
UP POLICE
@Uppolice • 3,707,553 subscribers
#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Shorts
Videos

DP में खाकी, ID में फर्जीवाड़ा cop_deepakjaat8070 नामक Instagram ID से महिला यूज़र्स की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं। प्रोफाइल पर दिवंगत उपनिरीक्षक आकाश यादव की तस्वीर का दुरुपयोग कर इसे पुलिसकर्मी का अकाउंट दिखाया गया था। बरेली पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि यह ID पूरी तरह फर्जी है और इसका पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं है। थाना कोतवाली, बरेली में FIR दर्ज कर ली गई है। Cyber Cell को अकाउंट संचालक की पहचान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसमे विधिक कार्रवाई जारी है। याद रखें—DP में वर्दी दिखना, ID के असली होने की गारंटी नहीं। पहले VERIFY करें, फिर REACT या SHARE करें। #UPPolice #UPPFactCheck #FakeNews #CyberSafeUP
UP POLICE64,506 görüntüleme • 2 gün önce

“बहती नदी के बीच, खाकी बन गई जीवन की धारा” जनपद बुलंदशहर में सूचना मिली कि सनोटा नहर में एक व्यक्ति आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी रेग सिंह, आरक्षी नरेन्द्र एवं चालक नितिन कुमार ने बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। डूबते व्यक्ति को बचाने के लिए तीनों पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा तीनों पुलिसकर्मियों के लिये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई है। #UPPCares #UPPolice #AngelsInKhaki
UP POLICE29,519 görüntüleme • 1 gün önce

रास्ते अपने आप GREEN नहीं हुए—ख़ाकी ने हर Signal संभाला। दिवंगत सेना अधिकारी के अंगदान से मिले हृदय के लिए गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने Green Corridor बनाया। सटीक समन्वय से हिंडन एयरपोर्ट से फोर्टिस अस्पताल तक 20 KM सिर्फ 16 मिनट में तय हुए। #UPPolice #UPPCares
UP POLICE63,841 görüntüleme • 3 gün önce

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन AQIS की विचारधारा से जुड़े मॉड्यूल के विरुद्ध UP ATS द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए, पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद नबील से पूछताछ एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर उसके सहयोगी मकसूद अली को कोयंबटूर, तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। मॉड्यूल द्वारा जेहादी एवं कट्टरपंथी विचारधारा के प्रचार-प्रसार तथा हिंसात्मक गतिविधियों की साजिश के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट। #UPPolice
UP POLICE27,634 görüntüleme • 2 gün önce

कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ ख़ाकी पहनकर ज़मीन पर। ⭐ ड्यूटी की धुन, हौसले की आवाज़ और सेवा का जज़्बा… 🎶 ‘ख़ाकी का सितारा’ उन्हीं अनकही कहानियों को समर्पित है, जिन्हें हर रोज़ ख़ाकी जीती है। आवाज़ बढ़ाइए… और महसूस कीजिए ख़ाकी की धड़कन। सस्वर पाठ अमिताभ बच्चन संगीतकार-गायक: शंकर महादेवन | गीतकार: आलोक श्रीवास्तव अभिनेता : करण आनंद निर्देशक: अमित सोनकर | डीओपी: प्रवीण तालान, रूपाली तालान, आशीष रमेश पांडे | श्रेय: प्रखर त्रिपाठी संकल्पना एवं रचनात्मक निर्देशन: राहुल श्रीवास्तव | संपादन: वैभव नाइक #KhakiKaSitara #UPPolice
UP POLICE454,124 görüntüleme • 1 ay önce

OTP माँगा? Scammer ने अपना character reveal कर दिया। अब plot twist दीजिए—call काटिए, block और report कीजिए। OTP = One Time Password; account में entry की One Time Permission नहीं। ‘Dhamaal 4’ screen पर ठीक है, account में नहीं। ठगी हो तो तुरंत 1930। #CyberSafeUP #UPPolice
UP POLICE100,821 görüntüleme • 9 gün önce

हर सेकंड कीमती था—ख़ाकी ने देर नहीं की। हमीरपुर में अस्पताल ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षी आदर्श मिश्र ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत CPR देकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। SSP हमीरपुर ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। #UPPolice #HamirpurPolice #सेवा_सुरक्षा_संवेदनशीलता
UP POLICE129,426 görüntüleme • 12 gün önce

आस्था भी। अकीदत भी। अमन भी। एक ओर पवित्र सावन की कांवड़ यात्रा, दूसरी ओर उर्स-ए-रज़वी में अकीदत से उमड़ते ज़ायरीन। बरेली में दो बड़े धार्मिक आयोजन, विशाल जनसमूह और कई साझा रास्ते—लेकिन तस्वीर बनी आपसी सम्मान और सौहार्द की। सुदृढ़ रूट प्लानिंग, प्रभावी भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, सतत निगरानी और दोनों समुदायों के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से बरेली पुलिस ने दोनों आयोजनों का शांतिपूर्ण एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया। सामुदायिक सहभागिता ने इस प्रयास को और मजबूत बनाया। ज़ायरीनों की ओर से साझा मार्गों पर मांसाहारी भोजन वितरित न करने की अपील ने भी संवेदनशीलता और परस्पर सम्मान का संदेश दिया। क्योंकि जब आस्था के साथ सौहार्द चलता है, तो हर रास्ता अमन की ओर जाता है। #UPPolice #BareillyPolice #CommunityPolicing
UP POLICE367,255 görüntüleme • 1 ay önce

अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के 05 सदस्यों को UPSTF एवं Gorakhpur Police की संयुक्त कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों का सम्बन्ध गोल्डी बराड़ एवं रोहित गोदारा गैंग से होने एवं इनके द्वारा उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र की आपराधिक घटनाओं में अवैध शस्त्रों की सप्लाई किए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट। #UPPolice
UP POLICE17,292 görüntüleme • 2 gün önce

