
UP POLICE
@Uppolice • 3,706,081 subscribers
#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Shorts
Videos

कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ ख़ाकी पहनकर ज़मीन पर। ⭐ ड्यूटी की धुन, हौसले की आवाज़ और सेवा का जज़्बा… 🎶 ‘ख़ाकी का सितारा’ उन्हीं अनकही कहानियों को समर्पित है, जिन्हें हर रोज़ ख़ाकी जीती है। आवाज़ बढ़ाइए… और महसूस कीजिए ख़ाकी की धड़कन। सस्वर पाठ अमिताभ बच्चन संगीतकार-गायक: शंकर महादेवन | गीतकार: आलोक श्रीवास्तव अभिनेता : करण आनंद निर्देशक: अमित सोनकर | डीओपी: प्रवीण तालान, रूपाली तालान, आशीष रमेश पांडे | श्रेय: प्रखर त्रिपाठी संकल्पना एवं रचनात्मक निर्देशन: राहुल श्रीवास्तव | संपादन: वैभव नाइक #KhakiKaSitara #UPPolice
UP POLICE446,060 просмотров • 20 дней назад

अपराध की साजिश जहां से चलेगी, UP Police के हाथ वहां तक पहुंचेंगे। अपराध के प्रति UP Police की Zero Tolerance नीति स्पष्ट है—प्रदेश की सीमा के बाहर बैठकर अपराध की साजिश रचने वाले भी कानून की पहुंच से बाहर नहीं हैं। DGP UP श्री राजीव कृष्ण का स्पष्ट संदेश— अपराध की साजिश सीमा पार हो सकती है, UP Police की पहुंच नहीं। अंतरराज्यीय समन्वय और उपलब्ध कानूनी माध्यमों से प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। #UPPolice #ZeroTolerance #LawAndOrder
UP POLICE34,612 просмотров • 2 дней назад

उत्तर प्रदेश की धरती न किसी गैंगवार का मैदान बनेगी, न अपराधियों की शरणस्थली। माननीय मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath जी की अपराध के प्रति Zero Tolerance नीति के अनुरूप UP Police का संदेश स्पष्ट है—अपराध करके ठिकाना बदलना, जेल से साजिश रचना या विदेश में बैठकर अपराध संचालित करना, किसी को कानून की पहुंच से बाहर नहीं करता। DGP UP श्री राजीव कृष्ण— “कहीं भी छुपेंगे, कानून की जद में जरूर आएंगे। कानून के हाथ उनकी दौड़ से आगे हैं।” गैंग कोई भी हो। ठिकाना कहीं भी हो। कानून की पहुंच उससे आगे है। #UPPolice #ZeroTolerance #LawAndOrder
UP POLICE50,215 просмотров • 2 дней назад

हम डटे रहे, हम खड़े रहे लखनऊ में भारी बारिश के बीच जब सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा, मरीन ड्राइव पर तैनात पुलिसकर्मी मैदान में डटे रहे—कहीं ट्रैफिक संभाला, तो कहीं बारिश में फँसे वाहनों और राहगीरों की मदद की। न मौसम की परवाह। न मुश्किल की शिकायत। बस ड्यूटी का जज़्बा और मदद के लिए बढ़ते हाथ। कुछ तस्वीरें सिर्फ़ बारिश नहीं दिखातीं… वे ख़ाकी का हौसला भी दिखाती हैं। ⭐ 📍 मरीन ड्राइव, लखनऊ मौसम चाहे जैसा हो… ख़ाकी डटी रहेगी। #UPPolice #UPPCares #KhakiKaSitara #DutyNeverStops
UP POLICE140,241 просмотров • 10 дней назад

आस्था भी। अकीदत भी। अमन भी। एक ओर पवित्र सावन की कांवड़ यात्रा, दूसरी ओर उर्स-ए-रज़वी में अकीदत से उमड़ते ज़ायरीन। बरेली में दो बड़े धार्मिक आयोजन, विशाल जनसमूह और कई साझा रास्ते—लेकिन तस्वीर बनी आपसी सम्मान और सौहार्द की। सुदृढ़ रूट प्लानिंग, प्रभावी भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, सतत निगरानी और दोनों समुदायों के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से बरेली पुलिस ने दोनों आयोजनों का शांतिपूर्ण एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया। सामुदायिक सहभागिता ने इस प्रयास को और मजबूत बनाया। ज़ायरीनों की ओर से साझा मार्गों पर मांसाहारी भोजन वितरित न करने की अपील ने भी संवेदनशीलता और परस्पर सम्मान का संदेश दिया। क्योंकि जब आस्था के साथ सौहार्द चलता है, तो हर रास्ता अमन की ओर जाता है। #UPPolice #BareillyPolice #CommunityPolicing
UP POLICE366,914 просмотров • 25 дней назад

