
Ajit Singh Rathi
@AjitSinghRathi • 23,131 subscribers
JOURNALIST Tweets are my personal views..Not official
Shorts
Videos
0:21
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

कानपुर। ट्राला-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत। भीषण एक्सीडेंट में दोनों वाहनों के चालक की मौत।
Ajit Singh Rathi1,860,772 görüntüleme • 5 gün önce

मैंने पहले ही कहा था, ABVP की जीत दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव स्टाइल में होगी। देहरादून स्थित उत्तराखंड के सबसे बड़े कॉलेज DAV में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI के सौरभ सेमवाल शुरुआत से बढ़त बनाये रहे, बीच में झगड़ा हुआ, अफ़रा तफ़री मची और गिनती पूरी होते होते लगभग 60 वोटों से ABVP के नवदीप राणा ने जीत गए। उपाध्यक्ष पद पर SFI के शैलेंद्र सिंह, महासचिव के पद पर निर्दलीय नीलांश शर्मा ने जीत दर्ज की। ABVP NSUI VINOD JAKHAR
Ajit Singh Rathi73,365 görüntüleme • 1 gün önce

बद्रीनाथ में हुए संगीत कार्यक्रम से उपजे विवाद के बीच को उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एक अलग थ्योरी लेकर आए है। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ में शंख इसलिए नहीं बजाया जाता क्योंकि वह जानवर की हड्डी से बना होता है और हड्डी का पूजा में उपयोग नहीं किया जाता। और रही बात संगीत कार्यक्रम की तो वो बद्रीनाथ धाम में हमेशा से होते रहे है, उसमें कुछ ग़लत नहीं है। अब धर्मावलंबी ही तय करें, क्या सही है और क्या ग़लत ? Satpal Maharaj Pushkar Singh Dhami PMO India
Ajit Singh Rathi47,837 görüntüleme • 2 gün önce

Uttarakhand. गढ़वाल के राठ क्षेत्र की समृद्धशाली और प्राचीन संस्कृति वाले इस वीडियो को आख़िर तक देखिए। थलीसैंण क्षेत्र स्थित कपरौली गांव में माँ नंदा पाती मेले के लिए कई दिन पहले एक लंबे चीड़ के पेड़ को छीलकर और उस पर तेल दूध और दही का लेप लगाकर ज़मीन में गाड़ दिया जाता है। और नंदाष्टमी के दिन मेले के दौरान इस गगनचुंबी पेड़ पर चढ़ना होता है, जो जीतता है उसे पुरस्कृत किया जाता है। इस पेड़ पर चढ़ना अदभुत रोमांच से भरपूर होता है। #Uttarakhand #PauriGarhwal
Ajit Singh Rathi76,626 görüntüleme • 9 gün önce

हवा का रुख़ बदलता दिख रहा है, ABVP का गढ़ HNB गढ़वाल केंद्रीय विवि भी भरभरा ढह गया। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जय हो ग्रुप के हिमांशु भंडारी की जीत मायने नहीं रखती, मायने रखता है उनकी जीत का अंतर। उन्हें कुल 3301 और एबीवीपी के भुवन चमोली को 1796 मत मिले। श्रीनगर से भाजपा विधायक धनसिंह रावत सरकार में मंत्री है, ये बेईज्जती शायद उन्हें महसूस हो !! उपाध्यक्ष पद पर छात्रम संगठन के पुलकित अग्रवाल, महासचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक, सह-सचिव पद पर अमन कुनियाल ने जीत दर्ज की। VINOD JAKHAR Uday Bhanu Chib Rahul Gandhi Nitin Nabin Dr.Dhan Singh Rawat Satpal Maharaj Pushkar Singh Dhami
Ajit Singh Rathi113,111 görüntüleme • 19 gün önce

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण करने के मामले में एक युवक का वीडियो सामने आया। युवक का कहना है कि हमें केवल प्रसाद बांटने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहाँ पहुंचे तो पता चला कि हमें वहां बुलाकर बेवकूफ बनाया गया। हमे नहीं पता था कि वहाँ शुद्धिकरण जैसा कोई कार्य हो रहा है। Mallikarjun Kharge Priyanka Gandhi Vadra Rahul Gandhi Kumari Selja Jagat Prakash Nadda
Ajit Singh Rathi272,980 görüntüleme • 1 ay önce

पीएम द्वारा ख़ुद को गाली देने वाले छात्रों को माफ़ करने का वीडियो शेयर करते ही प्रसिद्ध गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने भी एक वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने व्यंगात्मक अंदाज में कहा कि बच्चों पर पैलेट गन चले तो क्या हुआ ? लाठियां पड़े तो क्या हुआ ? टीयर गैस छोड़े तो क्या हुआ ? लेकिन बच्चे यदि गालियाँ देंगे तो सोचिए देश के संस्कार कहाँ जा रहे है ? VISHAL DADLANI BJP Congress
Ajit Singh Rathi318,355 görüntüleme • 2 ay önce

बीतें 8 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के मंच स्थल का हिंदूवादी संगठनों ने गंगा जल से शुद्धिकरण किया। क्योंकि उस मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित थे। संगठन का कहना है कि ये स्थान अपवित्र हो गया था, पवित्र करने के लिए ऐसा किया। क्या ऐसा इसलिए किया गया कि खड़गे दलित है ? या हिंदू विरोधी है, जैसा कि हिंदुवादी संगठन के लोग आरोप लगा रहे है ? Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi Narendra Modi BJP Congress Pushkar Singh Dhami
Ajit Singh Rathi214,737 görüntüleme • 1 ay önce

