
MANISH YADAV लालू
@ManishPDA • 10,693 subscribers
Indian || Socialist || Political Analyst || State Accredited Journalist ||Founder & CEO: C10 News/ Senior Editor at Lucknow Post News Paper.
Shorts
Videos

अखिलेश जी - पेट्रोल खरीदते हो तुम? पत्रकार - जी खरीदते हैं। अखिलेश जी - क्या मिलाया जाता है? पत्रकार - एथेनॉल मिलाया जाता है। अखिलेश जी - एथेनॉल अगर पेट्रोल में न मिलाकर तुम्हे पिलाया जाए तो होश में रहोगे कि नहीं?😂 जो शाम की दवा है एथेनॉल मिलाया जाता है उसमें तो अगर आप गाड़ी में एथेनॉल मिला रहे हो और बोतल में डाइल्यूट करके जो मिलाते हैं वो भी तो शराब होती है अब अगर आपको वही शराब पिला दिया जाए तो क्या आपको दिखाई देगा होश में रहोगे? और यूपी में वनस्पति वालों से क्या पूछना बदनाम हो गई है वनस्पति।🤣😂🤣
MANISH YADAV लालू235,933 Aufrufe • vor 1 Monat

बिहार में NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन कर रहे छात्र और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। बीजेपी के कार्यकर्ता अपने हाथ में लाठी और डंडे लेकर छात्रों की तरफ बढ़ना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती कार्यालय के अंदर भेजा उधर छात्र और उग्र होते जा रहे थे। पुलिस ने BJP के कार्यकर्ताओं को अंदर तो भेजा लेकिन अंदर से वो लोग छात्रों पर पथराव कर दिए जिससे हिंसा और भड़क गई। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए छात्रों पर लाठियां भी चलाईं।
MANISH YADAV लालू195,169 Aufrufe • vor 2 Monaten

ये रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की लोकप्रियता, अब आगे मुझे लगता है कि इसी तरह की लोकप्रियता की आदत डालनी होगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को। आज जैसे ही कुशीनगर में हेलीकॉप्टर लैंड हुआ वहां मौजूद तमाम युवाओं ने नारा लगाना शुरू किया "नहीं चाहिए भाजपा सरकार" अब नाही बनी हो सिर्फ युवा ही नहीं हर व्यक्ति त्रस्त हो गया है और चुनाव तक अब ऐसा ही विरोध देखने को मिलेगा।
MANISH YADAV लालू143,582 Aufrufe • vor 3 Monaten

ये वीडियो सुल्तानपुर के फेमस अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर का है जिसमें पुलिस की हरकतों पर गौर करिए। भाई साहब ये पुलिस वाले किसी के घर में चहारदीवारी फांदकर कबसे घुसने लगे? 😳 चहारदीवारी कूदने वाला पुलिस की ही वर्दी में दिख रहा है अगर वो AI वीडियो नहीं है तो पुलिस चोरों की तरह कबसे घुसने लगी? गजबे धमकी दे रहे हैं इंस्पेक्टर साहब और परिवार के साथ बदतमीज़ी भी कर रहे हैं। ये कैसा सर्च ऑपरेशन है बताइए?
MANISH YADAV लालू13,899 Aufrufe • vor 7 Tagen

दुनिया सुधर सकती है लेकिन ये आदमी नहीं सुधर सकता जबतक रोड पर न आ जाए। इनको लगता है कि ऐसी बयानबाजी और योगी आदित्यनाथ की तरफदारी करके सत्ता में मलाई काटते रहेंगे लेकिन इन्हें ये नहीं पता कि इनके अपने समाज के लोग इस बार इन्हें और भाजपा को वोट न देने की बात कह रहे हैं। उन्हें पता है कि ओम प्रकाश राजभर जी काठ के उल्लू के समान हैं जिनकी कोई नहीं सुनता है न ही योगी आदित्यनाथ और न ही बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व। आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव में जनता आपका हिसाब करेगी।
MANISH YADAV लालू45,976 Aufrufe • vor 28 Tagen

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश साहनी जी ने बहुत ही अच्छा सवाल पूछा है जिसका जवाब शायद ही किसी के पास होगा। दो दिनों पहले गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी गढ़ी अयोध्या से लेकर नंदिनी नगर गोंडा तक हजारों गाड़ियों के साथ काफिला निकाला था। मुकेश साहनी कहते हैं कि जब उन्होंने हजारों गाड़ियों का काफिला निकाला तो प्रशासन ने उनका सहयोग किया लेकिन जब दलित, पिछड़ा अपने हक के लिए सड़क पर उतरता है तो उसे लाठी मिलती है, भगाया जाता है। उत्तर प्रदेश में ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है?
MANISH YADAV लालू92,602 Aufrufe • vor 2 Monaten

