
UP Congress
@INCUttarPradesh • 633,283 subscribers
Official Twitter Account of Uttar Pradesh Congress.
Shorts
Videos

AIMIM के नेताओं का यह तंज कि मुझे 10 साल में समझ आया कि वे BJP की B-टीम हैं, बेबुनियाद है। AIMIM नेतृत्व को भी कांग्रेस का विरोधी बनने में 29 साल (1985 से 2014) लग गए, जबकि इस दौरान देश में कई बड़े दंगे और घटनाएं हुईं। एक तरफ आप कांग्रेस और सपा को मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हैं, और दूसरी तरफ उन्हीं से 'INDIA गठबंधन' में शामिल करने की गुहार लगा रहे हैं। अगर कांग्रेस और सपा दुश्मन हैं, तो AIMIM के साथ आते ही वे मुसलमानों की दोस्त कैसे बन जाएंगी? बीजेपी सरकार को बदलने और लिंचिंग, बुलडोजर व भेदभाव से मुक्ति पाने के लिए किसी के बहकावे में न आएं, बल्कि एकजुट होकर मतदान करें। - श्री सैयद आसिम वकार (syed asim waqar) जी
UP Congress16,681 views • 23 hours ago

वर्दी का दर्द: दुश्मन से लड़े या अपनों को बचाए? देवरिया के फौजी की पीड़ा ने झकझोरा देश की सरहद पर बर्फ की चोटियों और गोलियों की गड़गड़ाहट के बीच देश की हिफाजत करने वाले वीर जवान जब अपनी ही माटी पर अपनों की चीखें सुनते हैं, तो वर्दी का यह दर्द कलेजा चीर देने वाला होता है। जम्मू-कश्मीर की LOC पर तैनात उत्तर प्रदेश के देवरिया के वीर बहादुर सिंह का यह वीडियो डबल इंजन सरकार के उस खोखले दावों की पोल खोल रहा है, जिसमें 'कानून का राज' और 'माफियाओं पर बुलडोजर' चलने का ढोल पीटा जाता है। जब एक सैनिक खुद यह पूछने पर मजबूर हो जाए कि वह सरहद पर दुश्मनों से लड़े या अपनी बुजुर्ग माता-पिता और बहनों को स्थानीय दबंगों और भू-माफियाओं के चंगुल से बचाए, तो यह व्यवस्था के मुंह पर कालिख है। सीएम योगी से मिलने की गुहार और सेना द्वारा दो-दो बार आधिकारिक पत्र भेजे जाने के बावजूद यदि जिला प्रशासन और पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती, तो यह साफ साबित होता है कि जनता और जवानों की सुरक्षा के कागजी दावे सिर्फ चुनावी जुमले बनकर रह गए हैं। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज के खात्मे का दावा करने वाली सरकार के राज में अगर एक सैनिक का परिवार ही महफूज नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा का भगवान ही मालिक है। क्या 'योगी-मोदी' मॉडल का मतलब यही है कि जो जवान देश के लिए अपनी जान दांव पर लगाता है, उसके परिवार को न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ें और माफिया खुलेआम तांडव मचाते रहें?
UP Congress115,151 views • 28 days ago

उत्तर प्रदेश में पिछले 8 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। 15 से 20 लाख B.Ed / D.El.Ed और TET/CTET पास युवा सड़कों पर अनवरत धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। लाखों पद खाली होने के बावजूद महज 11 हजार पदों की बात करना युवाओं के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। हमारी मांग स्पष्ट है: 👉 60,000 प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर तुरंत भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए! युवाओं के हक की यह लड़ाई अब थमने वाली नहीं है।
UP Congress48,765 views • 16 days ago

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में चोरी के शक में युवक को उठाने पहुंची पुलिस की बर्बरता ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली। परिजनों का गंभीर आरोप है कि जब महिला ने अपने पति को ले जाने का विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का दिया और पेट में लात मारी। पति को पुलिस थाने ले गई और पीछे से महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। भाजपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था का यह खौफनाक चेहरा उजागर हुआ है, जहां रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं। आम जनता इंसाफ की गुहार लगा रही है, लेकिन प्रशासन सिर्फ सस्पेंशन का दिखावा करके अपनी नाकामी छुपाने में जुटा है। कानून के नाम पर हो रही इस गुंडागर्दी और लापरवाही के लिए आखिरकार कौन जवाबदेह है?
UP Congress21,594 views • 7 days ago

