
Champai Soren
@ChampaiSoren • 197,146 subscribers
Former Chief Minister, Jharkhand
Shorts
Videos

देश की चर्चित पत्रकार श्रीमती रुबिका लियाकत को नेशनल टीवी पर झारखंड की प्रसिद्ध सोहराई पेंटिंग वाली साड़ी की तारीफ करते देख कर खुशी हुई। झारखंड की पहचान बन चुकी यह साड़ी आदिवासी समाज की महिलाओं द्वारा बनाई जाती है। झारखंड की माटी में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे सामने लाने की आवश्यकता है। जोहार रूबिका जी, मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यह छोटी सी पहल झारखंड की हजारों साल पुरानी कला- संस्कृति को देश-दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Champai Soren70,315 次观看 • 2 个月前

धन्यवाद झारखंड ! इस प्यार, सहयोग एवं समर्थन के लिए। पिछले साढ़े चार दशकों से आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा हूँ, और आपका आशीर्वाद, जीवन के इस नये अध्याय में, मुझे सही फैसला लेने का हौसला दे रहा है। फिलहाल जनता से मिल रहा हूं। सन्यास लेना अब विकल्प नहीं है। सभी लोगों की राय के आधार पर, शीघ्र ही उचित फैसला लिया जाएगा।
Champai Soren224,346 次观看 • 2 年前

भारत के इतिहास में पहली बार, देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे आदिवासी समाज के जाहेरस्थान/ मांझीथान में पूरे विधि- विधान से पूजा कर, देश के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आदिवासी समाज की आस्था, अस्मिता, संस्कृति, जीवनशैली एवं परंपराओं के संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति केन्द्र सरकार की गंभीरता को इस दृश्य से समझा जा सकता है। काश, यह पल यहीं थम जाये। इसे देखते ही ऐसा लगा, मानो बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो कान्हू, वीर पोटो हो, वीर टाना भगत, वीर तेलंगा खड़िया एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जैसे वीरों ने देश के लिए जो बलिदान दिया था, आज कृतज्ञ राष्ट्र उनके वंशजों एवं परंपराओं के सामने नतमस्तक होकर, उनके प्रति आभार प्रकट कर रहा हो। यह तस्वीर आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास का एक महत्वपूर्ण पन्ना है, और हम लोग इसे सदैव अपने स्वाभिमान, अस्तित्व तथा पहचान के रूप के गर्व से आने वाली पीढ़ियों को दिखाएंगे। हिरला मरांग बुरु ! जोहार जाहेर आयो !!
Champai Soren21,618 次观看 • 3 个月前

यह झारखंड का दुर्भाग्य है कि #JPSC #JSSC में पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया, संदिग्ध नियुक्तियों को रद्द करवाने तथा उनकी सीबीआई जाँच के लिए छात्रों को तीन हफ्ते से आंदोलन करना पड़ रहा है। यह तो उनका संवैधानिक अधिकार है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले तीन हफ्तों से ये विद्यार्थी सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनके मुद्दों पर बात करने की जगह, उनके खिलाफ साजिशें रच रही है। उनके खिलाफ एफआईआर हो रही है, उन पर लाठी चार्ज हो रहा है, अगर यह तानाशाही नहीं, तो क्या है? अगर आप नौकरी बेचने के इस गोरखधंधे में शामिल नहीं हैं, तो इतने विवादों के बाद परीक्षाएं रद्द करने और CBI जांच करवाने में क्या दिक्कत है?
Champai Soren11,084 次观看 • 1 个月前

हमारा झारखंड हूल (क्रांति) की धरती है। जब हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके, तो इस "सीट बेचवा" सरकार की पुलिस हमारे आंदोलनकारी छात्रों को रोकने का साहस कहाँ से जुटा पाएगी? आप भ्रष्ट्राचार करोगे, युवाओं का भविष्य बेचोगे, उसकी सीबीआई जांच से इनकार करोगे और उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोकोगे भी, यह नहीं चलेगा। यह विधानसभा मार्च इस युवा विरोधी सरकार को युवाओं की ताकत का अहसास करवाएगा। #JPSC #JSSC #Jharkhand
Champai Soren11,318 次观看 • 1 个月前

