Ravindra Singh Bhati's banner
Ravindra Singh Bhati's profile picture

Ravindra Singh Bhati

@RavindraBhati__348,020 subscribers

MLA, Sheo Constituency | Former President (2019-2022), JNVU (Jodhpur university )

Shorts

आज संसदीय क्षेत्र के बायतु प्रवास के दौरान स्कूल बस में सफर कर रही Gen Alpha की नई पीढ़ी से एक क्षणिक रूबरू होने का अवसर मिला। इस दौरान मन में एक सवाल भी उठा कि आज हमारे सीमांत क्षेत्र में निजी शिक्षण का प्रचलन लगातार क्यों बढ़ रहा है.....! आजादी के 78 वर्ष बाद भी हम अपनी सरकारी शिक्षा व्यवस्था को उस स्तर तक मजबूत नहीं कर पाए हैं, जिसकी हमारे नौनिहाल हकदार हैं। कहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महज एक शिक्षक पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं, तो कहीं विद्यालयों में पर्याप्त आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। शिक्षकों की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है और कई विद्यालय भवन भी जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे हालात में अभिभावक मजबूरन आर्थिक बोझ झेलकर भी अपने बच्चों को निजी विद्यालयों की ओर भेज रहे हैं ताकि शिक्षा मिल सकें। मेरा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से आग्रह है कि सीमांत क्षेत्र, जो आजादी के इतने वर्षों बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षाकृत पिछड़ा हुआ है, उस पर विशेष ध्यान दिया जाए। पर्याप्त शिक्षक भर्ती की जाए, विद्यालयों में आवश्यक पद भरे जाएं और बजट के माध्यम से स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाए। हमारे सीमांत क्षेत्र के नौनिहालों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और उज्ज्वल भविष्य का समान अधिकार मिलना चाहिए। PMO India CMO Rajasthan

35,624 views

Leaning Tower of Pisa, Italy #Italy #7wondersofworld

Leaning Tower of Pisa, Italy #Italy #7wondersofworld

219,934 views

पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। देवाधिदेव महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। हर-हर महादेव!

पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। देवाधिदेव महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। हर-हर महादेव!

23,015 views

लोकतंत्र के पर्व की खूबसूरत तस्वीर निंब सिंह जी कापराऊ का कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था, उस वक्त आपका मेरी टीम से संपर्क हुआ और टीम ने आपकी पूरी सहायता की थी। आज जब लोकतंत्र के पर्व पर सभी लोग अपने घरों से निकलकर मतदान कर रहे थे तो आपने भी अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए, थार के भविष्य के लिए चारपाई पर ही मतदान केंद्र आये और अपना मत दिया। यह हिम्मत, यह हौंसला बता रहा है कि अब थार परिवर्तन की और अग्रसर है।

135,450 views

ओरण बचाओ पद यात्रा …. Summer is coming

ओरण बचाओ पद यात्रा …. Summer is coming

33,497 views

जय हिन्द-जय भारत #congratulations_bharat 🇮🇳🇮🇳 #t20worldcup

जय हिन्द-जय भारत #congratulations_bharat 🇮🇳🇮🇳 #t20worldcup

88,384 views

2 माह की बच्ची की माँ को आज प्रशासन ने सिर्फ इसलिए जेल में डाल दिया क्योंकि उसने अपनी जमीन पर लगने वाले टावर का मुआवजे मांगा …. क्या यह न्याय है ? …. #मनिहारी_प्रकरण #शिव

2 माह की बच्ची की माँ को आज प्रशासन ने सिर्फ इसलिए जेल में डाल दिया क्योंकि उसने अपनी जमीन पर लगने वाले टावर का मुआवजे मांगा …. क्या यह न्याय है ? …. #मनिहारी_प्रकरण #शिव

57,625 views

Videos

RavindraBhati__'s profile picture

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिव्यांग बहन लीला कंवर जी के निवास स्थान पहुंचकर उनसे राखी बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहन के स्नेह ने इस पावन पर्व की खुशियों को और भी विशेष बना दिया। बहन लीला कंवर जी ने एक हादसे में अपने दोनों हाथ गंवा दिए, लेकिन उनके हौसले आज भी अटूट हैं। शिक्षा के क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने का संकल्प हो या अपने पैरों से सुंदर चित्रकारी कर अपनी प्रतिभा को आकार देना, उन्होंने हर चुनौती को अपनी ताकत बनाया है। बहन, आपके द्वारा बनाई गई मेरी तस्वीरें मुझे सदैव यह याद दिलाती रहेंगी कि परिस्थितियां कैसी भी हों, यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं। आपका संघर्ष, आत्मविश्वास और जिंदादिली हम सभी के लिए प्रेरणा है। परमपिता परमेश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की मंगलकामना करता हूं।

