
VINOD JAKHAR
@VinodJakharIN • 66,798 subscribers
National President-NSUI India, Ex.President- NSUI Rajasthan ,President Rajasthan University Students Union( 2018-19), President, Rajasthan college (2014-15)
Shorts
Videos
0:49
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

तिरंगा फहराने का दिन था, लेकिन संभल में एक मासूम की अर्थी उठ गई। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के मासूम की मौत और दो बच्चों का घायल होना बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता अगर सिर्फ़ प्रचार, आयोजन और दिखावा है, तो बच्चों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? जर्जर स्कूल, बदहाल व्यवस्थाएं और सुरक्षा के प्रति लापरवाही—ये भाजपा की शिक्षा नीति की असल तस्वीर है। बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए, प्रचार नहीं।
VINOD JAKHAR119,197 Aufrufe • vor 9 Tagen

भगवान की आड़ में सत्ता की भक्ति? देश में बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों और छात्रों के सवालों पर जवाब देने के बजाय मोदी जी को भगवान का रूप देकर पूजा की जा रही है। आस्था अलग विषय है, लेकिन जब राजनीतिक नेता को भगवान बनाकर पेश किया जाने लगे, तो सवाल उठना स्वाभाविक है क्या अब लोकतंत्र में सवाल पूछने की जगह सिर्फ़ जयकारे ही बचेंगे? मोदी सरकार और उनके समर्थकों से सवाल है देश संविधान से चलेगा या किसी व्यक्ति की भक्ति से?
VINOD JAKHAR14,493 Aufrufe • vor 4 Tagen

देश के लाखों युवाओं का विश्वास UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पर टिका हुआ है, लेकिन आज वही विश्वास सवालों के घेरे में है। यदि किसी एक कोचिंग संस्थान के कंटेंट से 100 में से 82 प्रश्न आते हैं, तो यह मात्र संयोग नहीं, बल्कि गंभीर जांच का विषय है। युवा जानना चाहते हैं कि उनकी वर्षों की मेहनत और ईमानदार तैयारी के साथ कहीं कोई अन्याय तो नहीं हो रहा है। NSUI मांग करती है कि UPSC 2026 परीक्षा को लेकर युवाओं द्वारा सामने लाए गए तथ्यों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा पूरी सच्चाई देश के सामने लाई जाए। युवाओं के सपनों पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi जी के साथ हर छात्र की आवाज़ बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। युवाओं के अधिकार, पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। #UPSC
VINOD JAKHAR132,839 Aufrufe • vor 2 Monaten

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात कर छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। छात्रहितों की आवाज़ उठाने पर NSUI कार्यकर्ताओं पर लगाए गए मुकदमों को तत्काल वापस लेने व कार्यकर्ताओं पर किये गये हमले के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग रखी। छात्रों की आवाज़ दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी। यदि हमारी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो NSUI बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी। छात्रहितों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।
VINOD JAKHAR19,811 Aufrufe • vor 16 Tagen

पीपल को खेजड़ी बता दिया, अब समझ आ रहा है कि इतनी बड़ी-बड़ी बातें किस भरोसे की जाती हैं। जो लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं में पूजनीय पीपल और खेजड़ी जैसे वृक्षों की सही पहचान तक नहीं कर पाते, वे संस्कृति की रक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, क्या आपकी नज़र में यह पौधा वास्तव में खेजड़ी है? Narendra Modi
VINOD JAKHAR41,893 Aufrufe • vor 1 Monat

रांची में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राओं की मांगों को लेकर कांग्रेस-NSUI के प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात हुई,सरकार ने छात्रों की सेहत के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की । सरकार नें छात्रों की मांगों पर सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेने के लिए आश्वस्त किया । साथ ही, सरकार ने छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों पर विस्तृत संवाद के लिए आमंत्रित किया है। छात्रों के अधिकार, न्याय और बेहतर भविष्य की इस लड़ाई में NSUI हर कदम पर छात्र-छात्राओं के साथ मजबूती से खड़ी है। Congress NSUI
VINOD JAKHAR17,397 Aufrufe • vor 18 Tagen

“टॉयलेट जाओगी तो तुम्हारा सिलाई कर दूँगा!” यही है भाजपा सरकार की शिक्षा व्यवस्था का असली चेहरा। कहीं छात्राओं को धमकाया जा रहा है, कहीं नशे में शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। शिक्षा सुधार के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार ने स्कूलों को भय और अव्यवस्था का अड्डा बना दिया है। भाजपा की शिक्षा विरोधी नीतियाँ राजस्थान के बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रही हैं। जवाब दो, शिक्षा मंत्री! सुनिए 👇🏻
VINOD JAKHAR21,469 Aufrufe • vor 25 Tagen

पूरे प्रदेश में छात्र-छात्राओं के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, भर्तियाँ समय पर पूरी नहीं हो रही हैं, परीक्षाओं के परिणामों में अनावश्यक देरी हो रही है और युवाओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं तमाम शैक्षणिक अव्यवस्थाओं एवं छात्र हितों से जुड़े मुद्दों के खिलाफ “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आज सायं 5:30 बजे ग्रांड सफारी होटल, गुर्जर की थड़ी से त्रिवेणी पुलिया तक “छात्र विरोध मार्च” का आयोजन किया गया है। इस मार्च में छात्रों के हितों के लिए सदैव मुखर रहने वाले शिक्षक श्री सुभाष चारण जी, श्री आशू सर, श्री लोकेश जी सर एवं श्री मनोज जी सर भी शामिल होकर प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ मज़बूती से अपनी आवाज बुलंद करेंगे । आइए, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें। #ChhatronKiGoonj Subhash Charan ASHU GK TRICK
VINOD JAKHAR26,190 Aufrufe • vor 1 Monat

