
VINOD JAKHAR
@VinodJakharIN • 68,781 subscribers
National President-NSUI India, Ex.President- NSUI Rajasthan ,President Rajasthan University Students Union( 2018-19), President, Rajasthan college (2014-15)
Shorts
Videos

जब छात्रों की जान बचाने की जरूरत थी, तब सरकार और प्रशासन कहां थे? घटना के करीब दो घंटे बाद दिल्ली पुलिस-प्रशासन की राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है? जैसे ही हमें सूचना मिली NSUI की पूरी टीम मौके पर पहुंची ,वहां छात्र मलबे में दबे मिले, हमारे NSUI का साथी भी मलबे में फंसा मिला और मौके पर न फायर ब्रिगेड, न पुलिस, न मेडिकल सुविधा, न JCB! हम वहां पहुंचकर अपने हाथों से छात्रों को मलबे से निकालने में जुट गये। हमने 3 बच्चो को निकाला,कई छात्रों की जान जा चुकी है और स्थिति बेहद दुखद है। बच्चों को मलबे से निकालते वक्त हमें एक बच्चे के हाथ से उसकी किताब मिली। यह दृश्य बेहद भावुक और झकझोर देने वाला था । जिस बच्चे के हाथ में किताब होनी चाहिए थी, वही हाथ मलबे में दबा मिला। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही और व्यवस्था की विफलता का दर्दनाक प्रमाण है।
VINOD JAKHAR450,531 views • 1 day ago

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग ढहने से DU के कई छात्रों के दबने की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। दिल्ली में ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने उनसे कोई सबक नहीं लिया। आखिर कब तक प्रशासन की लापरवाही की कीमत मासूम छात्रों को चुकानी पड़ेगी?
VINOD JAKHAR142,137 views • 1 day ago

सत्य निकेतन में रेस्क्यू जारी है और एक-एक कर हमारे भाईयों के शव निकाले जा रहे हैं। यह सिर्फ हादसा नहीं, सिस्टम की विफलता है। DU के छात्रों से अपील है आज अपनी क्लास का बॉयकॉट कर जवाब मांगिए। VC और सरकार से पूछिए: इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? कल शाम से NSUI का धरना दूर्गाबाई देशमुख मेट्रो स्टेशन के नीचे जारी है। हमारी मांग है जवाबदेही तय हो, परिवारों को मुआवजा मिले और DU में सुरक्षित हॉस्टल की व्यवस्था हो। छात्रों की आवाज़ दबेगी नहीं, जवाब लेकर रहेंगे।
VINOD JAKHAR40,201 views • 1 day ago

जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन का हिस्सा रहीं बहन नीशू आज़ाद और उनके परिवार से आज मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उनके पिता पर BJP से जुड़े व्यक्ति द्वारा हमला किया गया और आरोपी द्वारा खुलेआम FIR दर्ज न होने की बात स्वीकार करना बेहद गंभीर है। भारत का संविधान हर नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार देता है। सत्ता के दबाव में कानून का राज कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी पहले दिन से निशु और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। NSUI भी न्याय मिलने तक पूरी मजबूती से उनकी लड़ाई लड़ेगी।
VINOD JAKHAR54,283 views • 2 days ago

सत्य निकेतन हादसे में घायल छात्रों से AIIMS पहुंचकर मुलाकात की। बच्चों की हालत देखकर मन बेहद व्यथित है। जिनकी जिम्मेदारी छात्रों की जान बचाना थी, वही हादसे के बाद गायब रहे।आखिर छात्रों की जान इतनी सस्ती क्यों है? #SOSNSUI लगातार घटना स्थल पर छात्रों के लिए बचाव कार्य का काम कर रही है।
VINOD JAKHAR29,319 views • 1 day ago

DUSU चुनाव में अपनी हार को देखते हुए ABVP के प्रचार के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी दिल्ली विश्वविद्यालय के मैदान में उतरना पड़ रहा लेकिन प्रधानमंत्री जी आपके आने से ABVP की हार टलने वाली नहीं है। DU का छात्र सब समझता है और जानता है कि कौन चुनाव के समय दिखता है और कौन लगातार छात्रों के हक़ और अधिकारों के लिए संघर्ष करता है। ABVP ने हमेशा छात्रों को गुमराह करने का काम किया है, जबकि NSUI लगातार छात्रों की आवाज़ बनकर सड़क से लेकर क्लासरूम तक उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। DU का छात्र प्रचार नहीं, संघर्ष और सच्चाई देखता है। फैसला इस बार भी छात्र करेंगे। #DUSUElection #NSUI
VINOD JAKHAR18,453 views • 2 days ago

सत्य निकेतन हादसे की खबर मिलते ही NSUI की पूरी टीम मौके पर मदद कर रही है । छात्रों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए राहत एवं बचाव कार्य में टीम लगातार जुटी हुई है। 🆘 NSUI 24x7 सत्य निकेतन हेल्पलाइन: मदद या रेस्क्यू के लिए तुरंत कॉल करें: 📲 89999 99115 | 88758 33833 | 7248354696 | 7355577090
VINOD JAKHAR13,679 views • 1 day ago
0:49
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