उत्तर प्रदेश में संगठन की मजबूती और जन-मुद्दों की लड़ाई को नई धार देने के उद्देश्य से महाराजगंज में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी पूर्वांचल जोन श्री अभिषेक दत्त Abhishek Dutt (अभिषेक दत्त ) , सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय चेयरपर्सन श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत Supriya Shrinate एवं माननीय विधायक श्री वीरेंद्र चौधरी Virendra Chaudhary मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक दत्त जी ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी रणनीतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत जी एवं माननीय विधायक श्री वीरेंद्र चौधरी जी ने वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला और कार्यकर्ताओं से जनता के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह जी,पूर्व जिलाध्यक्ष झीनकू चौधरी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश पाल जी, पूर्व प्रत्याशी, पनियरा शरदेन्दु पाण्डे जी,विधानसभा प्रत्याशी नौतनवा सादमोहन उपाध्याय जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सिसवा राजू गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह जी समेत जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशियों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों तथा विभागों/प्रकोष्ठों के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
UP Congress34,356 views • 14 days ago

मोदी जी कहते हैं "सब चंगा सी", योगी जी कहते हैं "अपराधी गले में तख्ती लटकाए घूम रहे हैं"... लेकिन कैराना (शामली) के सीसीटीवी फुटेज में अपराधी तख्ती नहीं, सरेआम अवैध कट्टा लेकर तांडव कर रहे हैं। 22 सेकंड में फायरिंग करके अपराधी गायब हैं और पुलिस अब भी 'तलाश जारी है' का रटा-रटाया जवाब दे रही है। क्या यही भाजपा सरकार का 'रामराज्य' है जहां अपराधी कट्टा फंसने पर सड़क पर ठोक-ठोक कर उसे ठीक करते हैं और पुलिस तमाशबीन बनी रहती है? 5 नामजद आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर क्यों? शर्मनाक!
UP Congress495,927 views • 8 months ago

गजब का विकास! मथुरा की सड़क बनी 'छाता', स्कूटी सीधे पाताल लोक को रवाना! करोड़ों की लागत से बनी सड़कों का यह हाल है कि पहली बारिश ने ही भाजपा के 'स्मार्ट सिटी' के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। मथुरा की सड़कें अब चलने के लिए नहीं, बल्कि गाड़ियों को निगलने के लिए 'छाता' बनी हुई हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढे हैं, जहाँ गाड़ियां पलट रही हैं और एक स्कूटी तो पूरी की पूरी सड़क के अंदर ही समा गई। जनता टैक्स भर रही है और बदले में उन्हें मिल रही है जानलेवा सड़कें। 'गड्ढामुक्त उत्तर प्रदेश' का ढिंढोरा पीटने वाले जवाब दें कि जनता के पैसों से भ्रष्टाचार की यह कैसी 'वाटरप्रूफ' सड़कें बनाई जा रही हैं?
UP Congress154,094 views • 2 months ago

उन्नाव के मदारपुर जूनियर स्कूल में पढ़ाई के नाम पर मासूम बच्चों से गाड़ी और टॉयलेट साफ करवाया जा रहा है। हक की बात करने वाले बच्चे शिवम लोधी को पीट-पीटकर गाल सुजा दिया गया और विरोध करने पर रसोइया तक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। भाजपा के 'उत्तम प्रदेश' का असली ढांचा यही है—जहाँ सरकारी स्कूलों को शिक्षा का मंदिर बनाने के बजाय शिक्षकों की तानाशाही का अड्डा बना दिया गया है। जब राज्य का बेसिक शिक्षा ढांचा खुद बदहाली और बेलगाम रवैये से जूझ रहा हो, तो डबल इंजन सरकार की 'पढ़ेगा इंडिया' की बातें महज एक छलावा लगती हैं।
UP Congress23,011 views • 10 days ago

