
Millat Times
@Millat_Times • 242,052 subscribers
Multilingual Digital Media House English: @Millat_English Urdu: @MillatUrdu 📊 5M+ Community | 📢 250M+ Monthly Reach 📩 [email protected]
Shorts
Videos

सहारनपुर में 115 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद AIMIM नेता शादाब चौहान का बड़ा बयान
Millat Times51,724 görüntüleme • 2 gün önce

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें कृष्णा ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लव जिहाद के आरोप में एक मुस्लिम लड़के को बंद कमरे में बेरहमी से पीट रहे हैं। कृष्णा ठाकुर नाम का ये गुंडा युवक के साथ मारपीट करते हुए मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक गालियां दे रहे हैं। वीडियो में ‘मुल्लियां’ और ‘72 हूर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर पूरे मुस्लिम समुदाय का अपमान किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी कई बार कृष्णा ठाकुर का इस तरह से गुंडागर्दी का वीडियो सामने आ चुका हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जो सामाजिक सौहार्द के लिए बेहद खतरनाक हैं।
Millat Times69,238 görüntüleme • 6 gün önce

पैगम्बर मोहम्मद (स.) की पत्नी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाजिया इलाही खान से बीजेपी ने खुद को अलग कर लिया है। इस मामले पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि उनके मोर्चे में नाजिया इलाही खान नाम की कोई महिला पदाधिकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला बीजेपी का नाम लेकर इस तरह के बयान देती है, तो वह गलत दावा कर रही है। जमाल सिद्दीकी ने चेतावनी देते हुए कहा कि निजी तौर पर किसी को भी अपनी राय रखने की आजादी है, लेकिन बीजेपी का नाम इस्तेमाल कर सुर्खियां बटोरने या समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश की गई, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Millat Times645,438 görüntüleme • 2 ay önce

फारबिसगंज, बिहार: शिक्षक दिवस के मौके पर SCP कोचिंग सेंटर में एक विवादित कार्यक्रम का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्राओं को हिजाब पहनाकर डांस करने के लिए मजबूर किया गया। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है।
Millat Times16,638 görüntüleme • 1 gün önce

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'सेव कॉन्स्टीट्यूशन-सेव शरिया' नाम से बड़े आंदोलन का फैसला लिया है। बोर्ड का कहना है कि मुस्लिम समुदाय पर हो रहे अत्याचार, मस्जिद-मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई, हिजाब, UCC और वंदे मातरम जैसे कई मुद्दों पर यह आंदोलन किया जाएगा।
Millat Times52,194 görüntüleme • 6 gün önce

उत्तर प्रदेश के मारहरा में कुछ दिन पहले रानी अवंती बाई की जयंती की शोभायात्रा के दौरान वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग मुस्लिम की टोपी छीनकर सरेआम अपमान किया गया। वीडियो सामने आने के बाद एटा पुलिस ने राम वकील, सचिन, दुर्गेश, विपिन, योगेश और रिंकू समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन अब उन्हें माफी मंगवाकर छोड़ दिया गया है।
Millat Times20,447 görüntüleme • 5 gün önce
6:20
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

एक और मुस्लिम लड़की हुई भगवा लव ट्रैप का शिकार, हुआ बुरा अंजाम?
Millat Times30,016 görüntüleme • 10 gün önce

बेंगलुरु में ईद जुलूस के दौरान हुई हिंसा यही से शुरू हुई थी। बेंगलुरु, कर्नाटक: 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान हिंदुत्व समर्थक पुनीत केरहल्ली और उनके साथियों ने भगवा झंडे लेकर जुलूस का विरोध किया और धार्मिक नारे लगाए, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने अब्दुल रज्जाक खान की शिकायत पर पुनीत केरेहल्ली, गोपीगौड़ा और विनोद नायक के खिलाफ तथा केरेहल्ली की प्रति-शिकायत पर अखिल पाशा, अबू बकर सिद्दीक और सैयद अनस के खिलाफ बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Millat Times21,887 görüntüleme • 11 gün önce