कुआँ गहरा था… हौसला उससे भी गहरा। फतेहगढ़ में 4 वर्षीय मासूम के कुएँ में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रेस्क्यू में जुट गई। हर गुजरता पल चुनौती बढ़ा रहा था, लेकिन कोशिशें थमी नहीं। करीब 3 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक नन्ही-सी जान। तीन घंटे की जद्दोजहद। और आखिर में—ज़िंदगी की जीत। जहाँ उम्मीद की डोर हो, ख़ाकी उसे थामे रखती है। #UPPCares #UPPolice
UP POLICE44,370 просмотров • 7 дней назад

हर त्योहार में एक तस्वीर कम होती है। एक तस्वीर… जिसमें घर तो पूरा होता है, बस उसका एक अपना नहीं होता। क्योंकि जब दुनिया त्योहार मना रही होती है, खाकी अक्सर ड्यूटी पर होती है। जब घरों में रौनक सजती है, वह सड़कों पर होती है। जब अपने एक-दूसरे के साथ होते हैं, वह किसी और के अपनों की सुरक्षा में होती है। और घर में… कोई उसकी पसंद की मिठाई संभालकर रख देता है, कोई दरवाज़े की ओर देखता रहता है, कोई बस उसके लौटने का इंतज़ार करता है। खाकी का फ़र्ज़ सिर्फ़ वर्दी नहीं निभाती, उसके अपने भी निभाते हैं थोड़ा इंतज़ार करके, थोड़ी कमी सहकर, और बहुत सारा प्यार संभालकर। 🎵 ‘खाकी का सितारा’ | The UP Police Anthem यह सिर्फ़ एक एंथम नहीं, उनकी कहानी है जो उत्सव के बीच ड्यूटी पर खड़े रहते हैं… और उन परिवारों की भी, जो हर त्योहार पर अपने किसी अपने को देश और समाज के नाम कर देते हैं। पूरा 6.5 मिनट का एंथम अब UP Police के Official YouTube Channel पर। #KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice
UP POLICE73,373 просмотров • 11 дней назад

पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क, उसके माध्यम से भारतीय युवाओं को रेडिक्लाइज कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किए जाने तथा उक्त नेटवर्क के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस एवं एसटीएफ द्वारा अब तक कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध की गई प्रभावी विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट। #UPPolice
UP POLICE74,456 просмотров • 15 дней назад

Forged to Lead, Ready to Serve Through months of rigorous training, every drill, command and step shaped the recruit constable trainees for the call of duty. The impressive turnout and synchronized march at the Passing Out Parade at MEERUT POLICE Lines reflected discipline, confidence and readiness to serve with pride. The outstanding recruits were honoured by ADG Zone Meerut Sri Bhanu Bhaskar. #UPPOP #PassingOutParade #MemoriesOfPOP
UP POLICE520,934 просмотров • 4 месяцев назад

नल से पानी आया… और आँखों में शुक्रिया।❤️ नीतू दुबे की समस्या पुलिस से जुड़ी नहीं थी, लेकिन समाधान तक पहुँचाने में Kanpur Dehat Police ने अपना हाथ बढ़ाया। जल निगम से समन्वय हुआ, पानी की समस्या दूर हुई—और कहानी वहीं खत्म नहीं हुई। नीतू जी फिर SP मैडम के पास पहुँचीं। No complaint. No application. Just a hug कभी-कभी जनता और पुलिस के बीच सबसे खूबसूरत संवाद… बिना शब्दों के होता है #UPPolice #KanpurDehatPolice
UP POLICE52,136 просмотров • 12 дней назад

