Champai Soren's banner
Champai Soren's profile picture

Champai Soren

@ChampaiSoren196,626 subscribers

Former Chief Minister, Jharkhand

Shorts

कंटीली तारों से भरा यह कोई इंटरनेशनल बॉर्डर नहीं, बल्कि रांची का नजारा है, जहाँ #JPSC एवं #JSSC के मुद्दे पर विरोध कर रहे छात्रों के आंदोलन को रोकने के लिए बैरिकेड्स के ऊपर कंटीली तारें लगाई गई हैं। यह तानाशाही नहीं, तो क्या है? यह सरकार अपना हक माँग रहे युवाओं के जान की दुश्मन क्यों बन रही है? इन तारों से अगर कोई छात्र घायल हुआ, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? लोकतंत्र में कोई भी सरकार इतनी क्रूर कैसे हो सकती है?

कंटीली तारों से भरा यह कोई इंटरनेशनल बॉर्डर नहीं, बल्कि रांची का नजारा है, जहाँ #JPSC एवं #JSSC के मुद्दे पर विरोध कर रहे छात्रों के आंदोलन को रोकने के लिए बैरिकेड्स के ऊपर कंटीली तारें लगाई गई हैं। यह तानाशाही नहीं, तो क्या है? यह सरकार अपना हक माँग रहे युवाओं के जान की दुश्मन क्यों बन रही है? इन तारों से अगर कोई छात्र घायल हुआ, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? लोकतंत्र में कोई भी सरकार इतनी क्रूर कैसे हो सकती है?

23,222 Aufrufe

अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा...

अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा...

14,825 Aufrufe

Videos

ChampaiSoren's profile picture

संघर्षों के साये में, इतिहास हमारा पलता है। जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। झारखंड के छात्र-छात्राओं को हूल जोहार ! रांची में हजारों #JPSC - #JSSC अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। परीक्षा में धांधली, OMR शीट में गड़बड़ी, कट-ऑफ न जारी करना, ब्लैकलिस्टेड एजेंसियों द्वारा परीक्षा, सीटों की बोली... यह सब झारखंड के अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। यह सिर्फ आंदोलन नहीं है, यह हमारे बच्चों के न्याय की लड़ाई है। जो छात्र/ छात्राएं सालों से मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, उनका विश्वास टूट चुका है। झामुमो चुप क्यों है? कांग्रेस एवं राजद चुप क्यों है? दिल्ली में पेपर लीक पर शोर मचाने वाले झारखंड के युवाओं के दर्द पर क्यों अंधे हो गए? इन अभ्यर्थियों की मांगे पूरी होनी ही चाहिए।

Champai Soren

12,626 Aufrufe • vor 14 Tagen

ChampaiSoren's profile picture

भारत के इतिहास में पहली बार, देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे आदिवासी समाज के जाहेरस्थान/ मांझीथान में पूरे विधि- विधान से पूजा कर, देश के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आदिवासी समाज की आस्था, अस्मिता, संस्कृति, जीवनशैली एवं परंपराओं के संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति केन्द्र सरकार की गंभीरता को इस दृश्य से समझा जा सकता है। काश, यह पल यहीं थम जाये। इसे देखते ही ऐसा लगा, मानो बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो कान्हू, वीर पोटो हो, वीर टाना भगत, वीर तेलंगा खड़िया एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जैसे वीरों ने देश के लिए जो बलिदान दिया था, आज कृतज्ञ राष्ट्र उनके वंशजों एवं परंपराओं के सामने नतमस्तक होकर, उनके प्रति आभार प्रकट कर रहा हो। यह तस्वीर आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास का एक महत्वपूर्ण पन्ना है, और हम लोग इसे सदैव अपने स्वाभिमान, अस्तित्व तथा पहचान के रूप के गर्व से आने वाली पीढ़ियों को दिखाएंगे। हिरला मरांग बुरु ! जोहार जाहेर आयो !!

Champai Soren

21,571 Aufrufe • vor 1 Monat

ChampaiSoren's profile picture

धन्यवाद सरायकेला ! आपका यह प्यार, स्नेह एवं समर्थन ही मेरी ताकत है। मुझे आज भी याद है जब झारखंड आंदोलन के समय जंगलों एवं पहाड़ों की खाक छानने के क्रम में मैं अपने बच्चों पर भी ध्यान नहीं दे पाता था। उनके लालन-पालन का पूरा जिम्मा मेरी धर्मपत्नी ने निभाया। अपने शुरुआती दिनों में, टाटा स्टील तथा यूसीआईएल जैसी कंपनियों के ख़िलाफ आंदोलन कर के, हमने हजारों लोगों को परमानेंट नौकरी दिलवाया। अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से लेकर आज तक, हमने सदैव राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, गरीबों एवं मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है, और जीवन के इस नये अध्याय में भी यह संघर्ष जारी रहेगा।

Champai Soren

65,762 Aufrufe • vor 1 Jahr

ChampaiSoren's profile picture

यहां झारखंड सरकार की पूरी मशीनरी आरोप लगाने, तथा भ्रम एवं अफवाहें फैलाने में व्यस्त थी, लेकिन आज UP POLICE ने JSSC CGL पेपर लीक के एक अहम सरगना को धर दबोचा। #JSSC इस अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं स्वीकारोक्ति ने कम से कम यह तो साफ कर दिया कि सीआईडी मामले को सुलझाने की जगह, उसे भटकाने एवं उलझाने में ज्यादा रुचि दिखा रही थी। इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है, तभी उन लाखों अभ्यर्थियों को न्याय मिल पायेगा, जिनके सपनों, उम्मीदों एवं आकांक्षाओं का सौदा कर के कुछ लोग, ऐसा जता रहे हैं, मानो कुछ हुआ ही ना हो। सीबीआई ना सिर्फ मामले का पर्दाफाश करेगी, बल्कि निष्पक्ष कार्यवाही द्वारा इस परीक्षा की पारदर्शिता एवं इसके प्रति अभ्यर्थियों के भरोसे को भी वापस लौटाने में कारगर सिद्ध होगी।

Champai Soren

22,232 Aufrufe • vor 8 Monaten

ChampaiSoren's profile picture

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा के बाद छात्रों के आंदोलन तथा सत्ता पक्ष की गतिविधियों पर हमारी नजर है। चूँकि यह मामला अब हाई कोर्ट में है, तो इससे जुड़े सभी छात्रों को शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि आपको न्याय मिलेगा। वैसे फर्जी अभ्यर्थियों के जरिए खुद की पीठ ठोकने की इस आत्म-मुग्ध कोशिश पर क्या कहें... विनाशकाले विपरीत बुद्धि! कुछ महीनों बाद, राज्य में एक ऐसी सरकार बनेगी, जो कैलेंडर बना कर, पूरी पारदर्शिता से सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को पुरा करवाएगी। भाजपा की सरकार में सिर्फ योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों का चयन होगा... हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरी प्रक्रिया में लीक पर्चे और खर्चे का कोई स्थान नहीं रहेगा।

Champai Soren

29,317 Aufrufe • vor 1 Jahr