
VINOD JAKHAR
@VinodJakharIN • 71,937 subscribers
National President-NSUI India, Ex.President- NSUI Rajasthan ,President Rajasthan University Students Union( 2018-19), President, Rajasthan college (2014-15)
Shorts
Videos

दिल्ली में हिरासत में लिए साथी घबराए नहीं,NSUI आपके साथ खड़ी है! ✊🏽 लोकतंत्र और अपने मताधिकार की आवाज़ उठाने के कारण अगर आपको या आपके किसी साथी छात्र को दिल्ली में हिरासत में लिया गया है, तो घबराइए नही, आप अकेले नहीं हैं। सहायता और सहयोग के लिए NSUI की हेल्पलाइन पर संपर्क करें। आपकी लड़ाई, हमारी लड़ाई है। आपकी आवाज़ हमारी ताकत है। हम सब एकजुट हैं! 📞 NSUI हेल्पलाइन संपर्क नंबर विमल त्यागी: 9999006387 अक्षय राठी: 9999910610 विपिन राठी: 9992399285 समीर बालियान: 9540057524 यासिर शाबर: 6006-384054 छात्रों के अधिकारों की रक्षा और हर साथी की मदद के लिए NSUI प्रतिबद्ध है। ✊ #GyaneshKumarMustResign #NSUI
VINOD JAKHAR24,765 views • 23 hours ago

लाठियों से जिस्म टूटता है, आवाज़ नहीं। जिस्म से खून बहता है, जान नहीं। तुम जितनी लाठियाँ चला सकते हो चलाओ, हम बार-बार लाठियाँ खाने आएँगे। तुम करो गुलामी वर्दी में, हम बिना वर्दी पहने इस देश को बचाएँगे। आज दिल्ली पुलिस ने मेरे और मेरे NSUI साथियों के साथ जिस तरह की बर्बरता की, वह बेहद शर्मनाक है। हम पुलिस की लाठियों से डरने वाले नहीं हैं। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
VINOD JAKHAR124,775 views • 6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान तो झाँकी है, ज्ञानेश कुमार बाकी है इसी नारे के साथ आज NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। लेकिन याद रखना हुकूमत! गिरफ्तारियों से आवाज़ें दबाई जा सकती हैं, विचार नहीं! हम न डरेंगे, न झुकेंगे, न रुकेंगे! वोट की ताकत और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। #GyaneshKumarMustResign #NSUI #Protest
VINOD JAKHAR15,826 views • 1 day ago

जब छात्रों की जान बचाने की जरूरत थी, तब सरकार और प्रशासन कहां थे? घटना के करीब दो घंटे बाद दिल्ली पुलिस-प्रशासन की राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है? जैसे ही हमें सूचना मिली NSUI की पूरी टीम मौके पर पहुंची ,वहां छात्र मलबे में दबे मिले, हमारे NSUI का साथी भी मलबे में फंसा मिला और मौके पर न फायर ब्रिगेड, न पुलिस, न मेडिकल सुविधा, न JCB! हम वहां पहुंचकर अपने हाथों से छात्रों को मलबे से निकालने में जुट गये। हमने 3 बच्चो को निकाला,कई छात्रों की जान जा चुकी है और स्थिति बेहद दुखद है। बच्चों को मलबे से निकालते वक्त हमें एक बच्चे के हाथ से उसकी किताब मिली। यह दृश्य बेहद भावुक और झकझोर देने वाला था । जिस बच्चे के हाथ में किताब होनी चाहिए थी, वही हाथ मलबे में दबा मिला। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही और व्यवस्था की विफलता का दर्दनाक प्रमाण है।
VINOD JAKHAR462,996 views • 1 month ago

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग ढहने से DU के कई छात्रों के दबने की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। दिल्ली में ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने उनसे कोई सबक नहीं लिया। आखिर कब तक प्रशासन की लापरवाही की कीमत मासूम छात्रों को चुकानी पड़ेगी?
VINOD JAKHAR143,970 views • 1 month ago

विजय शंकर मीणा सिर्फ़ एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और किसान परिवार की उम्मीद हैं। दिव्यांग माता-पिता के संघर्षों के बीच पढ़कर DU तक पहुँचे विजय पर NSUI ने भरोसा जताया है। अब आपकी एकजुटता इस संघर्ष को ताकत देगी। 🗳️ NSUI पैनल 6️⃣4️⃣1️⃣2️⃣ 6️⃣ विजय शंकर मीणा | 4️⃣ वीर चतरथ | 1️⃣ नम्रता चौधरी | 2️⃣ गोपाल चौधरी 6412 पर मोहर लगाएं और छात्रहित की आवाज़ को मजबूत करें। ✊ #DUSUElection #NSUI
VINOD JAKHAR82,209 views • 27 days ago