तिरंगा फहराने का दिन था, लेकिन संभल में एक मासूम की अर्थी उठ गई। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के मासूम की मौत और दो बच्चों का घायल होना बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता अगर सिर्फ़ प्रचार, आयोजन और दिखावा है, तो बच्चों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? जर्जर स्कूल, बदहाल व्यवस्थाएं और सुरक्षा के प्रति लापरवाही—ये भाजपा की शिक्षा नीति की असल तस्वीर है। बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए, प्रचार नहीं।
VINOD JAKHAR119,475 views • 23 days ago

जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन का हिस्सा रहीं निशु आज़ाद और उनके परिवार के साथ हुई घटना बेहद गंभीर है। निशु के पिता पर BJP के कार्यकर्ता द्वारा हमला किया, आरोपी खुलेआम मीडिया के सामने FIR दर्ज न होने की बात स्वीकार करता है, फिर भी कार्रवाई नहीं होती। जब FIR दर्ज कराने के लिए भी हर दरवाज़ा बंद हो जाए, तो सवाल है देश में लोकतंत्र और जवाबदेही कहाँ बची है? नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी पहले दिन से निशु और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। NSUI भी न्याय मिलने तक पूरी मजबूती से उनकी लड़ाई लड़ेगी।
VINOD JAKHAR10,138 views • 3 days ago

देश के लाखों युवाओं का विश्वास UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पर टिका हुआ है, लेकिन आज वही विश्वास सवालों के घेरे में है। यदि किसी एक कोचिंग संस्थान के कंटेंट से 100 में से 82 प्रश्न आते हैं, तो यह मात्र संयोग नहीं, बल्कि गंभीर जांच का विषय है। युवा जानना चाहते हैं कि उनकी वर्षों की मेहनत और ईमानदार तैयारी के साथ कहीं कोई अन्याय तो नहीं हो रहा है। NSUI मांग करती है कि UPSC 2026 परीक्षा को लेकर युवाओं द्वारा सामने लाए गए तथ्यों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा पूरी सच्चाई देश के सामने लाई जाए। युवाओं के सपनों पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi जी के साथ हर छात्र की आवाज़ बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। युवाओं के अधिकार, पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। #UPSC
VINOD JAKHAR132,891 views • 2 months ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री जी की नाक के नीचे एक गर्ल्स स्कूल के बाहर सड़कें कीचड़ में तब्दील हैं। हालात इतने बदहाल हैं कि हमारी बेटियों का रोज़ स्कूल पहुँचना भी मुश्किल हो गया है। बुनियादी सुविधा के लिए आज बेटियों को खुद सड़क पर उतरकर आवाज़ उठानी पड़ रही है। भाजपा सरकार के खोखले नारों से बेटियों की मुश्किलें दूर नहीं होंगी। प्रधानमंत्री जी, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा बहुत हो चुका—पहले बेटियों को सुरक्षित और सम्मानजनक रास्ता तो दीजिए।
VINOD JAKHAR12,548 views • 14 days ago

भगवान की आड़ में सत्ता की भक्ति? देश में बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों और छात्रों के सवालों पर जवाब देने के बजाय मोदी जी को भगवान का रूप देकर पूजा की जा रही है। आस्था अलग विषय है, लेकिन जब राजनीतिक नेता को भगवान बनाकर पेश किया जाने लगे, तो सवाल उठना स्वाभाविक है क्या अब लोकतंत्र में सवाल पूछने की जगह सिर्फ़ जयकारे ही बचेंगे? मोदी सरकार और उनके समर्थकों से सवाल है देश संविधान से चलेगा या किसी व्यक्ति की भक्ति से?
VINOD JAKHAR14,635 views • 18 days ago

पीपल को खेजड़ी बता दिया, अब समझ आ रहा है कि इतनी बड़ी-बड़ी बातें किस भरोसे की जाती हैं। जो लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं में पूजनीय पीपल और खेजड़ी जैसे वृक्षों की सही पहचान तक नहीं कर पाते, वे संस्कृति की रक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, क्या आपकी नज़र में यह पौधा वास्तव में खेजड़ी है? Narendra Modi
VINOD JAKHAR41,913 views • 2 months ago

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात कर छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। छात्रहितों की आवाज़ उठाने पर NSUI कार्यकर्ताओं पर लगाए गए मुकदमों को तत्काल वापस लेने व कार्यकर्ताओं पर किये गये हमले के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग रखी। छात्रों की आवाज़ दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी। यदि हमारी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो NSUI बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी। छात्रहितों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।
VINOD JAKHAR19,837 views • 29 days ago

“टॉयलेट जाओगी तो तुम्हारा सिलाई कर दूँगा!” यही है भाजपा सरकार की शिक्षा व्यवस्था का असली चेहरा। कहीं छात्राओं को धमकाया जा रहा है, कहीं नशे में शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। शिक्षा सुधार के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार ने स्कूलों को भय और अव्यवस्था का अड्डा बना दिया है। भाजपा की शिक्षा विरोधी नीतियाँ राजस्थान के बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रही हैं। जवाब दो, शिक्षा मंत्री! सुनिए 👇🏻
VINOD JAKHAR21,469 views • 1 month ago