
News Hunters
@NewsHunterssss • 4,221 subscribers
We are not News Reporters, 'We are Hunters'. Hunters hunt for the stories behind the news.
Shorts
Videos

जब पिछली बार चुनाव आयोग इतना पक्षपात की थी बंगाल चुनाव में तो सोचिये इस चुनाव में चुनाव आयोग ने क्या किया होगा बंगाल में. सुनिए प्रशांत किशोरे का पञ्च साल पुराना विडियो. क्या बार प्रशांत किशोर ने बंगाल नहीं गए क्यूंकि उन्हें पता था कि इस बार चुनाव आयोग से लड़ना नामुनकिन है?
News Hunters190,652 views • 5 months ago

विधानसभा में शपथ पत्र नहीं पढ़ पाने वाले विधायकों की लिस्ट बहुत लम्बी है लेकिन शपथ पत्र नहीं पढ़ने के बाद उल्टा सभापति के ऊपर भड़क जाने वाले की लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम है: भागीरथी देवी। 2019 में इन्हें पद्मश्री से भी नवाज़ा गया है। भागीरथी देवी पश्चिम चंपारन ज़िले के रामनगर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार (2010, 2015, 2020) विधायक रही है। इसके पहले ये साल 2000 और 2005 में भी शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी है। इस बार 2025 में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया लेकिन उन्होंने विद्रोह नहीं किया है पार्टी के ख़िलाफ़। अब देखना ये होगा कि भागीरथी देवी को भाजपा इस वफ़ादारी का क्या इनाम देती है। वैसे ये भी सत्य है कि भाजपा पिछले 25 सालों से रामनगर विधानसभा क्षेत्र अजेय है, कभी चुनाव नहीं हारी है। विधायक बनने से पहले भागीरथी देवी नरकटियागंज में सफ़ाईकर्मी की नौकरी करती थी और इनका सैलरी मात्र 800 रुपए प्रतिमाह था और इसी दौरान उन्होंने क्षेत्र के महिलाओं को संगठित भी किया था।
News Hunters106,119 views • 10 months ago

आज ब्रह्मेश्वर मुखिया का जन्मदिन था, जिस रणवीर सेना की स्थापना ब्रह्मेश्वर मुखिया ने किया था उसके ऊपर पप्पू यादव और नीतीश कुमार के बीच जमकर बहस हुई थी. लालू यादव से लेकर कई नेता बीजेपी और नीतीश कुमार की पार्टी के ऊपर आरोप लगाते रहते थे कि रणवीर सेना का इनके साथ गहरा सम्बन्ध है.
News Hunters69,351 views • 6 months ago

एक कम्पनी जिसकी स्थापना 26 फ़रवरी 2026 को हुआ हो, जिसका शेयर कैपिटल मात्र दस लाख का हो और जिसका पेड-उप कैपिटल मात्र 20 हज़ार का हो उस कम्पनी को 5600 करोड़ का ठेका कैसे मिला सकता है? इस कंपनी का कोई वेबसाइट तक नहीं है. इस कम्पनी को बनाने वाले में से एक डॉक्टर हैं जिनका मध्य प्रदेश में हॉस्पिटल है और एक बिल्डर है। इस कम्पनी से जुड़े हुए तीसरे व्यक्ति एक वकील हैं। क्या डेड्ली कॉम्बिनेशन है भविष्य में कोई फ़्रॉड करने का। और भी बहुत कुछ गड़बड़ झाला है इस प्रोजेक्ट में.
News Hunters25,912 views • 2 months ago

अगस्त 2022 में जब नीतीश कुमार भाजपा को छोड़कर फिर से RJD के साथ सरकार बना लिए थे तब नितिन नवीन और नीतीश कुमार के बीच बिहार विधानसभा में तीखी बहस हुई थी जिसमें नीतीश कुमार जी ने नितिन नवीन को बच्चा बोल दिया था और उनको याद दिलाया कि कैसे उनके पहले चुनाव में मात्र 18% वोट पड़ा था और उन्होंने नितिन नवीन को चुनाव जितने में मदद की थी।नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को ये भी याद दिलाया कि कैसे उनके और उनके पिता के बीच कितने अच्छे थे। पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब नीतीश कुमार ने बोला कि केंद्र सरकार बिहार को पैसा नहीं देती है तब नितिन नवीन भड़क गए थे।
News Hunters68,929 views • 9 months ago

"लोकतंत्र की हत्या" ये सर्वोच्च न्यायलय के न्यायाधीश के शब्द थे जब चंडीगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव में हुई धांधली का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था तब सर्वोच्च न्यायलय ने चुनाव अधिकारीयों के खिलाफ करवाई की थी और चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि सर्वोच्च न्यायलय सब देख रहा है और वो देश में इस तरह लोकतंत्र की हत्या होने नहीं देगा. न्यायाधीश महोदय ने यह भी कहा था कि इस देश में सब कुछ व्यवस्थित है उसका सबसे बड़ा कारण है निष्पक्ष निर्वाचन अगर वो ख़त्म हो जायेगा तो देश नहीं बचेगा. क्या बंगाल चुनाव का विडियो अगर सार्वजनिक होगा तो क्या देश के लोकतंत्र की कलई खुलने की सम्भावना नहीं है? अगर चंडीगढ़ चुनाव के एक विडियो से ये बवाल हुआ था तो बंगाल चुनाव के सभी विडियो सार्वजनिक हो जाने पर क्या हो सकता है आप खुद सोचिये.
News Hunters27,282 views • 5 months ago

पहले 10वीं या 11वीं कक्षा का NCERT का किताब सही से पढ़ लीजिये मंत्री जी, संविधान पढने का तो समय आपके पास है नहीं. भारत के संविधान में कहीं भी फ़ेडरल, या फेडरेशन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है भारत के लिए. भारत के संविधान की धरा 1 में ही साफ़ साफ़ लिखा हुआ है कि भारत को यूनियन रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया है न कि फेडरेशन ऑफ़ इंडिया. बिहार की उच्च शिक्षा पहले ही बर्बाद थी, अब इनके जैसे प्रोफ़ेसर बनेंगे तो बिहार तो गोबर का ही उत्पादन करेगा. "लगे रहो बिहार"
News Hunters29,183 views • 6 months ago

बिहार राज्य सभा चुनाव में मर्डर केस के डर से वोट नहीं दिए फैसल रहमान
News Hunters25,795 views • 6 months ago

सम्राट चौधरी जिस कैलिफ़ोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी से डॉक्टर की उपाधि लिए हैं उसका कोई कैंपस ही नहीं है. इस यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर जो पता दिया हुआ है वो पता अमरीका और जापान के बीच एक द्वीप का है जहाँ न अमरीका का कानून चलता है न जापान का. मतलब जहाँ कोई कानून नहीं चलता है. मतलब उस द्वीप पर सारे गैर-क़ानूनी काम होते हैं. अब आप खुद समझिये की जिस यूनिवर्सिटी से सम्राट चौधरी डॉक्टर की उपाधि लिए हैं वो यूनिवर्सिटी खुद फर्जी है.
News Hunters38,679 views • 1 year ago

