
UP POLICE
@Uppolice • 3,707,441 subscribers
#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Shorts
Videos

“One little banana heist. One big lesson in doing the right” Mom made sure the stolen goods went back where they belonged. Turns out, some lessons in honesty need no words! In real life, if something is stolen, don’t stay silent. Report the theft. Reach out to the police. #DoTheRightThing #UPPolice #PublicAwareness
UP POLICE212,454 Aufrufe • vor 3 Tagen

कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ ख़ाकी पहनकर ज़मीन पर। ⭐ ड्यूटी की धुन, हौसले की आवाज़ और सेवा का जज़्बा… 🎶 ‘ख़ाकी का सितारा’ उन्हीं अनकही कहानियों को समर्पित है, जिन्हें हर रोज़ ख़ाकी जीती है। आवाज़ बढ़ाइए… और महसूस कीजिए ख़ाकी की धड़कन। सस्वर पाठ अमिताभ बच्चन संगीतकार-गायक: शंकर महादेवन | गीतकार: आलोक श्रीवास्तव अभिनेता : करण आनंद निर्देशक: अमित सोनकर | डीओपी: प्रवीण तालान, रूपाली तालान, आशीष रमेश पांडे | श्रेय: प्रखर त्रिपाठी संकल्पना एवं रचनात्मक निर्देशन: राहुल श्रीवास्तव | संपादन: वैभव नाइक #KhakiKaSitara #UPPolice
UP POLICE460,281 Aufrufe • vor 2 Monaten

आस्था भी। अकीदत भी। अमन भी। एक ओर पवित्र सावन की कांवड़ यात्रा, दूसरी ओर उर्स-ए-रज़वी में अकीदत से उमड़ते ज़ायरीन। बरेली में दो बड़े धार्मिक आयोजन, विशाल जनसमूह और कई साझा रास्ते—लेकिन तस्वीर बनी आपसी सम्मान और सौहार्द की। सुदृढ़ रूट प्लानिंग, प्रभावी भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, सतत निगरानी और दोनों समुदायों के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से बरेली पुलिस ने दोनों आयोजनों का शांतिपूर्ण एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया। सामुदायिक सहभागिता ने इस प्रयास को और मजबूत बनाया। ज़ायरीनों की ओर से साझा मार्गों पर मांसाहारी भोजन वितरित न करने की अपील ने भी संवेदनशीलता और परस्पर सम्मान का संदेश दिया। क्योंकि जब आस्था के साथ सौहार्द चलता है, तो हर रास्ता अमन की ओर जाता है। #UPPolice #BareillyPolice #CommunityPolicing
UP POLICE367,969 Aufrufe • vor 2 Monaten

“मल्टीलेवल पार्किंग में स्टंट का लेवल हाई, पुलिस ने याद दिलाई कानून की ऊंचाई” सेक्टर-18 की मल्टीलेवल कार पार्किंग पर थार से स्टंटबाज़ी का वीडियो वायरल होने पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिल्ली 02 लोगों को गिरफ्तार किया। स्टंट में इस्तेमाल थार को धारा 207 MV Act. के तहत सीज कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। सड़क हो या पार्किंग, सुरक्षा से न करें कोई स्टंटबाज़ी! #NoidaPolice #RoadSafety #TrafficRules #ResponsibleDriving
UP POLICE45,424 Aufrufe • vor 13 Tagen

Forged to Lead, Ready to Serve Through months of rigorous training, every drill, command and step shaped the recruit constable trainees for the call of duty. The impressive turnout and synchronized march at the Passing Out Parade at MEERUT POLICE Lines reflected discipline, confidence and readiness to serve with pride. The outstanding recruits were honoured by ADG Zone Meerut Sri Bhanu Bhaskar. #UPPOP #PassingOutParade #MemoriesOfPOP
UP POLICE520,934 Aufrufe • vor 6 Monaten

चार्जिंग फ्री है, पर खतरे की कीमत भारी पड़ सकती है! सफर के दौरान फोन की बैटरी कम हो जाए तो सार्वजनिक USB चार्जिंग पोर्ट किसी राहत से कम नहीं लगता। लेकिन यही सुविधा Juice Jacking के जरिए आपकी निजी जानकारी के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए चार्जिंग के साथ सावधानी भी जरूरी है। अपना चार्जर या पावर बैंक साथ रखें। अनजान USB पोर्ट से बचें और डेटा ट्रांसफर की अनुमति न दें। याद रखें, फोन की बैटरी दोबारा चार्ज हो सकती है, लेकिन चोरी हुआ डेटा वापस मिलना मुश्किल है। चार्जिंग में सुविधा चुनें, सुरक्षा से समझौता नहीं। #UPPolice #CyberAwareness #JuiceJacking #CyberSafety
UP POLICE91,366 Aufrufe • vor 1 Monat