अपनी कड़ी मेहनत से ग्राम पंचायतों को संभालने वाले पंचायत सहायक आज सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, और बेपरवाह बनी भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। स्थिति यह है कि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे साथी कर्मचारियों का पेट भरने के लिए पंचायत सहायकों को आपस में चंदा इकट्ठा करके भोजन का इंतजाम करना पड़ रहा है। जो पंचायत सहायक गांव-गांव जाकर व्यवस्था की रीढ़ बनते हैं, उन्हें मानदेय और अधिकारों के नाम पर सिर्फ अनदेखी मिली है। योगी जी, गांव-देहात की नींव संभालने वाले इन युवाओं की अनदेखी करना भाजपा को भारी पड़ने वाला है; क्योंकि जब 'ग्राम पंचायत की रीढ़' ही आपकी तानाशाही के खिलाफ खड़ी हो जाएगी, तो सत्ता का धराशायी होना तय है।
UP Congress22,569 views • 10 days ago

कानपुर से आया यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जहाँ एक 9-10 साल की मासूम बच्ची अपने घर के सामने रहने वाले रसूखदार लड़के की गंदी हरकतों और प्रताड़ना से इस कदर खौफ में है कि उसे रोते हुए न्याय की भीख मांगनी पड़ रही है। घर में माँ-बेटी अकेली हैं, और आरोपी परिवार पैसे और रसूख के दम पर पुलिस-प्रशासन को जेब में रखकर घूम रहा है। जब माँ शिकायत करने जाती है, तो उन्हें गालियाँ और धमकियाँ मिलती हैं। योगी जी, क्या यही है आपका "मिशन शक्ति"? क्या भाजपा के राज में अब 9 साल की बच्चियों को भी अपनी सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर आकर रोना पड़ेगा? बाद में मोमबत्तियाँ जलाने से बेहतर है कि आज इस मासूम के लिए आवाज़ उठाइए और इस अहंकारी रसूखदार परिवार पर बुलडोज़र वाली कार्रवाई कीजिए। आखिर कब तक बेटियां अपने ही घर के बाहर निकलने से डरती रहेंगी?
UP Congress142,661 views • 2 months ago

गाजियाबाद की सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में बैठी एक औरत कह रही है, "मैं कहती रही मेरे पांच बच्चे हैं छोड़ दो मुझे... नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियां में ले गया... दारू की बोतल खोली दारू पिया और मेरा रेप किया..." यह बात कितनी मार्मिक है! अगर यह सुन कर भी सत्ताधीश का दिल नहीं पसीजता है तो तय मानिए कि उसके सीने में हृदय नहीं पत्थर है। कौन हैं वो नेताजी, जिन्होंने इतने नीच पुत्र को जन्म दिया है? इसका पर्दाफाश होना चाहिए और उसे इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए कि उसे माँ के ममता की कीमत समझ में आ जाये। अगर योगी सरकार इस मामले के गुनहगार को भी बचाने की कोशिश करती है तो उसे माँ और मातृत्व का अपमान कहा जायेगा।
UP Congress1,225,498 views • 2 years ago

विज्ञापनों में 'सुरक्षित' एक्सप्रेसवे, हकीकत में गुंडों का अड्डा! यह है उत्तर प्रदेश के तथाकथित 'हाईटेक और सुरक्षित' एक्सप्रेसवे की जमीनी हकीकत, जिसके विज्ञापनों पर भाजपा सरकार करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाती है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी (संख्या: UP65EP9384) में 10 से 15 हथियारबंद और डंडे लिए गुंडे सरेआम तांडव मचा रहे हैं। ये गुंडे एक्सप्रेसवे पर चल रहे आम परिवारों, बहन-बेटियों की गाड़ियों के आगे जबरन ब्रेक लगाकर भयानक दुर्घटना कराने और उन्हें असंतुलित करने का जानलेवा प्रयास कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब जेवर टोल प्लाजा को ये गुंडे बिना रुके, बिना टैक्स दिए सरेआम तोड़कर भाग निकले! गाड़ी के आगे नंबर प्लेट तक नहीं है। मुख्यमंत्री जी, कहाँ है आपकी वो 'जीरो टॉलरेंस' नीति? कहाँ हैं आपके वो बड़े-बड़े दावे कि 'यूपी में अब अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं'? तत्काल इन पर बुलेट की रफ्तार से कार्रवाई करे, वरना आपके सुरक्षा के दावे सिर्फ कागजी साबित होंगे।
UP Congress155,816 views • 2 months ago