“सरयू की लहरों से जिंदगी वापस लाई SDRF UP” अयोध्या में एक व्यक्ति के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही SDRF UP की प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। दलनायक सुभाष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में ड्यूटीरत टीम ने 2 बोटों के साथ करीब 30 मिनट तक सर्च ऑपरेशन चलाकर व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। #SDRFUP #UPPolice #GoodWork #SavingLives #UPPCares #सेवा_सुरक्षा_संवेदनशीलता
UP POLICE80,201 görüntüleme • 11 gün önce

iPhone की कोई जबरदस्त डील दिखी? 👀 PAY करने से पहले “DUO-check” ज़रूर करें! बहुत सस्ती या लुभावनी डील हमेशा असली नहीं होती। पैसे देने से पहले वेबसाइट का URL और बेचने वाले की जानकारी ज़रूर जाँचें। पहले पड़ताल करें, पूरी तरह संतुष्ट होने पर ही भुगतान करें। अगर आपके साथ ठगी हो जाए, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और पर शिकायत दर्ज करें। #CyberSafeUP #UPPolice #CyberAwareness #OnlineShoppingSafety
UP POLICE45,444 görüntüleme • 7 gün önce

हम डटे रहे, हम खड़े रहे लखनऊ में भारी बारिश के बीच जब सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा, मरीन ड्राइव पर तैनात पुलिसकर्मी मैदान में डटे रहे—कहीं ट्रैफिक संभाला, तो कहीं बारिश में फँसे वाहनों और राहगीरों की मदद की। न मौसम की परवाह। न मुश्किल की शिकायत। बस ड्यूटी का जज़्बा और मदद के लिए बढ़ते हाथ। कुछ तस्वीरें सिर्फ़ बारिश नहीं दिखातीं… वे ख़ाकी का हौसला भी दिखाती हैं। ⭐ 📍 मरीन ड्राइव, लखनऊ मौसम चाहे जैसा हो… ख़ाकी डटी रहेगी। #UPPolice #UPPCares #KhakiKaSitara #DutyNeverStops
UP POLICE141,064 görüntüleme • 24 gün önce

हाथ छूटने वाला था… ख़ाकी ने थाम लिया। गोरखपुर में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती जब पाइप पकड़कर लटक गई, तो महिला उपनिरीक्षक जागृति खरवार उसके करीब पहुँचीं और ऐन वक्त पर उसका हाथ थाम लिया। पुलिस टीम की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। एक हाथ बढ़ा। एक हाथ थामा। एक ज़िंदगी सुरक्षित हुई। साहस और सूझबूझ के लिए SI जागृति खरवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। #UPPolice #UPPCares #GorakhpurPolice
UP POLICE76,718 görüntüleme • 14 gün önce

“शायद कोई पीछा कर रहा है…” Film में यह dialogue suspense बढ़ाता है। Real life में—इसे ignore मत कीजिए। Confrontation से बचें, किसी सुरक्षित व भीड़भाड़ वाली जगह जाएँ और तुरंत 112 dial करें। क्योंकि जब ख़तरा पीछे हो, UP Police की मदद बस एक call दूर है। #Haiwaan #UP112 #UPPolice #StayAlert
UP POLICE19,209 görüntüleme • 3 gün önce

लोहे में फँसी ज़िंदगी तक पहुँचने के लिए, जाँबाज़ फ़ायर सर्विस टीम ने लोहे को ही काटकर रास्ता बना दिया। जनपद बरेली में दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर पलटे ट्रक में फँसे चालक को फरीदपुर व सिविल लाइंस की यूनिटों ने Hydraulic Tools की सहायता से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। #UPPolice #UPFireService #UPPCares
UP POLICE11,086 görüntüleme • 2 gün önce

Forged to Lead, Ready to Serve Through months of rigorous training, every drill, command and step shaped the recruit constable trainees for the call of duty. The impressive turnout and synchronized march at the Passing Out Parade at MEERUT POLICE Lines reflected discipline, confidence and readiness to serve with pride. The outstanding recruits were honoured by ADG Zone Meerut Sri Bhanu Bhaskar. #UPPOP #PassingOutParade #MemoriesOfPOP
UP POLICE520,934 görüntüleme • 4 ay önce

खाकी की फुर्ती। जिंदगी की जीत। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फँसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता रहा। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षाकर्मियों और GRP जवानों ने तुरंत बचाव शुरू किया। उप निरी० अंकुज धामा, मुख्य आरक्षी सतेंद्र और आरक्षी अमित की तत्परता व सूझबूझ से यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। याद रखें—चलती ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी, जिंदगी को पीछे छोड़ सकती है। ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें। #UPPolice #GRPUP #AgraCantt #UPPCares
UP POLICE28,353 görüntüleme • 7 gün önce

उत्तर प्रदेश की धरती न किसी गैंगवार का मैदान बनेगी, न अपराधियों की शरणस्थली। माननीय मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath जी की अपराध के प्रति Zero Tolerance नीति के अनुरूप UP Police का संदेश स्पष्ट है—अपराध करके ठिकाना बदलना, जेल से साजिश रचना या विदेश में बैठकर अपराध संचालित करना, किसी को कानून की पहुंच से बाहर नहीं करता। DGP UP श्री राजीव कृष्ण— “कहीं भी छुपेंगे, कानून की जद में जरूर आएंगे। कानून के हाथ उनकी दौड़ से आगे हैं।” गैंग कोई भी हो। ठिकाना कहीं भी हो। कानून की पहुंच उससे आगे है। #UPPolice #ZeroTolerance #LawAndOrder
UP POLICE52,409 görüntüleme • 17 gün önce