
Millat Times
@Millat_Times • 243,426 subscribers
Multilingual Digital Media House English: @Millat_English Urdu: @MillatUrdu 📊 5M+ Community | 📢 250M+ Monthly Reach 📩 [email protected]
Shorts
Videos

बिहार के दरभंगा के मेकना गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गांव के मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसका जनाजा ले जाया जा रहा था। अधिक बारिश के कारण लोगों ने दूसरे रास्ते से जाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि स्थानीय हिंदू पासवान समाज के लोगों ने उस रास्ते से जनाजा नहीं जाने दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, उस जमीन पर पासवान समाज के लोगों का कब्जा है। उन्होंने कहा कि वे यहां मंदिर बनाएंगे, इसलिए इस रास्ते से जनाजा नहीं ले जाने देंगे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर जनाजा रखकर हिंदू समुदाय के लोगों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। आरोप हैं की मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन कोई सहायता नहीं की गई। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को कंधे पर जनाजा उठाकर खेत के रास्ते गांव की ही नदी पार कर जनाजा ले जाना पड़ा।
Millat Times141,444 Aufrufe • vor 15 Tagen

जेल से रिहाई के बाद हुदा जरीवाला का पहला बयान, क्या कहा सुनिए:
Millat Times174,489 Aufrufe • vor 1 Monat

पैगम्बर मोहम्मद (स.) की पत्नी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाजिया इलाही खान से बीजेपी ने खुद को अलग कर लिया है। इस मामले पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि उनके मोर्चे में नाजिया इलाही खान नाम की कोई महिला पदाधिकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला बीजेपी का नाम लेकर इस तरह के बयान देती है, तो वह गलत दावा कर रही है। जमाल सिद्दीकी ने चेतावनी देते हुए कहा कि निजी तौर पर किसी को भी अपनी राय रखने की आजादी है, लेकिन बीजेपी का नाम इस्तेमाल कर सुर्खियां बटोरने या समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश की गई, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Millat Times645,493 Aufrufe • vor 3 Monaten

बिहार: जमुई से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 10वीं की छात्रा के साथ ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की है। दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं। शनिवार को कोचिंग के बाद दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। इस दौरान छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और उसके निजी अंग को छूने का आरोप है। आरोप है कि कई लोगों ने उनके साथ मारपीट की और सड़क पर घसीटा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Millat Times103,662 Aufrufe • vor 24 Tagen

तेलंगाना: हैदराबाद के खैरताबाद गणेश शोभायात्रा के दौरान ऑन-ड्यूटी वर्दी में IPS अधिकारी समेत पुलिसकर्मी जुलूस के साथ नाचते और "भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा" जैसे नारे के बीच नजर आए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो के बाद IPS अधिकारी बुशरा बानो के तबादले पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि बुशरा बानो ने एक वीडियो में "अस्सलामुअलैकुम, इंशाअल्लाह, जज़ाकल्लाह" कहा था, जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया था ।
Millat Times68,141 Aufrufe • vor 19 Tagen

सुप्रीम कोर्ट इसमें शामिल है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल का चुनाव होने दिया, सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर होने दिया। डेढ़ साल से फॉर्म 6 के बारे में बताया जा रहा है, लेकिन सुनने से इंकार कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट जिम्मेवार है। आज प्रोटेस्ट के दौरान प्रोफ़ेसर Apoorvanand अपूर्वानंद ने क्या कहा, सुनिए।
Millat Times27,728 Aufrufe • vor 8 Tagen

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने हुए रो पड़े मुस्लिम नौजवान
Millat Times49,484 Aufrufe • vor 17 Tagen

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा 17 सितंबर को प्रस्तावित आंदोलन की परमिशन पुलिस द्वारा रद्द किए जाने के बाद मौलाना ओबैदुल्लाह खान आजमी ने कहा, आगे से हम जब भी प्रोटेस्ट का कॉल देंगे, अब मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस धोखे में नहीं आएगा, जो धोखा आज हमारे साथ हुआ। हम सीधे मार्च करेंगे और बगैर परमिशन के करेंगे। उन्होंने आगे कहा, इस देश की आज़ादी के लिए हमने जितनी कुर्बानियां दी थीं, अब वक्त आ गया है कि उससे भी बड़ी कुर्बानी इस आज़ादी को बचाने और महफूज़ रखने के लिए देनी होगी।
Millat Times62,998 Aufrufe • vor 27 Tagen

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें कृष्णा ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लव जिहाद के आरोप में एक मुस्लिम लड़के को बंद कमरे में बेरहमी से पीट रहे हैं। कृष्णा ठाकुर नाम का ये गुंडा युवक के साथ मारपीट करते हुए मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक गालियां दे रहे हैं। वीडियो में ‘मुल्लियां’ और ‘72 हूर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर पूरे मुस्लिम समुदाय का अपमान किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी कई बार कृष्णा ठाकुर का इस तरह से गुंडागर्दी का वीडियो सामने आ चुका हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जो सामाजिक सौहार्द के लिए बेहद खतरनाक हैं।
Millat Times74,432 Aufrufe • vor 1 Monat
6:20
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

सहारनपुर में 115 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद AIMIM नेता शादाब चौहान का बड़ा बयान
Millat Times53,120 Aufrufe • vor 1 Monat

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'सेव कॉन्स्टीट्यूशन-सेव शरिया' नाम से बड़े आंदोलन का फैसला लिया है। बोर्ड का कहना है कि मुस्लिम समुदाय पर हो रहे अत्याचार, मस्जिद-मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई, हिजाब, UCC और वंदे मातरम जैसे कई मुद्दों पर यह आंदोलन किया जाएगा।
Millat Times52,850 Aufrufe • vor 1 Monat

मस्जिद-मदरसों पर लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने कहा, हमने जो बाबरी मस्जिद का फैसला मान लिया, उसे नहीं मानना चाहिए था। उसके बाद से ये पेंडोरा बॉक्स खुल चुका है। अब धीरे-धीरे तमाम मस्जिद-मदरसों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, अगर हमें इसे रोकना है तो डिफेंसिव नहीं, ऑफेंसिव होना होगा। जितने भी अवैध धार्मिक स्थल हैं, चाहे किसी भी धर्म के हों, उन्हें अदालत लेकर जाना होगा, तभी ये रुकेगा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के सिर्फ 2 MCD क्षेत्रों में 308 अवैध धार्मिक स्थल हैं, जो अन्य धर्मों के हैं। Dr. Shoaib Jamai
Millat Times32,333 Aufrufe • vor 27 Tagen