हर सेकंड कीमती था—ख़ाकी ने देर नहीं की। हमीरपुर में अस्पताल ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्र ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत CPR देकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। SSP हमीरपुर ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। #UPPolice #HamirpurPolice #सेवा_सुरक्षा_संवेदनशीलता
UP POLICE130,315 Aufrufe • vor 1 Monat

पलटी कार में फँसे यात्रियों तक पहुँचने का रास्ता शीशा तोड़कर बना। फैसला लेने के लिए बस कुछ पल थे। 25 सितंबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बारिश के दौरान एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वहाँ से गुजर रहे कन्नौज में तैनात जीवनसाथी कांस्टेबल अमित तेवतिया और महिला कांस्टेबल अर्चना संकटमोचन बने, जिन्होंने कार में मौजूद गनर हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह की राइफल से शीशा तोड़कर सभी कार सवारों को बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आईं। तालग्राम पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी तालग्राम भेजा। संकट के पल में सूझबूझ और साहस ने रास्ता बनाया। #UPPolice #UPPCares #KannaujPolice
UP POLICE77,637 Aufrufe • vor 1 Monat

हम डटे रहे, हम खड़े रहे लखनऊ में भारी बारिश के बीच जब सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा, मरीन ड्राइव पर तैनात पुलिसकर्मी मैदान में डटे रहे—कहीं ट्रैफिक संभाला, तो कहीं बारिश में फँसे वाहनों और राहगीरों की मदद की। न मौसम की परवाह। न मुश्किल की शिकायत। बस ड्यूटी का जज़्बा और मदद के लिए बढ़ते हाथ। कुछ तस्वीरें सिर्फ़ बारिश नहीं दिखातीं… वे ख़ाकी का हौसला भी दिखाती हैं। ⭐ 📍 मरीन ड्राइव, लखनऊ मौसम चाहे जैसा हो… ख़ाकी डटी रहेगी। #UPPolice #UPPCares #KhakiKaSitara #DutyNeverStops
UP POLICE141,581 Aufrufe • vor 2 Monaten

नागिन स्टेप परफेक्ट था, पर लोकेशन फ्लॉप। सपेरा आया… और शो स्टॉप। 🚨 #RoadSafety
UP POLICE456,800 Aufrufe • vor 8 Monaten

OTP माँगा? Scammer ने अपना character reveal कर दिया। अब plot twist दीजिए—call काटिए, block और report कीजिए। OTP = One Time Password; account में entry की One Time Permission नहीं। ‘Dhamaal 4’ screen पर ठीक है, account में नहीं। ठगी हो तो तुरंत 1930। #CyberSafeUP #UPPolice
UP POLICE103,214 Aufrufe • vor 1 Monat

हर rescue siren से नहीं—कभी-कभी संवेदनशील संवाद से शुरू होता है। देर रात बांदा पुलिस को UP 112 के जरिये सूचना मिली कि एक युवक emotional crisis में है और स्वयं को नुकसान पहुँचा सकता है। डायल UP-112 और थाना मटौंध की संयुक्त टीम तत्काल पहुँची। चौकी प्रभारी भूरागढ़ श्री अरविन्द कुमार व टीम ने धैर्य और सहानुभूति से युवक की बात सुनी, उसे सुरक्षित किया और परिजनों से मिलाया। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में पुलिस ने सिर्फ़ अनहोनी नहीं टाली—एक परिवार का भरोसा और मुस्कान भी लौटाई। यदि आप या कोई परिचित संकट में हो, अकेले न रहें। तत्काल सहायता: 112 Mental-health support: Tele-MANAS 14416 #OperationMuskaan #UPPolice #UPPCares
UP POLICE80,904 Aufrufe • vor 1 Monat

