Ajay Jha's banner
Ajay Jha's profile picture

Ajay Jha

@Ajay_reporter16,575 subscribers

Journalist | Covering Congress Party for last Two and Half Decades.

Shorts

शरजील इमाम और उमर खालिद अगले एक साल तक बेल की अपील भी नहीं कर सकते.. लेकिन बलात्कार और हत्या के दोषी राम रहीम को आज 40 वीं बार पैरोल मिल गया..अभी तक 387 दिन जेल से बाहर रह चुके हैं..

शरजील इमाम और उमर खालिद अगले एक साल तक बेल की अपील भी नहीं कर सकते.. लेकिन बलात्कार और हत्या के दोषी राम रहीम को आज 40 वीं बार पैरोल मिल गया..अभी तक 387 दिन जेल से बाहर रह चुके हैं..

72,733 views

एक तरफ आज हरियाणा की स्क्रीनिंग कमिटी (सब कमिटी) की बैठक हो रही है। दूसरी तरफ किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ एआईसीसी की परिक्रमा कर रही है। उनका कहना है की आज शाम तक वो मीडिया से कोई बात नही करेंगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी इस बार भिवानी–महेंद्रगढ़ से उन्हें चुनाव लड़वाना चाहती है, जबकि वो अपनी बेटी को टिकेट दिलवाना चाहती है।

121,147 views

टारगेट करके कांग्रेस वोटर्स को डिलीट किया गया। जिसने डिलीट किया उसे पता नहीं, जिसका डिलीट हुआ उसको पता नहीं। फिर किसके नंबर से इनके वोट डिलीट हुआ? सूर्यकांत जी स्टेज पर हैं उन्होंने बबीता जी का डिलीट किया। इन दोनों में से किसी को पता ही नहीं। जो डिलीट कर रहा है उसका वोटर लिस्ट में सीरियल नंबर 1 है। मतलब सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके डिलीट किया जा रहा है.. Rahul Gandhi

47,504 views

बिहार कांग्रेस की बैठक के बाद संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा.. हमारे विधायकों के बारे में अफवाह फैलाया जा रहा था कि वो पार्टी छोड़ रहे हैं। ये सब बिल्कुल निराधार ख़बर है। बैठक में सभी विधायक मौजूद थे। कांग्रेस के बारे में इस तरह की ख़बर पूरी तरह से गलत है.. K C Venugopal

10,434 views

एक्सक्लूसिव इंफो...👇 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की हो रही है पटना में गोपनीय ट्रेनिंग..👇 कल से शुरू हुई है तीन दिनों की ट्रेनिंग..पाटलिपुत्र के होटल बुद्धा हैरिटेज में हो रही है ट्रेनिंग। इस दौरान तीन दिनों तक सभी जिलाध्यक्ष इसी होटल में रहेंगे। किसी भी जिलाध्यक्ष को होटल से बाहर निकलने की नहीं है अनुमति। कांग्रेस ट्रेनिंग विभाग के चेयरमैन सचिन राव ने कल जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग दी। आज पूर्व IAS अधिकारी और सांसद शशिकांत सेंथिल जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस बैठक का एजेंडा जिलाध्यक्षों को बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए जा रहे हैं।

12,918 views

भारतीय युवक कांग्रेस ने 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस ऑफिस के बाहर होर्डिंग लगाया है। जिस पर "नाम नरेंद्र, काम सरेंडर " लिखा हुआ। साथ ही इस पर समझाने के लिए क्रोनोलॉजी भी लिखा हुआ है..

भारतीय युवक कांग्रेस ने 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस ऑफिस के बाहर होर्डिंग लगाया है। जिस पर "नाम नरेंद्र, काम सरेंडर " लिखा हुआ। साथ ही इस पर समझाने के लिए क्रोनोलॉजी भी लिखा हुआ है..

