
UP POLICE
@Uppolice • 3,706,110 subscribers
#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Shorts
Videos

🚨 अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत LUCKNOW POLICE ने #OperationCY-VAJRA के तहत विदेशी नागरिकों को निशाना बनाने वाले फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। ✅ 4 मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार ✅ 35 कॉलिंग एजेंट चिन्हित ✅ 31 लैपटॉप, 14 मोबाइल, डिजिटल उपकरण एवं ₹18.50 लाख नकद बरामद साइबर अपराधियों से सावधान रहें। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत 1930 पर दें। #UPPolice #CyberCrime #CyberSafety
UP POLICE37,785 views • 3 days ago

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 एवं श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सर्किट हाउस, बरेली में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश श्री शशि प्रकाश गोयल एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में बरेली जोन के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं समग्र तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक प्रारम्भ हुई। #UPPolice #KanwarYatra2026 #ShravanShivratri #SafeKanwarYatra #ZeroIncidentZeroAccident
UP POLICE35,788 views • 3 days ago

सड़क पर स्टंट नहीं, जिम्मेदारी दिखाइए। 🚦 ऑटो रिक्शा से खतरनाक स्टंट कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चालक के विरुद्ध आगरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹5,000/- का चालान किया। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। #UPPolice #SafeDriving
UP POLICE58,360 views • 6 days ago

Forged to Lead, Ready to Serve Through months of rigorous training, every drill, command and step shaped the recruit constable trainees for the call of duty. The impressive turnout and synchronized march at the Passing Out Parade at MEERUT POLICE Lines reflected discipline, confidence and readiness to serve with pride. The outstanding recruits were honoured by ADG Zone Meerut Sri Bhanu Bhaskar. #UPPOP #PassingOutParade #MemoriesOfPOP
UP POLICE520,934 views • 3 months ago

नागिन स्टेप परफेक्ट था, पर लोकेशन फ्लॉप। सपेरा आया… और शो स्टॉप। 🚨 #RoadSafety
UP POLICE456,447 views • 5 months ago

अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर Banda Police द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा एवं अवैध तमंचा बरामद किया गया है। दिनांक 24.7.2026 को एक नाबालिग बालिका देर रात्रि अपने गंतव्य के लिए ई-रिक्शे में सवार हुई थी। इस दौरान ई-रिक्शा चालक ने अपने एक अन्य साथी को बुलाकर बालिका का अपहरण करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गए। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया तथा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं ई-रिक्शा के सत्यापन के आधार पर दोनों अभियुक्तों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने अभियुक्तों की लोकेशन ट्रेस कर घेराबंदी की। गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके उपरांत आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही के दौरान दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
UP POLICE22,484 views • 7 days ago

“Your Dream Job. Their Dream Victim” POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD busted a fake call centre involved in job scams, arresting 20 cyber criminals. Cyber criminals work in networks. So does policing. Every complaint adds another lead, helping police trace fraudsters and dismantle scam networks. If you come across a job scam or any cyber fraud, call 1930 immediately or report it at your nearest police station. #UPPolice #CyberSafety #JobScam #StayAlert
UP POLICE25,877 views • 9 days ago

“बचाओ! बचाओ! किडनैपर!” रात के सन्नाटे में गूंजी इस पुकार सुनकर एक सतर्क नागरिक ने Gorakhpur Police को तुरंत अलर्ट किया। सूचना मिलते ही चिलुआताल पुलिस ने बिना देर किए कई टीमें गठित कीं। CCTV फुटेज खंगाले गए और आसपास के लोगों से तत्काल जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला कि बच्चे को उसकी मां और मामा ही घर ले जा रहे थे। पढ़ाई से बचने और नानी के घर रुकने की जिद में उसने अपहरण का शोर मचा दिया था। हालांकि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने सूचना को पूरी गंभीरता से लिया, हर पहलू की जांच की और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित की। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत #112 पर कॉल करें। #UPPolice #GorakhpurPolice #ChildSafety #AlertCitizen
UP POLICE47,048 views • 20 days ago

Reel ka shauk, Real ka chalan A reel in Agra showed a group stopping a bus and doing push-ups on a public road. Taking cognisance, POLICE COMMISSIONERATE AGRA identified the individuals and initiated legal action under relevant provisions. The road isn’t your content feed—don’t block traffic for likes. Choose safety. Choose sense. #UPPolice #RoadSafety
UP POLICE345,071 views • 6 months ago

गले तक पानी, पर हिम्मत अडिग— मथुरा शहर के अंडरपास के पास MATHURA POLICE के मुख्य आरक्षी (यातायात) कुलदीप मलिक, ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए बड़ी दुर्घटना को टालते हुए सुरक्षित बचाव किया। उनका साहस और सूझबूझ #UPPCares की श्रेष्ठ भावना का प्रतीक है। #UPPolice #ServiceBeyondSelf
UP POLICE432,896 views • 10 months ago

From duty to dance, from vigilance to vibrance! After guarding Holi with unwavering dedication, our senior officers & teams let loose—celebrating with colors, beats & brotherhood. Because behind the badge, there’s heart. #HoliAfterHoli #UPPolice #DutyFirstDanceLater
UP POLICE448,725 views • 1 year ago

साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड चेन नेटवर्क चलाकर बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रलोभन देकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित 07 सदस्यों को Jaunpur police द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 11 मोबाइल एवं 01 चार पहिया व 02 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं और साथ ही नौकरी की तलाश में आए लगभग 30 प्रशिक्षु (ट्रेनी) युवक-युवतियों को सकुशल मुक्त कराया गया है। अभियुक्तगण फर्जी कंपनी एवं मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) नेटवर्क संचालित कर विभिन्न राज्यों के युवाओं को नौकरी का लालच देकर बुलाते थे। ज्वाइनिंग/रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर ₹30,000 से ₹35,000 प्रति व्यक्ति वसूलने के बाद प्रशिक्षण के दौरान उनका ब्रेनवॉश कर नए लोगों को नेटवर्क से जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। ऐसा न करने पर वेतन न देने एवं जमा धनराशि वापस न करने की धमकी दी जाती थी। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
UP POLICE24,542 views • 19 days ago

“The first step is to listen — not judge.” What happens when a woman walks into a police station with a story of abuse, fear or harassment? In a candid conversation on A Cup of Context, DGP UP Shri Rajeev Krishna speaks about women’s safety, domestic violence, Mission Shakti Kendras, changing police mindsets, raising respectful boys & why society too must learn to listen. Beyond FIRs. Beyond statistics. A conversation on policing with empathy, accountability & trust. 🎙️ “First, We Listen.” Watch the full podcast on the UP Police YouTube channel. #UPPolice #DGPUP #MissionShakti #WomenSafety
UP POLICE25,123 views • 20 days ago

सरयू नहर में एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त होते ही Gonda Police ने त्वरित कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हेड कांस्टेबल पवन यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना सरयू नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी और साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए डूबते युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर की गई यह त्वरित कार्रवाई एक अनमोल जीवन बचाने में सफल रही। यदि कहीं भी कोई व्यक्ति संकट या आपात स्थिति में दिखाई दे, तो तुरंत 112 पर कॉल करें या निकटतम पुलिस से संपर्क करें। आपकी एक सूचना किसी की जान बचा सकती है। #UPPolice #GondaPolice #Dial112
UP POLICE20,089 views • 19 days ago