“जब प्राणों पर आई आन, खाकी बनी जीवनदान” लखनऊ, महानगर चौराहे पर सीने में तेज दर्द के कारण सड़क पर गिरे करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान आरक्षी संदीप यादव ने CPR देकर बचाई। रहीमनगर चौकी में तैनात संदीप ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक सहायता दी और एंबुलेंस से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। कर्तव्यनिष्ठा, त्वरित निर्णय और प्रशिक्षण से मिली जानकारी के इस सराहनीय उदाहरण के लिए पुलिस आयुक्त श्री तरुण गाबा ने आरक्षी संदीप यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। #UPPolice #LucknowPolice #CPR #जनसेवा #उत्तरप्रदेशपुलिस
UP POLICE37,704 Aufrufe • vor 19 Tagen

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिनांक 22.09.2026 को दिल्ली के शाहबाद डेरी, थाना बेगमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किए जाने तथा उसके कब्जे से ऑनलाइन परीक्षा में धांधली में प्रयुक्त विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बरामदगी के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट। #UPPolice #UPSTF
UP POLICE69,610 Aufrufe • vor 1 Monat

“सरयू की लहरों से जिंदगी वापस लाई SDRF UP” अयोध्या में एक व्यक्ति के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही SDRF UP की प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। दलनायक सुभाष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में ड्यूटीरत टीम ने 2 बोटों के साथ करीब 30 मिनट तक सर्च ऑपरेशन चलाकर व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। #SDRFUP #UPPolice #GoodWork #SavingLives #UPPCares #सेवा_सुरक्षा_संवेदनशीलता
UP POLICE80,621 Aufrufe • vor 1 Monat

मेटा के suicide अलर्ट से पुलिस ने बचाई महिला की जान, महज 6 मिनट में मौके पर पहुँची गोरखपुर पुलिस टीम । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण के निर्देशों के क्रम में, मेटा से आत्महत्या से संबंधित वीडियो का अलर्ट प्राप्त होते ही पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया सेंटर टीम द्वारा तत्काल जनपद गोरखपुर को सूचना प्रेषित की गई। सूचना पर थाना खोराबार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 मिनट में मौके पर पहुँचकर 24 वर्षीय युवती को सुरक्षित बचा लिया। त्वरित सूचना, प्रभावी समन्वय और तत्पर पुलिसिंग—एक अनमोल जीवन की रक्षा। उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर। #uppcares #metasuicidealert
UP POLICE32,088 Aufrufe • vor 20 Tagen

DP में खाकी, ID में फर्जीवाड़ा cop_deepakjaat8070 नामक Instagram ID से महिला यूज़र्स की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं। प्रोफाइल पर दिवंगत उपनिरीक्षक आकाश यादव की तस्वीर का दुरुपयोग कर इसे पुलिसकर्मी का अकाउंट दिखाया गया था। बरेली पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि यह ID पूरी तरह फर्जी है और इसका पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं है। थाना कोतवाली, बरेली में FIR दर्ज कर ली गई है। Cyber Cell को अकाउंट संचालक की पहचान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसमे विधिक कार्रवाई जारी है। याद रखें—DP में वर्दी दिखना, ID के असली होने की गारंटी नहीं। पहले VERIFY करें, फिर REACT या SHARE करें। #UPPolice #UPPFactCheck #FakeNews #CyberSafeUP
UP POLICE67,422 Aufrufe • vor 1 Monat

Reel ka shauk, Real ka chalan A reel in Agra showed a group stopping a bus and doing push-ups on a public road. Taking cognisance, POLICE COMMISSIONERATE AGRA identified the individuals and initiated legal action under relevant provisions. The road isn’t your content feed—don’t block traffic for likes. Choose safety. Choose sense. #UPPolice #RoadSafety
UP POLICE345,351 Aufrufe • vor 9 Monaten

अपराध का अंत, सबूतों के संग— वर्ष 2025 में थाना बहसूमा में पंजीकृत हत्या के अभियोग में MEERUT POLICE द्वारा वैज्ञानिक विधि से विवेचना, अचूक साक्ष्य संकलन करते हुए अभियोजन शाखा के साथ प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त अमरदीप एवं महिला अभियुक्त रविता को मात्र 18 माह में मृत्युदंड एवं प्रत्येक को ₹25 हजार के अर्थदंड से दण्डित कराया गया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के साक्ष्यों को छिपाने तथा घटना को सर्पदंश से हुई सामान्य मृत्यु का रूप देकर अपराध से बचने के उद्देश्य से मृतक को जहरीले सर्प से कटवाया, ताकि उसकी मृत्यु का वास्तविक कारण छिपाया जा सके और पुलिस एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को गुमराह किया जा सके। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
UP POLICE26,822 Aufrufe • vor 17 Tagen