10,350 views

Videos

Ajay_reporter's profile picture

पवन जी के घर से एक लैपटॉप मिला है, एक फोन मिला है, दो पेन ड्राइव मिला है, एक डॉलर मिला है। ये तो बहुत बड़ी बात है, अगर किसी बीजेपी के नेता के यहां रेड पड़ा होता तो भरमार मिल जाता। प्रक्रिया होती है जब रेड होता है तो फेरहिस्त दी जाती है। लेकिन फेरहिस्त केवल पेन ड्राइव नहीं होती। पेन ड्राइव के अंदर क्या है। उसकी फेरहिस्त मिलनी चाहिए। क्या भरोसा है कि आप पेन ड्राइव खोलकर इसके अंदर कुछ डाल देंगे। जो पुलिस आचार संहिता लगे होने पर मुख्यमंत्री की पुलिस बनकर काम कर रही है, उस पर क्या भरोसा..? बिना गवाह के जिस तरह उन्होंने सब कुछ जब्त किया है उस से ही सारा एविडेंस संदेहास्पद हो जाता है.. दूसरी बात तीन चार साल पहले हेमंता ने गौरव गोगोई की पत्नी पर कुछ पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप लगाया था। उन्होंने उस पर SIT भी बिठा दी। ऐसा तो नहीं हुआ कि असम पुलिस ने हेमंता के घर पर रेड कर दिया हो। ये कहा हो उनसे की तुम कागज़ दो। वही चीज यहां पर भी लागू करो। अगर पवन जी ने कोई आरोप लगाया है तो आप SIT गठित करो। इस से साफ है कि पुलिस हेमंता की पर्सनल फोर्स बनकर रह गई है, ये असम की पुलिस नहीं रही.. Sandeep Dikshit

Ajay Jha

206,839 views • 2 months ago

Ajay_reporter's profile picture

आज एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कहा कि अगले एक साल में मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। आज इंदिरा भवन में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि आप सब मेरी बात नोट कर लीजिए कि मोदी जी एक साल बाद पीएम नहीं रहेंगे..उन्होंने कहा कि ये बात वो पूरी गंभीरता से कह रहे हैं। आज फिर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कंप्रोमाइजड हैं इसलिए वो उनसे निगाह नहीं मिला पाते..राहुल ने हाल के एक कार्यक्रम का भी जिक्र किया जिसमें ऐसा हुआ.. राहुल गांधी ने आज फिर कहा कि अल्पसंख्यक कहने की बजाय मुस्लिम को मुस्लिम और सिख को सिख कहना चाहिए..समाज में किसी भी तबके के साथ अन्याय होगा तो कांग्रेस उसके साथ खड़ी होगी। आज जब राहुल गांधी अल्पसंख्यक कांग्रेस के सम्मेलन में पहुंचे तो एक विशेष नारे के साथ उनका स्वागत किया गया..

Ajay Jha

17,646 views • 17 days ago

Ajay_reporter's profile picture

पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले आज के डिनर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को को नहीं बुलाया गया है, लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर को बतौर विदेश मामलों के समिति के अध्यक्ष के तौर पर निमंत्रण भेजा गया है..थरूर ने कहा है कि वो इस रात्रिभोज में जरूर शामिल होंगे। वो इसे संसदीय परंपरा बता रहे हैं। लेकिन वो ही थरूर ये नहीं बता पा रहे कि नेता प्रतिपक्ष को नहीं बुलाना कौन सी संसदीय परंपरा है..? हाल ही में पार्टी के कई बैठकों में थरूर निमंत्रण मिलने के बाद भी शामिल नहीं हुए हैं। बहरहाल सत्तापक्ष बार बार थरूर को टूल बनाकर कांग्रेस नेतृत्व को चिढ़ाने की कोशिश कर रहा है और थरूर तो कब का लक्ष्मण रेखा पार कर चुके हैं..

Ajay Jha

69,851 views • 7 months ago

Ajay_reporter's profile picture

झारखंड की राजनीति में इस वीडियो (सीसीटीवी फुटेज) की बहुत चर्चा हो रही है। इसमें झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को कुछ पेपर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों से झारखंड सियासी उलटफेर की ख़बर सुर्खियों में है। जिसके बाद कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा कांग्रेस – JMM के बीच "ऑल इस वेल" है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वेणुगोपाल से अपने विधायक दल के नेता के कार्यकलाप को लेकर शिकायत की है.. अब ये समझना मुश्किल है कि खतरा कांग्रेस – JMM के एलायंस में है या फिर खुद कांग्रेस के भीतर है..?

Ajay Jha

61,098 views • 6 months ago

Ajay_reporter's profile picture

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ तीन घंटे तक चली पंजाब कांग्रेस की बड़ी बैठक के बाद कांग्रेस नेत्र ने तीन बड़े फैसला किया गया..👇 * पंजाब कांग्रेस में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा यानी राजा वेडिंग ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे.. * 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी और सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा.. * कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब के नेताओं को सख्त संदेश दिया है कि सार्वजनिक मंचों पर ( मीडिया और सोशल मीडिया) पार्टी से जुड़े मामलों पर बयान देने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.. K C Venugopal

Ajay Jha

45,914 views • 5 months ago