आज फिर से अखिलेश यादव जी ने एक ईमानदार मीडिया चैनल की फिरकी ले ली। 😀 पत्रकार - राम गोपाल यादव जी ने संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी पर जो पप्पू यादव का नाटक था उन्होंने कहा कि वो उचित नहीं था आपकी क्या राय है? अखिलेश जी - आदरणीय चाचा जी क्या कहते हैं वो बात नहीं है आप बीजेपी से क्यों नहीं पूछते कि हनुमान जी को क्यों और कहाँ नचाया गया? आपकी मेनस्ट्रीम मीडिया कहां चली जाती है? कौन सा मीडिया चैनल है आपका? लगता है आपने हनुमान जी को नाचते हुए नहीं देखा बड़ी खराब रेटिंग है आपकी आपके व्यू ज्यादे नहीं आ रहे हैं।😂 ये ANI वाले पता नहीं क्यों हर बार अखिलेश यादव जी के फेरे में फंस जाते हैं।
MANISH YADAV लालू91,165 Aufrufe • vor 2 Monaten

ऐसी दीवानगी किसी नेता के प्रति आपने नहीं देखी होगी जो अपने नेता से मिलने के लिए गाड़ी के साथ दौड़ लगा रहे हैं। भईया भी अपने कार्यकर्ताओं से उतना ही प्यार करते हैं उन्होंने कुछ दूर जाकर जब स्पीड स्लो हुई तो गाड़ी रुकी और चारों तरफ से सिर्फ भईया, भईया, अखिलेश भईया की आवाजें आ रही थीं। अखिलेश जी से मिलने के लिए सिर्फ यही युवा नहीं देश के किसी भी कोने में अखिलेश जी चले जाएं तो भारी भीड़ जमा हो जाती है। अखिलेश यादव जी ने जो नाम कमाया है उतना देश का कोई नेता नहीं कमाया होगा।❤️🧿
MANISH YADAV लालू32,780 Aufrufe • vor 23 Tagen

हम भी गाना बना सकते हैं, बनाते भी हैं और बनाएंगे भी लेकिन सोचो उसी गाने में अगर कुछ लाइनें इस तरह से जुड़ जाएं तो कैसा रहेगा? मां का अपमान हुआ.... तेरे मारे 😂 चोरी सब दान हुआ..... तेरे मारे 😂 वनस्पति बदनाम हुई.... तेरे मारे 😂 तबतक बीच से एक पत्रकार की आवाज आती है कि नगर निगम बदनाम हुआ..... तेरे मारे 🤣 अखिलेश यादव जी ने आज पूरी IT सेल वालों की सिर्फ एक वीडियो से लंका लगा दी जिसके लिए बीजेपी करोड़ो खर्च कर रही है। हमारे नेता से पार पाना मुश्किल है भले से करोड़ो खर्च लो।😀
MANISH YADAV लालू60,007 Aufrufe • vor 1 Monat

लो एक और शानदार वीडियो जो किसी ने AI से बनाकर भेजी है। 😀 एक बात तो है समाजवादी पार्टी के लोग जो AI जेनरेटेड वीडियो बनाते हैं वो काफी तार्किक और जबरदस्त होती है जिसे आप बिना पूरा देखे नहीं रह पाएंगे। इस वीडियो को पूरा देखिए कैसे मछली चावल खाने वालों को गंगा एक्सप्रेसवे के जल जमाव से जोड़ा गया है।😝 कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे पास जो नफरत के बजाय सरकार को आईना दिखा रहे हैं।
MANISH YADAV लालू22,141 Aufrufe • vor 15 Tagen

बड़ी खबर 🚨 कांग्रेस नेता अजय राय ने आज योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर दिया है। अजय राय का कहना है कि कुछ दिनों पहले CM योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि "अजय राय हनुमान गढ़ी जाते हैं उसके बाद सावन में मछली उड़ाते हैं।" इसी को लेकर मैंने आज MP/MLA कोर्ट में योगी के खिलाफ मानहानि का केस किया है अब न्यायालय ही न्याय करेगा। योगी आदित्यनाथ ने मेरे चरित्र पर सवाल उठाया है मैं काशी का रहने वाला हूं आजतक मछली को हाथ नहीं लगाया है।
MANISH YADAV लालू45,811 Aufrufe • vor 1 Monat