उमर खालिद के वालिद डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि, उमर के खिलाफ कोई केस ही नहीं है, उन्हें बिना किसी वजह के जेल में बंद कर रखा है। अभी तक छह साल हो गए हैं, लेकिन छह साल में ट्रायल शुरू नहीं हुआ है। इससे लगता है कि एक आदमी को पूरी जिंदगी जेल में रखना चाहते हैं। चाहे वह दस साल बाद जेल से बाहर आए या छह साल बाद, उसकी जिंदगी के छह या दस साल तो ऐसे ही बर्बाद कर दिए।
Millat Times37,104 görüntüleme • 26 gün önce

नेपाल से मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं, कहीं मुसलामों को उनके धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया जा रहा हैं तो काही उनकी संपतियों लूटपाट आग जैसे घटनाए सामने आ रही हैं इसी कड़ी में सुनसरी ज़िले के भोक्राहा नरसिंह ग्रामीण नगरपालिका-6 के फूलचौक में सिराज अंसारी की 'ब्रदर्स हार्डवेयर' दुकान में हिंदुत्ववादी भीड़ ने लूटपाट और तोड़-फोड़ की और दुकान से नकदी व सामान समेत लाखों रुपये का माल लूट लिया। नेपाल से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा और हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक पहचान के आधार पर लोगों को निशाना बनाने, तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की घटनाए देखने को मिल रहीं हैं। इसी क्रम में सुनसरी ज़िले की भोक्राहा नरसिंह ग्रामीण नगरपालिका-6 स्थित फूलचौक में सिराज अंसारी की 'ब्रदर्स हार्डवेयर' दुकान पर हिंदुत्ववादी भीड़ ने हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट की। आरोप है कि दुकान से नकदी और सामान सहित लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली गई।
Millat Times52,080 görüntüleme • 1 ay önce

उत्तर प्रदेश के शामली में ईंट-भट्टे पर मजदूरी करने वाले बिलाल को कुछ दबंगों द्वारा रास्ते में रोककर मामूली कहासुनी के बाद उसे डंडों, रॉड, बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। वीडियो में बिलाल रहम की गुहार लगाते हुए कहता सुनाई देता है, “बड़े भाई, मैं मर जाऊंगा... मुझे जाने दो, मैं तुम्हारे पैर पकड़ता हूं।” इसके बावजूद आरोपियों ने उसकी बात नहीं मानी। वीडियो में आरोपियों को बिलाल के साथ गाली-गलौज करते हुए भी सुना जा सकता है। आरोप है कि पिटाई के बाद उससे अपने पैर पकड़वाए गए और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
Millat Times15,037 görüntüleme • 9 gün önce

नेपाल से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा और हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक पहचान के आधार पर मुसलमानों को निशाना बनाने, तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं की सूचनाएं मिल रही हैं। पहली: सिराहा जिले के गोलबाज़ार में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्ववादी भीड़ ने मस्जिद को निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। दूसरी: सिराहा जिले के गोलबाज़ार नगरपालिका के बलकवा क्षेत्र में हिंदुत्ववादी भीड़ ने नगरपालिका के वार्ड-12 के अध्यक्ष शोएब अनवर के घर में कथित तौर पर आग लगा दी गई।
Millat Times45,693 görüntüleme • 1 ay önce

दिल्ली के करावल नगर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ‘जीव ज्योति जीवन फाउंडेशन’ (हिंदुत्ववादी संगठन) के सदस्यों द्वारा एक मुस्लिम बच्चा, जो ई-रिक्शा चलाकर अपना परिवार चलाता है, उसे बेरहमी से पीटा जा रहा है। उस पर रिक्शे पर स्टंट करने तथा एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। -इस तरह आरोप लगाकर किसी के साथ मारपीट करना -फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना -और भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेना दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
Millat Times126,187 görüntüleme • 4 ay önce

मोहम्मद जुनैद ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर फैल रही अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने की अपील की है। उन्होंने कहा, किसी भी तरह की झूठी ख़बरों और झूठी बातों से दूर रहें। कुछ लोग हमारे आंदोलन को बदनाम करना चाहते हैं। हम सब बराबर हैं। सभी छात्र और नेता मेरे साथ हैं। आपके समर्थन और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद।
Millat Times44,843 görüntüleme • 1 ay önce