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की रैली के मंच को हिंदूवादी संगठनों द्वारा शुद्धिकरण करने को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उचित ठहराया है। जबकि इसी कृत्य पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा राज्यसभा में खेद व्यक्त कर चुके हैं। समझ नहीं आ रहा कि नड्डा की बात सही है या महेन्द्र भट्ट की ? हल्द्वानी में आठ अगस्त को रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली के मंच को कुछ हिंदूवादी संगठनों ने गंगा जल से शुद्ध किया था, इस मंच से खड़गे ने रैली को संबोधित किया था। देश भर में बवाल हुआ कि खड़गे के दलित होने की वजह से ये किया गया। अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि शुद्धिकरण किया तो क्या ग़लत किया ? वहाँ रैली से गंदगी हो गई थी। अरे भट्ट जी, रैली ग्राउंड में थी और शुद्धिकरण मंच का हुआ था। और करने वाले RSS के लोग थे। अभी तो दिन ढला भी नहीं महाराज !!! Mallikarjun Kharge Jagat Prakash Nadda Mahendra Bhatt Pushkar Singh Dhami
Ajit Singh Rathi129,548 görüntüleme • 1 ay önce

“टीचर दो टीचर दो, आज दो अभी दो” Zen Alpha का ये वीडियो नैनीताल जिले के बेतालघाट का है जहाँ जीजीआईसी की छात्राएं पढ़ाई के लिए शिक्षक के लिए प्रदर्शन कर रही हैं। ताकि वास्तव में पढ़ाई कर सकें। स्कूल में शिक्षकों की कमी है, और छात्रों को उस अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है जो उन्हें बुनियादी शिक्षा देने के लिए बना है। VC : Kumaon Jagran Pushkar Singh Dhami Dr.Dhan Singh Rawat Pralhad Joshi
Ajit Singh Rathi90,626 görüntüleme • 26 gün önce

लंबे समय बाद बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार काफ़ी तल्ख दिखे। भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को गलत बताते हुए उन्होंने कहा,,, “जो जेल में जाएगा उसको मार दीजिए... ऐसा कोई नियम है ? कोर्ट फैसला करता है... ऐसा कभी नहीं होना चाहिए” Nitish Kumar Samrat Choudhary Bihar Police
Ajit Singh Rathi340,187 görüntüleme • 3 ay önce

परेड ग्राउंड देहरादून में जहाँ राहुल गांधी का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम होना था, वहाँ हुए अल्पसंख्यक विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम की झलक तो ले लीजिए, दीनहीन टाइप के विभाग के कार्यक्रम में खूब नाची मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलास। बड़ी कलाकार है तो फ़ीस भी कोटि ली होगी। इसी कार्यक्रम के लिए राहुल के कार्यक्रम को मिली स्वीकृति को निरस्त किया गया था और कांग्रेसियों को परेड ग्राउंड के बजाय बन्नू स्कूल जाना पड़ा। Rahul Gandhi Congress BJP
Ajit Singh Rathi244,223 görüntüleme • 2 ay önce

हर जगह यही किस्सा हो गया, कांग्रेस का जहाँ भी बड़ा कार्यक्रम हो तो सड़को पर सिस्टम इतना टाइट कर दो कि लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुँच ही न सके। पिछले दिनों देहरादून में राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में यही हुआ और आज हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले यही हो रहा है, सघन चेकिंग के नाम पर रैली में आ रही बसे रोक ली गई, एक की जरूरत थी दस दस बैरिकेटिंग लगा दिए गए।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत बड़े नेताओं को एसएसपी ऑफिस पर धरना देना पड़ा। Ganesh Godiyal Yashpal Arya Karan Mahara Mallikarjun Kharge Congress BJP
Ajit Singh Rathi155,390 görüntüleme • 1 ay önce

13 वर्षीय अमिताभ की हाजिरज़वाबी से कलेक्टर साहब भी हैरान थे। यूपी के लखीमपुर में तहसील दिवस में एक बच्चे ने अपने घर पर क़ब्ज़े की शिकायत की तो साहब बोले दिखाते है, बच्चा बोला साहब... “देखना नहीं, इसे करवा दीजिए! न्याय करवा दीजिए!" आप इस बच्चे की बातचीत सुनिए, हर बात का क्या जोरदार जवाब है उसके पास। डीएम साहब ने बच्चे का मर्म समझा और इत्मीनान से उसकी बातें सुनी। DM LAKHIMPUR KHERI
Ajit Singh Rathi192,205 görüntüleme • 2 ay önce

पिछवाड़े के नीचे थार है तो कुछ भी करोगे ? लोगो के ऊपर चढ़ा दोगे ? दूसरी गाड़ी के चालक को कुचल दोगे ? हरिद्वार के मोतीचूर फ्लाईओवर पर बस और थार की भिड़ंत होते-होते बची। बस चालक ने थार चालक को धीरे गाड़ी चलाने की सलाह दी, जिससे नाराज थार चालक ने गुस्से में बस चालक और अन्य लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। घटना में बस चालक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, थार चालक मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। Dehradun Police Uttarakhand I.G. Garhwal Range Uttarakhand Police Uttarakhand Police
Ajit Singh Rathi114,959 görüntüleme • 1 ay önce