राखी का धागा। ख़ाकी का वादा। रक्षाबंधन पर पुलिस मुख्यालय में एक ऐसा ही आत्मीय रिश्ता जुड़ा, जब आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जन भवन की 20 बालिकाओं ने डीजीपी यूपी श्री राजीव कृष्ण सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कलाई पर अपने हाथों से बनाई राखियां बांधीं। राखी के धागों के साथ जुड़ीं ढेरों मुस्कानें, सपने और सुरक्षा का भरोसा। डीजीपी यूपी ने बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा—अपने सपने बड़े रखिए और उन्हें आत्मविश्वास व मेहनत से पूरा कीजिए। #RakhiWithKhaki #UPPolice #Surakshabandhan
UP POLICE19,064 просмотров • 6 дней назад

नागिन स्टेप परफेक्ट था, पर लोकेशन फ्लॉप। सपेरा आया… और शो स्टॉप। 🚨 #RoadSafety
UP POLICE456,645 просмотров • 6 месяцев назад

बारिश नहीं रुकी। कर्तव्य भी नहीं। 🌧️ बागपत और मुज़फ्फरनगर में बरसते सावन के बीच भी कांवड़ मार्गों पर खाकी डटी रही—यातायात संभालते, श्रद्धालुओं की सहायता करते और यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाते हुए। वर्दी भीगी है, हौसले नहीं। मौसम बदला है, संकल्प नहीं। #UPPolice #KanwarYatra2026 #UPPCares #ViralVideo
UP POLICE59,839 просмотров • 23 дней назад

From the beat to the feed — communication is the new force multiplier. 📱👮 आज की policing सिर्फ मौके पर जल्दी पहुँचने की नहीं, सही बात लोगों तक जल्दी पहुँचाने की भी है। For a generation that lives, speaks and connects in real time, DGP UP Shri Rajeev Krishna explains why communication with young citizens—on the platforms they use, in a language they relate to—is essential to modern policing. Reach fast. Communicate faster. Build trust. क्योंकि जहाँ युवा हैं, पुलिस का संवाद भी वहीं होना चाहिए। 🎬 Watch the complete 6.5-minute ‘Khaki Ka Sitara’ | The UP Police Anthem on the official UP Police YouTube channel. #KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice #DigitalPolicing
UP POLICE26,279 просмотров • 11 дней назад

Proposal हो या Phone Call… Unknown हो तो दिल नहीं, दिमाग लगाइए! अनजान कॉलर पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान Verify करें और अपनी personal information कभी भी शेयर न करें। ❤️ दिल की सुनिए… लेकिन साइबर मामलों में दिमाग से काम लीजिए! 🔐 #CyberSafety #CyberAwareness #StayAlert #UPPolice
UP POLICE32,459 просмотров • 13 дней назад

वर्दी के पीछे भी एक जिंदगी है… जो अक्सर ड्यूटी के लिए इंतज़ार करती है। परिवार के साथ कोई त्योहार, घर का कोई जरूरी काम या अपनों के साथ बिताने वाला कोई पल—पुलिसकर्मी की ड्यूटी कई बार वहीं शुरू होती है, जहाँ उसकी अपनी प्राथमिकताएँ पीछे छूट जाती हैं। DGP UP श्री राजीव कृष्ण के शब्दों में, ‘खाकी का सितारा’ केवल उत्तर प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों का गीत नहीं, बल्कि वर्दी के पीछे मौजूद इंसान की कहानी है। क्योंकि खाकी सिर्फ पहनी नहीं जाती… निभाई जाती है। ✨ 🎬 पूरा 6.5 मिनट का ‘खाकी का सितारा’ | UP Police Anthem YouTube पर देखें। #KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice
UP POLICE37,551 просмотров • 17 дней назад

Reel ka shauk, Real ka chalan A reel in Agra showed a group stopping a bus and doing push-ups on a public road. Taking cognisance, POLICE COMMISSIONERATE AGRA identified the individuals and initiated legal action under relevant provisions. The road isn’t your content feed—don’t block traffic for likes. Choose safety. Choose sense. #UPPolice #RoadSafety
UP POLICE345,216 просмотров • 7 месяцев назад

गले तक पानी, पर हिम्मत अडिग— मथुरा शहर के अंडरपास के पास MATHURA POLICE के मुख्य आरक्षी (यातायात) कुलदीप मलिक, ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए बड़ी दुर्घटना को टालते हुए सुरक्षित बचाव किया। उनका साहस और सूझबूझ #UPPCares की श्रेष्ठ भावना का प्रतीक है। #UPPolice #ServiceBeyondSelf
UP POLICE432,896 просмотров • 11 месяцев назад