कांग्रेस के जमाने में जो पुल, सड़कें और रेल की पटरियां बनी थीं, उनकी लकड़ी और लोहा आज भी अपनी मजबूती की गवाही दे रहे हैं। तब शायद निर्माण ईमानदारी से होता था, इसलिए सदियों टिकने की गारंटी मिलती थी। मगर आज की ‘स्पीड वाली सरकार’ में आलम यह है कि उद्घाटन का फीता कटने से पहले ही पिलर ऐसे घुटने टेक देते हैं, मानो उन्हें नींव की जगह सिर्फ विज्ञापन के सहारे खड़ा किया गया हो। उस दौर में देश की बुनियाद पक्की होती थी, और इस दौर में सिर्फ मंत्रियों के भाषण पक्के होते हैं—बाकी विकास तो पानी में बहने या हवा में ढहने के लिए ही बना है!
UP Congress24,125 views • 14 days ago

बनारस की जनता के आशीर्वाद से मैंने शुरुआती 7 राउंड में प्रधानमंत्री मोदी को चुनाव हरा दिया था। दोपहर 12:30 बजे के बाद चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट से बनारस का अपडेट हटा दिया और शाम 4:00 बजे अचानक घोषित कर दिया कि मोदी जी जीत गए। वाराणसी में चुनाव आयोग और प्रशासन ने मिलकर पूरी धांधली कराई। तत्कालीन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने सीसीटीवी कैमरे बंद करवाकर और बेईमानी कराकर चुनाव जिताया। इसी के इनाम के तौर पर यूपी कैडर के अधिकारी होने के बावजूद उन्हें दिल्ली में उपराज्यपाल का पीएस बनाकर बैठाया गया। - प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (Ajay Rai🇮🇳) जी
UP Congress28,584 views • 19 days ago

कितना शर्मनाक है कि एक शख्स "स्वतंत्र भारद्वाज" खुलेआम पॉडकास्ट में दावा करता है कि उसने एक लड़की के पिता ((एक दलित व्यक्ति) का सिर फोड़ा और लड़की के साथ बदतमीज़ी की—लेकिन इसके बावजूद उसे जेल नहीं हुई। वह बड़े गर्व से दावा करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, दिल्ली के नेता कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी उसके “बड़े भाई जैसे” हैं, इसलिए उसका बाल भी बांका नहीं हो सकता। वह बेफ़िक्री से इन नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवा रहा है और खुलेआम घूम रहा है। अगर ये दावे सच हैं, तो सवाल बेहद गंभीर है—दिल्ली पुलिस और शासन-प्रशासन की कार्रवाई कहाँ है? क्या कानून सिर्फ कमजोरों के लिए है और रसूखदारों के लिए सारे नियम ताक पर रख दिए जाते हैं? किसी भी सरकार के Law & Order की असली परीक्षा यही होती है कि वह ताकतवर अपराधियों के खिलाफ भी उतनी ही सख्ती से पेश आए। दक्षिणपंथी मानसिकता के इन रसूखदारों को सरंक्षण देकर क्या भाजपा यही ‘GenZ’ के सामने यही उदाहरण पेश कर रही है? आज निशु है, कल कोई और बेटी या परिवार इस अराजकता का शिकार हो सकता है। इस मामले में निष्पक्ष जांच हो और आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। आवाज़ उठाइए, क्योंकि चुप्पी किसी भी व्यवस्था को जवाबदेह नहीं बनाती।
UP Congress27,370 views • 19 days ago

वीडियो मैनपुरी के पीडब्ल्यूडी कार्यालय का है.. जो पीट रहे हैं वो ठेकेदार हैं और जो पिट रहे हैं वो बड़े बाबू हैं.. बड़े बाबू दलित हैं तो जातिसूचक गालियां भी दी गईं.. बड़े बाबू की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने नियमों के अनुसार ठेकेदार के बिल को भुगतान से पहले जांच के लिए भेज दिया था। जब इस मामले पर एक्सईएन से पूछा गया, तो उन्होंने कहा: 'कोई बेवजह नहीं मारता, कुछ न कुछ बात तो होगी ही।' सत्ता और संरक्षण के नशे में चूर गुंडों को पता है कि दलित कर्मचारियों को निशाना बनाना आज बिना किसी डर के संभव है। योगीराज में जातीय नफरत का बीज कूट-कूट कर भरा हुआ है। शर्मनाक!
UP Congress419,681 views • 1 year ago