
Ajit Singh Rathi
@AjitSinghRathi • 21,064 subscribers
JOURNALIST Tweets are my personal views..Not official
Shorts
Videos

हरियाणा के मोहित के बाद अब उत्तराखंड के शेर सिंह ने युवाओं के आंदोलन पर न्यौछावर की पुलिस की नौकरी। जंतर मंतर पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल शेर सिंह ने कहा गोरे अंग्रेज़ चले गए ये काले अंग्रेज है। जब छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, मन किया कि AK-47 चला दूँ लाठीचार्ज करने वालीं पर। VC : News Leader Pushkar Singh Dhami Deepam Seth PMO India Congress
Ajit Singh Rathi78,106 görüntüleme • 2 gün önce

परेड ग्राउंड देहरादून में जहाँ राहुल गांधी का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम होना था, वहाँ हुए अल्पसंख्यक विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम की झलक तो ले लीजिए, दीनहीन टाइप के विभाग के कार्यक्रम में खूब नाची मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलास। बड़ी कलाकार है तो फ़ीस भी कोटि ली होगी। इसी कार्यक्रम के लिए राहुल के कार्यक्रम को मिली स्वीकृति को निरस्त किया गया था और कांग्रेसियों को परेड ग्राउंड के बजाय बन्नू स्कूल जाना पड़ा। Rahul Gandhi Congress BJP
Ajit Singh Rathi243,895 görüntüleme • 8 gün önce

13 वर्षीय अमिताभ की हाजिरज़वाबी से कलेक्टर साहब भी हैरान थे। यूपी के लखीमपुर में तहसील दिवस में एक बच्चे ने अपने घर पर क़ब्ज़े की शिकायत की तो साहब बोले दिखाते है, बच्चा बोला साहब... “देखना नहीं, इसे करवा दीजिए! न्याय करवा दीजिए!" आप इस बच्चे की बातचीत सुनिए, हर बात का क्या जोरदार जवाब है उसके पास। डीएम साहब ने बच्चे का मर्म समझा और इत्मीनान से उसकी बातें सुनी। DM LAKHIMPUR KHERI
Ajit Singh Rathi191,722 görüntüleme • 8 gün önce

Uttarakhand. भाजपा के भीतर भी विरोध की चिंगारी भड़क उठी है। मसूरी में ABVP के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूँका, नारेबाजी की और इस्तीफा मांगा है। काबिलेगौर है कि ABVP भाजपा का छात्र संगठन है और प्रधान ख़ुद ABVP के राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे है। ABVP Dharmendra Pradhan BJP
Ajit Singh Rathi58,372 görüntüleme • 3 gün önce

एक बात तो मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि देहरादून में युवाओं का ये सैलाब म्यूजिक पर थिरकने के लिए तो नहीं उमड़ा, यही करना होता तो एक किमी की दूरी पर परेड ग्राउंड में मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलास के शो में जाता। लेकिन उन्होंने जैस्मिन को छोड़कर राहुल गांधी के “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम में आने को प्राथमिकता दी। ये गूँज दिल्ली तक तो पक्का जाएगी। Rahul Gandhi Jasmine Sandlas Congress BJP
Ajit Singh Rathi119,972 görüntüleme • 8 gün önce

लंबे समय बाद बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार काफ़ी तल्ख दिखे। भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को गलत बताते हुए उन्होंने कहा,,, “जो जेल में जाएगा उसको मार दीजिए... ऐसा कोई नियम है ? कोर्ट फैसला करता है... ऐसा कभी नहीं होना चाहिए” Nitish Kumar Samrat Choudhary Bihar Police
Ajit Singh Rathi340,022 görüntüleme • 1 ay önce

शुतुरमुर्ग सोचता है कि तूफ़ान के आने पर रेत में गर्दन घुसाने से जान बच जाएगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है। देहरादून में राहुल गांधी के मेगा शो “छात्रों की गूँज” को लेकर भाजपाई बयानवीर गला साफ़ कर रहे हैं। जबकि आलोचना करना तो दूर राहुल ने अपने भाषण में किसी भाजपा नेता या भाजपा का जिक्र तक नहीं किया। राहुल ने मिडिल क्लास वालो के बजट और तनाव के बीच की कहानी को उकेरा है। कुछ भाजपाई कह रहे है कार्यक्रम में फ़लाने थे ढिमकाने थे युवा कम था, वो इस वीडियो को देख लो, नज़र कमजोर हो तो चश्मा लगाकर देख लो, मगर शुतुरमुर्ग मत बनो। Rahul Gandhi BJP Congress Priyanka Gandhi Vadra Kumari Selja Deepender Singh Hooda Ganesh Godiyal Gurdeep Singh Sappal
Ajit Singh Rathi57,819 görüntüleme • 8 gün önce

दिल्ली से देहरादून फ़ोरलेन, पाउंटा साहिब से देहरादून फ़ोरलेन हरिद्वार से देहरादून फ़ोरलेन अब जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच फ़ोरलेन के लिए हज़ारों पेड़ काटे जा रहे हैं। और देहरादून शहर में एक स्मूथ लेन भी नहीं। आप दिल्ली से देहरादून ISBT ढाई घंटे में आते है लेकिन ISBT से घंटाघर तक न्यूनतम 45 मिनट लगते है। किसी भी साइड में शहर पार करना है तो डेढ़ घंटा लगेगा। शहर के जाम से निज़ात दिलाने का कोई प्लान नहीं और शहर के चारों तरफ़ से एक्सप्रेस वे की भरमार है, ऐसा क्यों ? Anoop Nautiyal
Ajit Singh Rathi77,688 görüntüleme • 18 gün önce