Ravindra Singh Bhati

12,448 views • 4 days ago

RavindraBhati__'s profile picture

अगर मैं ठहर गया …. तो क्या जवाब दूंगा भांडासर के उन 80 साल के लंगे खान जी को …. जिनसे पानी का वादा करके आया था.... क्या जवाब दूंगा डगारी गांव के उस बुजुर्ग को जिन्होनें मुझे माला पहनाते हुए कहा था कि तुमने पोस्टर पर मेरे गांव का नाम लिखा …. हमको जिंदा कर दिया फिर से .... क्या जवाब दूंगा पनिया गांव के लोगों को जिनसे में सड़क पानी बिजली का वादा करके आया हूं .... मोडरड़ी के लोगों में विश्वास है कि रवि एमएलए बनेगा और भारतमाला से एक पतली सड़क हमारे गांव तक भी आएगी.... बरसिंगा से लेकर आरंग चोचरा तक के लोगों को मैनें सोलर में स्थानीय लोगों को रोजगार का वादा किया है... अगर आज मैं रुक गया तो क्या जवाब दूंगा थुंबली, गिरल, आकली, तुड़बी के लोगों को जो 10 मिनट का सफर 1 घंटे में पूरा करते है....जिनकी जमीनों को कब्जा कर कंपनियां और सरकारें करोड़ों कमाती है लेकिन उन लोगों के हालात आज भी बदतर है... जिनके घरों पर रात में काला धुंआ छाया रहता है... जिनसे मैं वादा करके आया था...कि ये अंधेरा छंटेगा. मैनें कोटड़ा, हड़वा हड़वेचा के लोगों को सड़क का वादा किया है... भाडखा से लेकर भिंयाड़ और ऊंडू आरंग तक के किसानों की लाइट ट्रिपिंग से मोटरें जलती है....हजारों का नुकसान हो जाता है.... समय पर बिजली नहीं मिलने से फसलें बर्बाद होती है .. उनके और मेरे बीच उम्मीद और विश्वास का रिश्ता बना था... मैनें उन कोटड़ा के लोगों से कुछ वादा किया था...जिनका गौरवशाली इतिहास है...पहचान है...लेकिन वर्तमान बुनियादी सुविधाओं को भी तरस रहा है .... ये हालत ना सिर्फ़ शिव विधानसभा के रामसर, गडरा, चौहटन, भीयाड़, हरसाणी, गिराब और गागरिया सहित हर क्षेत्र के है …. बल्कि हम जितना गहरा उतरेंगे हालत और बदतर स्थिति में हमारे सामने आयेंगे …. एक लाइन में इस सच को बोला जाये तो ये है “हालत-ए-सरहद” मैं उन युवाओं को क्या जवाब दूंगा जिनको मैनें कहा था....कि एक-एक को रोजगार देने का काम करूंगा... अगर मैं ठहर गया तो उनको मुंह कैसे दिखाऊंगा …. बड़ी मुश्किलों के बाद...बड़े इंतजार के बाद...मैनें गांवों के बुजुर्गों की आखों में बेहतर कल की चमक देखी है...मैनें देखा है जब मेरे युवा भाई कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ चलते है तो बुजुर्गों में भी जोश आ जाता है....वो अपने बेटों...अपने पौतों के भविष्य को लेकर बेफिक्र हो जाते है....घर की खिड़कियों से झांकती जो माएं मुझे आशीष दे रही थी....अगर मैं ठहर गया तो उनको क्या जवाब दूंगा... लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबको हक है....लेकिन शिव की 4 पंचायत समितियों..... 124 ग्राम पंचायतों.... 630 गावों और 2 हजार ढ़ाणियों की तरक्की कैसे होगी....इसका प्लान किसके पास है?….शिव के 200 गांव ऐसे है जहां 10वीं तक भी स्कूल नहीं है .. बहन बेटियां अनपढ़ रह जाती है... सैकड़ों गांव है जहां आज भी सड़क नहीं है...स्कूल नहीं है...पीने का पानी नहीं है... आखिर में एक विश्वास जो मैं आप सबको देता हूं... इस लड़ाई का परिणाम जो रहे.... आप मेरे काम आ सकेंगे या नहीं....लेकिन रविंद्र आपके लिए हमेशा हाजिर रहेगा.... आपकी लड़ाई अब आप नहीं...रविंद्र लड़ेगा.....और सिर्फ शिव विधानसभा क्षेत्र की बात नहीं कर रहा हूं....आपके परिवार का...आपके कुनबे का कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कौने में कैसे भी मुसीबत में हो.... रवि को याद करना... अगर आपका भाई और आपका बेटा बनकर...आपके परिवार का बनकर काम न करूं...तो कहना, उसी दिन राजनीति छोड़ दूंगा.