अगर आप भाजपा के कट्टर समर्थक हैं, अगर आप भाजपा के लिए काम करते हैं, अगर आप भाजपा की सोशल मीडिया टीम में हैं अगर आप भाजपा का प्रचार करते हैं, अगर आप कट्टर अंधभक्त हैं, तो ये वीडियो पूरा देखिए और सोचिए कि पार्टी के लिए काम करने वालों की क्या हालात है? इस लड़की का नाम श्वेता है, ये इन्फ्लूएंसर है और अभी दो दिन पहले अपने भाई के साथ भाजपा के प्रचार के लिए कंटेंट इक्कठा करने एक मीटिंग में गई थी। ठीक दो दिन बाद इसके भाई का एक्सीडेंट हो गया तो ये अपने भाई को लेकर गोरखपुर AIIMS गई लेकिन वहां कोई डॉक्टर ही नहीं था। जबकि 4-4 डॉक्टर वहां नियुक्त हैं। अब ये सिस्टम को कोस रही है, रो रही है जबकि दो दिनों पहले ये प्रचार कर रही थी। सच्चाई आपके सामने है और फैसला आपके हाथ में है।
MANISH YADAV लालू75,396 Aufrufe • vor 2 Monaten

ये वही महिला है जिसने आज अभिजीत दीपके के मुंह पर स्याही फेंकी थी। इसने बाहर आकर लोगों को बताया कि वहां मौजूद लोगों ने मुझे बहुत पीटा है मैं "जय श्री राम" के नारे लगा रही थी, लेकिन वो लोग मुझे पीटते रहे। यही महिला कुछ दिनों पहले रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर का खुला सपोर्ट करती देखी गई थी।
MANISH YADAV लालू69,555 Aufrufe • vor 2 Monaten

Amethi में BLO निशा यादव ने वोटर लिस्ट में नाम के आगे श्री नहीं लिखा इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हुआ और रात में कुछ दबंग लोग उसके घर तक पहुंच गए,मारपीट की गई। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने BLO निशा यादव, उसकी 82 साल की बीमार नानी और उसकी बहन के ही खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया।
MANISH YADAV लालू136,782 Aufrufe • vor 7 Monaten

अब तो स्पीकर साहब भी हताश हैं परेशान हैं कि सदन की कार्रवाई शुरू हो शायद स्थगित स्थगित बोलकर उबिया गए होंगे।😂 पहले सिर्फ विपक्ष करता था लेकिन अब सत्ता पक्ष भी उन्हीं की श्रेणी में शामिल हो गया अब अध्यक्ष ओम बिरला जी किस किसको समझाएंगे। एकदम दुखी हो गए हैं अध्यक्ष जी लेकिन एक बार ये नहीं पूछेंगे कि अमित शाह जी आप अनुपस्थित क्यों रहते हैं?
MANISH YADAV लालू45,621 Aufrufe • vor 2 Monaten

बताइए? अयोध्या के जो मुरारी यादव जी भाजपा में 50 साल जुड़े रहे उनके ही घर को बिना कोई नोटिस दिए बुलडोजर से गिरा दिया गया। छोटे छोटे बच्चे रो रहे हैं ये भाजपा की गन्दी मानसिकता है जो उसे इस बार सत्ता से बाहर करेगी। ये है भाजपा में रहने वाले लोगों की हकीकत जो भाजपा अपनी ही पार्टी के लोगों का घर गिरा रही है सिर्फ जाति देखकर आप उसकी मानसिकता का अंदाजा लगा सकते हैं। पवन पाण्डेय जी गए मुरारी यादव जी की बात अखिलेश यादव जी से कराई और अखिलेश यादव जी ने सभी को मिलने के लिए बुलाया है। अखिलेश जी इतने विनम्र हैं कि सबकी समस्या सुन रहे हैं। पूरा वीडियो देखिए आंखों से आँसू निकल आयेंगे।
MANISH YADAV लालू17,298 Aufrufe • vor 21 Tagen

आज शिवपाल सिंह यादव चाचा जी रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान जी से मिलने गए थे और उनकी ये मुलाकात काफी भावुक करने वाली है। वहां पहुंचने के बाद शिवपाल चाचा ने जो देखा उसे बयां करते हुए उनकी आँखें भर आईं। उन्होंने बताया कि "आजम खान जी इतने बड़े लीडर हैं उन्हें जमीन पर लिटाया जा रहा है, दवाइयों का कोई इंतजाम नहीं है और कपड़े से लेकर के जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वो नहीं मिल पा रही हैं।" 🥹
MANISH YADAV लालू43,302 Aufrufe • vor 2 Monaten