डरावना मंजर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उरनी में गिरे लोहे के पुल और ट्रक का लाइव वीडियो।
Ajit Singh Rathi125,525 görüntüleme • 1 ay önce

केदारनाथ यात्रा के पहले ही दिन जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था, गुजरात से आए श्रद्धालु दिलीप भाई माली की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटा हेमंत माली डीएम रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा से पिता की डेडबॉडी ले जाने के लिए हेली सर्विस की गुहार लगाता रहा, लेकिन डीएम ने DGCA की NOC नहीं होने का हवाला दिया और ख़ुद हेलीकॉप्टर में बैठकर निकल गए। डीएम रुद्रप्रयाग का ये रवैया बेहद गैरजिम्मेदाराना था और अमानवीय भी। सुबह हेलीपैड पर आई डेडबॉडी को दोपहर 12.30 बजे हेली नसीब हुआ। यदि DGCA की NOC नहीं थी तो डीएम अपनी टीम के साथ हेलीकॉप्टर से कैसे उड़े। क्या सरकार ने अधिकारियों और नागरिकों के लिए अलग अलग नियम बनाए है ? pmo Pushkar Singh Dhami Ram Mohan Naidu Kinjarapu Amit Shah
Ajit Singh Rathi337,499 görüntüleme • 3 ay önce

देहरादून में आज की शाम राहुल गांधी के नाम रही। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बावजूद राहुल गांधी महफ़िल लूट ले गए। पंडाल के भीतर और बाहर हजारों युवा बारिश में भीगते रहे लेकिन टस से मस नहीं हुए। शहर में आज गफ़लत थी कि युवा राहुल गांधी को सुनेगा या एक किमी दूर परेड ग्राउंड में “धुरंधर” मूवी फेम मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलास के पास जाएगा। लेकिन ग्लैमर की चकाचौंध छोड़कर यूथ बारिश और कीचड़ से भरे एक स्कूल के ग्राउंड में राहुल के साथ डटा रहा और उस विषय में भाग लिया जिसका उसके साथ निजी ताल्लुक है। यही थी असली गूँज Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Congress Srinivas BV Alka Lamba 🇮🇳 Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ
Ajit Singh Rathi28,853 görüntüleme • 8 gün önce

रुद्रप्रयाग इमरजेंसी लैंडिंग का लाइव वीडियो #copteremergencylqnding #Kedarnath #rudraprayag #emergencylanding
Ajit Singh Rathi996,914 görüntüleme • 1 yıl önce

अब केवल यादें शेष हैं पिंपरी चिंचवड में एक सभा के दौरान अजित पवार को एक कार्यकर्ता ने “दादा..वी लव यू” कहा। इस पर अजित पवार ने उस पर तंज कसा। पुणे में दोनों राष्ट्रवादी एक साथ चुनाव लड़ रही हैं। "घड़ी का बटन दबाओ… ये ‘लव यू’ वगैरह छोड़ो… घर जाकर पत्नी से कहना ‘लव यू… लव यू…’ तब पत्नी बोलेगी कि आज तो ज़्यादा ही बिगड़ गए हो।" #AjitPawarPlaneCrash
Ajit Singh Rathi240,044 görüntüleme • 5 ay önce

PCS से इस्तीफ़ा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का मामला यूपी की सियासत में एंट्री कर गया है। इस्तीफ़ा देने के बाद अलंकार ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से बात कर इस्तीफे की जानकारी दी। उधर राज्य शासन ने इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बजाय अलंकार को सस्पेंड कर दिया और कमिश्नर बरेली को जाँच सौंप दी है। इसकी प्रतिक्रिया में अभी अभी अलंकार कलेक्ट्रेट जाकर डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए है। अलंकार ने हाल के दिनों में दो मामलों को लेकर अपना इस्तीफ़ा दिया है। : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ प्रयागराज में हुई अभद्रता : यूजीसी का नया क़ानून लागू होना #AlankarAgnihotri #Alankar_Agnihotri
Ajit Singh Rathi221,937 görüntüleme • 6 ay önce

ऑपरेशन टनल में 41 ज़िंदगियों के लिए 17 दिन की महाभारत तो ख़त्म हुई लेकिन मेरे भीतर एक महाभारत अभी भी चल रही है। PMO से लेकर CM तक, केंद्रीय मंत्री, प्रशासन, नौकरशाही, आर्मी, तमाम एजेंसियों ने मोर्चा सम्भाले रखा, लेकिन “नवयुगा” नाम की जो कंपनी सुरंग बना रही थी, सत्रह दिन से वो कहाँ भूमिगत है ? उसकी ज़िम्मेदारी फिक्स होगी या बेगुनाही का सर्टिफिकेट दे दिया ? #Uttarkashi #TunnelCollapsed #Tunnel #Uttarakhand #UttarakhandRescue
Ajit Singh Rathi982,411 görüntüleme • 2 yıl önce