आज गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में NEET अभ्यर्थियों के साथ संवाद के लिए पहुँचा था। लेकिन असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के इशारे पर मुझे डिटेन कर छात्रों की आवाज़ दबाने का प्रयास किया गया,यह लोकतंत्र के विरुद्ध है। राजीव भवन के चारों ओर असम पुलिस द्वारा की गई बेरिकेटिंग की हम कड़ी निंदा करते हैं। मेरे डिटेंशन के विरोध में NSUI कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं । NEET घोटाले, NTA की जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। NSUI का हर कार्यकर्ता छात्रों के भविष्य की इस लड़ाई में मजबूती से खड़ा है। जब तक देश के हर NEET अभ्यर्थी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है। #JusticeForNeetStudents #BANNTA #SackDharmendraPradhan
VINOD JAKHAR42,788 Aufrufe • vor 3 Monaten

IPL मैच के बीच जयपुर में आज NSUI राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने #NEET पेपर लीक घोटाले के खिलाफ BAN NTA प्ले कार्ड प्रदर्शन कर छात्रों की आवाज बुलंद की। देश के करोड़ों युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने वाली NTA की विफलता के खिलाफ NSUI ने साफ मांग की है कि NTA को बैन किया जाए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें । जब छात्र मेहनत कर रहे थे, तब सरकार परीक्षा व्यवस्था बचाने में नाकाम रही। NSUI हर छात्र के न्याय और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। #BANNTA #JusticeForNeetStudents
VINOD JAKHAR43,952 Aufrufe • vor 3 Monaten

लगभग 48 घंटे तक अलग-अलग थानों में घुमाने के बाद आज मुझे और मेरे साथियों को आखिरकार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से हमें JC में भेज दिया गया है। हमारे ऊपर संगीन धाराएं लगाई गई हैं, जिनका इस लोकतांत्रिक आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारे आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी लंबे समय से RSS की नफरत भरी सोच के खिलाफ संघर्षरत हैं। उसी विचारधारा की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए NSUI राजस्थान का हर कार्यकर्ता एक बब्बर शेर की तरह RSS के मनसूबों को कभी सफल नहीं होने देगा। झूठे मुकदमों और साज़िशों से हमें डराया नहीं जा सकता। विश्वविद्यालय ज्ञान का केंद्र है, और उसे बचाने के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा, चाहे हमें जेल में डाल दिया जाए या कितनी भी साज़िशें रची जाएं। हमारी लड़ाई अन्याय और तानाशाही के खिलाफ पूरी ताक़त से चलती रहेगी। Congress Rahul Gandhi NSUI INDIA Sachin Pilot #vinodjakhar
VINOD JAKHAR113,562 Aufrufe • vor 10 Monaten

राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएस की शस्त्र पूजा कार्यक्रम के विरोध में आवाज़ उठाने के कारण मुझे और मेरे साथियों को जेल में डाला गया था। आज 18 दिन बाद माननीय हाई कोर्ट ने न्याय करते हुए हमें जमानत दी है। अपनी रिहाई के बाद सर्वप्रथम मैं राजस्थान विश्वविद्यालय पहुँचा, यह विचारों की पावन भूमि है। वहाँ पहुँचकर मैंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और संकल्प लिया कि आरएसएस के खिलाफ हमारी यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। हम राजस्थान के किसी भी शैक्षणिक संस्थान को आरएसएस की राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं बनने देंगे। #VinodJakhar Rahul Gandhi Congress NSUI
VINOD JAKHAR100,339 Aufrufe • vor 10 Monaten

जयपुर में संविदा सेवा से हटाए गए नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल की आत्महत्या के बाद प्रदेशभर के नर्सिंगकर्मियों में आक्रोश है। घटना के बाद आक्रोशित नर्सिंगकर्मियों ने SMS अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं । सरकार द्वारा वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों को हटाकर नई संविदा भर्ती करना युवाओं के साथ अन्याय है। जब भर्ती संविदा पर ही करनी है, तो पहले से कार्यरत कर्मियों को हटाने का औचित्य क्या है? NSUI संगठन नर्सिंगकर्मियों के साथ खड़ा है और सरकार से मांग करता है कि संविदा भर्ती बंद कर स्थायी रोजगार के लिए नियमित भर्ती निकाली जाए।
VINOD JAKHAR18,441 Aufrufe • vor 2 Monaten

“सत्यमेव जयते ” जनता द्वारा चुने गये सांसद , देश के नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi जी के खिलाफ दूरदर्शन के एंकर अशोक श्रीवास्तव द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में दूरदर्शन के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे NSUI के 5 कार्यकर्ताओं को जमानत मिलना लोकतंत्र और न्याय की एक बड़ी जीत है।माननीय न्यायालय के फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच को दबाया नहीं जा सकता। जब सत्ता के अहंकार में आवाज़ों को दबाने की कोशिश होती है, तब सच्चाई और संघर्ष ही सबसे बड़ा जवाब बनते हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणियों को कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। NSUI कार्यकर्ता आगे भी खुलकर अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। यह लड़ाई सिर्फ NSUI कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि हर उस आवाज़ की है जो सच और संविधान के साथ खड़ी है। हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं — सच के लिए लड़ते रहेंगे। Congress
VINOD JAKHAR27,078 Aufrufe • vor 4 Monaten