कभी अफवाहों तो कभी पुराने वीडियो के जरिये भ्रम फैलाने वालों के लिए सीधा संदेश... पुराने दल में अपमान होने के बाद भाजपा में शामिल होने का मेरा फैसला कोई गलती नहीं, बल्कि पूरी तरह से सोच-समझ कर लिया गया निर्णय है। आप हजार साजिशें कर लो, लाख अफवाहें फैला लो, लेकिन एक बार जिस राह को छोड़ दिया, उस पर वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है।
Champai Soren79,221 次观看 • 1 年前

संघर्षों के साये में, इतिहास हमारा पलता है। जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। झारखंड के छात्र-छात्राओं को हूल जोहार ! रांची में हजारों #JPSC - #JSSC अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। परीक्षा में धांधली, OMR शीट में गड़बड़ी, कट-ऑफ न जारी करना, ब्लैकलिस्टेड एजेंसियों द्वारा परीक्षा, सीटों की बोली... यह सब झारखंड के अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। यह सिर्फ आंदोलन नहीं है, यह हमारे बच्चों के न्याय की लड़ाई है। जो छात्र/ छात्राएं सालों से मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, उनका विश्वास टूट चुका है। झामुमो चुप क्यों है? कांग्रेस एवं राजद चुप क्यों है? दिल्ली में पेपर लीक पर शोर मचाने वाले झारखंड के युवाओं के दर्द पर क्यों अंधे हो गए? इन अभ्यर्थियों की मांगे पूरी होनी ही चाहिए।
Champai Soren12,676 次观看 • 2 个月前

यहां झारखंड सरकार की पूरी मशीनरी आरोप लगाने, तथा भ्रम एवं अफवाहें फैलाने में व्यस्त थी, लेकिन आज UP POLICE ने JSSC CGL पेपर लीक के एक अहम सरगना को धर दबोचा। #JSSC इस अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं स्वीकारोक्ति ने कम से कम यह तो साफ कर दिया कि सीआईडी मामले को सुलझाने की जगह, उसे भटकाने एवं उलझाने में ज्यादा रुचि दिखा रही थी। इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है, तभी उन लाखों अभ्यर्थियों को न्याय मिल पायेगा, जिनके सपनों, उम्मीदों एवं आकांक्षाओं का सौदा कर के कुछ लोग, ऐसा जता रहे हैं, मानो कुछ हुआ ही ना हो। सीबीआई ना सिर्फ मामले का पर्दाफाश करेगी, बल्कि निष्पक्ष कार्यवाही द्वारा इस परीक्षा की पारदर्शिता एवं इसके प्रति अभ्यर्थियों के भरोसे को भी वापस लौटाने में कारगर सिद्ध होगी।
Champai Soren22,315 次观看 • 10 个月前

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा के बाद छात्रों के आंदोलन तथा सत्ता पक्ष की गतिविधियों पर हमारी नजर है। चूँकि यह मामला अब हाई कोर्ट में है, तो इससे जुड़े सभी छात्रों को शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि आपको न्याय मिलेगा। वैसे फर्जी अभ्यर्थियों के जरिए खुद की पीठ ठोकने की इस आत्म-मुग्ध कोशिश पर क्या कहें... विनाशकाले विपरीत बुद्धि! कुछ महीनों बाद, राज्य में एक ऐसी सरकार बनेगी, जो कैलेंडर बना कर, पूरी पारदर्शिता से सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को पुरा करवाएगी। भाजपा की सरकार में सिर्फ योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों का चयन होगा... हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरी प्रक्रिया में लीक पर्चे और खर्चे का कोई स्थान नहीं रहेगा।
Champai Soren29,326 次观看 • 2 年前
