सिख को सिख कहना चाहिए..समाज में किसी भी तबके के साथ अन्याय होगा तो कांग्रेस उसके साथ खड़ी होगी। आज जब राहुल गांधी अल्पसंख्यक कांग्रेस के सम्मेलन में पहुंचे तो एक विशेष नारे के साथ उनका स्वागत किया गया..
Ajay Jha17,655 views • 1 month ago

पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले आज के डिनर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को को नहीं बुलाया गया है, लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर को बतौर विदेश मामलों के समिति के अध्यक्ष के तौर पर निमंत्रण भेजा गया है..थरूर ने कहा है कि वो इस रात्रिभोज में जरूर शामिल होंगे। वो इसे संसदीय परंपरा बता रहे हैं। लेकिन वो ही थरूर ये नहीं बता पा रहे कि नेता प्रतिपक्ष को नहीं बुलाना कौन सी संसदीय परंपरा है..? हाल ही में पार्टी के कई बैठकों में थरूर निमंत्रण मिलने के बाद भी शामिल नहीं हुए हैं। बहरहाल सत्तापक्ष बार बार थरूर को टूल बनाकर कांग्रेस नेतृत्व को चिढ़ाने की कोशिश कर रहा है और थरूर तो कब का लक्ष्मण रेखा पार कर चुके हैं..
Ajay Jha69,851 views • 7 months ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा स्पीच पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जवाब.. "जो उचित समझो..वही करो.." मतलब राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि वो इधर उधर सवाल जवाब में नहीं उलझेंगे..जनरल नरवाने की किताब से जो जिन्न बोतल से निकल चुका है, सरकार को उसका जवाब देना ही पड़ेगा..
Ajay Jha51,235 views • 5 months ago

झारखंड की राजनीति में इस वीडियो (सीसीटीवी फुटेज) की बहुत चर्चा हो रही है। इसमें झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को कुछ पेपर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों से झारखंड सियासी उलटफेर की ख़बर सुर्खियों में है। जिसके बाद कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा कांग्रेस – JMM के बीच "ऑल इस वेल" है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वेणुगोपाल से अपने विधायक दल के नेता के कार्यकलाप को लेकर शिकायत की है.. अब ये समझना मुश्किल है कि खतरा कांग्रेस – JMM के एलायंस में है या फिर खुद कांग्रेस के भीतर है..?
Ajay Jha61,098 views • 7 months ago

PK से मिलने की ख़बर पर कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने कहा.."ये कोई न्यूज है..?" आप ये क्यों नहीं पूछते कि सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सदन को डिस्टर्ब कर रहे हैं। पीएम को किसी ने मंच से अपशब्द नहीं कहा। फिर पता चला भीड़ में किसी ने कुछ इंटरव्यू दिया। किसी को मालूम ही नहीं है कि वो कौन है..? हम पॉल्यूशन पर डिबेट चाह रहे हैं। लेकिन लगता है वो सदन चलाना ही नहीं चाह रहे हैं.. Priyanka Gandhi Vadra
Ajay Jha55,698 views • 7 months ago

सांगली (महाराष्ट्र) से साइकिल से 1700 किलोमीटर की यात्रा 25 दिनों में पूरी करके महराष्ट्र से किसान दिल्ली पहुंचे। मंहगाई के खिलाफ जागृति यात्रा करने वाले ये किसान सांगली से आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समाधि शक्ति स्थल पहुंचे। इनका कहना है कि इन्हें अब सिर्फ कांग्रेस और राहुल गांधी से उम्मीद है। वो 2029 में राहुल गांधी को पंत प्रधान (प्रधानमंत्री) के रूप में देखना चाहते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर इन किसानों का स्वागत किया.. Rahul Gandhi
Ajay Jha10,480 views • 28 days ago