Ravindra Singh Bhati

1,903,760 views • 2 years ago

RavindraBhati__'s profile picture

नमस्कार मैं आपका रविन्द्र सिंह भाटी। भाई बहन के अटूट विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की सभी बहनों को हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। राखी के इस अवसर पर बहनें जिस श्रद्धा और प्यार से भाईयों को रक्षासूत्र बांधती है, उसमें हजारों शिव वरदानों से भी अधिक शक्ति होती है। बड़े सौभाग्यशाली है वो भाई जिनके बहनें है। मैं तमाम युवाओं से निवेदन करना चाहूंगा कि जहां कहीं भी रहें, हर बहन बेटी का सम्मान करें, उनको सुरक्षित महसूस करवाएं। हो सकें तो उन बहनों से राखी बंधवाएं जिनके भाई नहीं है और बहनें भी एक ऐसे भाई के जरूर राखी बांधें जिसके बहन नहीं है। जीवन में कभी, किसी बहन को यदी मेरी मदद की जरूरत महसूस तो बेझिझक कहिएगा, आपका भाई हमेशा आपके साथ खड़ा मिलेगा। एक बार फिर से संसार भर की सभी बहनों को रक्षाबंधन की खूब खूब बधाई। धन्यवाद

Ravindra Singh Bhati

12,988 views • 5 days ago

RavindraBhati__'s profile picture

बीकानेर प्रवास के दौरान बाप के समीप से गुजरते हुए राह चलते बस में घर की ओर जा रहे वरिष्ठजनों सहित अन्य सवारियों की अचानक नजर पड़ी। गाड़ी से गाड़ी के बीच हुई बातचीत के बाद बस को आगे रुकवाकर सभी से मिलने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। बस में सवार पूरी सवारी नीचे उतर आई। किसी ने स्नेह से हाथ थामा, किसी ने आशीर्वाद दिया और किसी ने अपनेपन से हालचाल पूछा। कुछ पल की यह मुलाकात इतनी आत्मीय थी कि लगा जैसे वर्षों पुराना कोई रिश्ता हो। जनता का यह सहज प्रेम, बुजुर्गों का आशीर्वाद और अपनों जैसा अपनापन ही जनसेवा की राह में सबसे बड़ी ऊर्जा है। आप सभी से मिले इस असीम प्यार, स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

Ravindra Singh Bhati

25,671 views • 15 days ago

RavindraBhati__'s profile picture

वर्तमान में NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक जैसी अनियमितताओं को लेकर देशभर के युवाओं में गहरा रोष व्याप्त है। लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर विषय पर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की मांग है। आज कुरुक्षेत्र में NEET एवं CBSE परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में हजारों युवाओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाने पहुंचे जनप्रतिनिधि पर वाटर गन का प्रयोग कर आंदोलन को दबाने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रश्नों का समाधान संवाद, पारदर्शिता और न्यायपूर्ण कार्रवाई से होना चाहिए, न कि उनकी आवाज़ को दबाने के प्रयासों से। Deepender Singh Hooda

Ravindra Singh Bhati

121,024 views • 2 months ago

RavindraBhati__'s profile picture

विधानसभा क्षेत्र शिव एक विशाल भू-भाग में विस्तृत है। क्षेत्र के कई विद्यालय लंबे समय से आवश्यक सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे थे, कहीं विद्यालय कक्षा-कक्षो की कमी थी, तो कहीं हॉल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव। इन समस्याओं को देखते हुए DMFT की बैठक के दौरान इन विषयों को गंभीरता से उठाते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं को मजबूती से प्रशासन के समक्ष रखा और जनता की आवाज को मजबूत करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। इसी के परिणामस्वरूप आज विधानसभा क्षेत्र शिव में विद्यालयों के विकास एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए कुल ₹9 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और विद्यालयों में आवश्यक सुविधएं प्रदान करेगी। इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। क्षेत्र के विकास और जनहित के हर विषय को मजबूती से उठाने के लिए आगे भी निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आपका बेटा, आपका भाई रविन्द्र सिंह भाटी

Ravindra Singh Bhati

12,398 views • 16 days ago

RavindraBhati__'s profile picture

आमजन में डर, कंपनियों में विश्वास — बाड़मेर पुलिस पिछले लंबे समय से पश्चिमी राजस्थान में यह आम बात हो गई है। एक तरफ़ जहाँ बाड़मेर आगोर में लंबे समय से बसे ग़रीब लोगों को तालाब की आगोर भूमि पर अतिक्रमण के नाम पर बेघर किया गया और उनके आशियाने उजाड़े गए। वही दूसरी ओर, सीताराम की ढाणी (शिव) में जब प्रशासन के चहेते कंपनी वाले तालाब की आगोर भूमि पर बिना किसी वैध कागज़ात के खंभे खड़े कर रहे थे और गाँव के लोगों ने विरोध दर्ज करवाया, तो बदले में गाँव के लोगों को ही जेल भेज दिया गया। जब किसानों की सहमति के बिना उनके खेतों से हाईटेंशन लाइनें निकाली जाती हैं और बड़े प्लांट स्थापित करने के लिए दबाव बनाया जाता है, तब यह प्रश्न और भी प्रासंगिक हो जाता है — प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी किसके प्रति है? आमजन के प्रति या कंपनियों के प्रति? क्या प्रशासन का दायित्व अपने अधिकारों तथा जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे आम नागरिकों के साथ खड़े होने का है, या फिर बड़ी कंपनियों के हितों की रक्षा करने का? जनता जानना चाहती है — आख़िर प्रशासन और पुलिस की जवाबदेही किसके प्रति है? आमजन के प्रति या कंपनियों के प्रति? PMO India CMO Rajasthan Rajasthan Police Barmer District Collector & Magistrate

Ravindra Singh Bhati

36,501 views • 2 months ago