सत्य निकेतन की त्रासदी को तीन दिन बीत गए, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की संवेदनहीनता खत्म होने का नाम नहीं ले रही। छात्रों की मौत पर जवाब देने के बजाय VC कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। आखिर छात्रों की जान की जवाबदेही कौन लेगा? NSUI चुप नहीं बैठेगी। जवाबदेही तय होगी और दोषियों पर कार्रवाई होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
VINOD JAKHAR78,075 views • 1 month ago

पुलिस को ऊपर से पूरे निर्देश मिले हुए हैं कि जहाँ भी NSUI या कांग्रेस के कार्यकर्ता दिखाई दें, उन्हें तुरंत हिरासत में लिया जाए। हमारे फोन टैप किए जा रहे हैं, लोकेशन ट्रैक की जा रही है और NSUI कार्यालय तक पुलिस की निगरानी में है। लेकिन याद रखिए दमन से हमारी आवाज़ नहीं दबेगी। हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। वोट की चोरी के खिलाफ यह लड़ाई आखिरी दम तक जारी रहेगी।
VINOD JAKHAR17,281 views • 7 days ago
0:49
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

तिरंगा फहराने का दिन था, लेकिन संभल में एक मासूम की अर्थी उठ गई। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के मासूम की मौत और दो बच्चों का घायल होना बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता अगर सिर्फ़ प्रचार, आयोजन और दिखावा है, तो बच्चों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? जर्जर स्कूल, बदहाल व्यवस्थाएं और सुरक्षा के प्रति लापरवाही—ये भाजपा की शिक्षा नीति की असल तस्वीर है। बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए, प्रचार नहीं।
VINOD JAKHAR119,802 views • 1 month ago

सत्य निकेतन हादसे की खबर मिलते ही हम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को मलबे से निकालने में जुट गए। वहीं BJP के मंडल अध्यक्ष और उनके साथ आए लोग करीब 1:30 घंटे बाद पहुंचे और मदद करने के बजाय हमारे हाथ पकड़कर हमें वहां से हटाने की कोशिश करने लगे। मुश्किल वक्त में भी राजनीति करने वालों को दिल्ली के छात्र कभी नहीं भूलेंगे। #SatyNiketan #NSUI
VINOD JAKHAR59,284 views • 1 month ago

गढ़वाल विश्वविद्यालय में NSUI की शानदार जीत के बाद नवनिर्वाचित महासचिव मयंक बहुगुणा जी ने NSUI राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। उन्हें इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। यह जीत छात्रों के भरोसे, NSUI के संघर्ष और छात्रहितों की लड़ाई की जीत है। छात्रों की आवाज़ को और मजबूती से बुलंद करने के लिए NSUI का संघर्ष जारी रहेगा। #NSUI
VINOD JAKHAR39,540 views • 22 days ago

दिल्ली विश्वविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं का धन्यवाद, जिन्होंने NSUI के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। कल परिणाम जो भी हो, NSUI हमेशा छात्रों के मुद्दों और अधिकारों की लड़ाई में आपके साथ खड़ी रहेगी। घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे। NSUI के हर कार्यकर्ता का भी आभार, जिन्होंने लंबे समय से मेहनत कर इस चुनाव को सफल बनाने में योगदान दिया। सत्य निकेतन हादसे में छात्रों की सुरक्षा और जवाबदेही के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी,सरकार से जवाबदेही तय करवाकर ही दम लेंगे। #DUSUElection2026 #NSUI
VINOD JAKHAR34,054 views • 22 days ago

आख़िर सरकार NSUI कार्यकर्ताओं से इतना डरी हुई क्यों है ? दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव के बीच NSUI के पूर्व राष्ट्रीय सचिव Arjun Chaprana जी को दिल्ली पुलिस द्वारा बिना कारण हिरासत में लिया गया । हमारे साथियों को डराया धमकाया जा रहा है । लेकिन याद रखिए NSUI कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। इस दमनकारी सोच का जवाब छात्र अपने वोट से देंगे। #DUSUElection #NSUI
VINOD JAKHAR33,003 views • 23 days ago

इवनिंग कॉलेज में 3:00 से वोटिंग प्रारंभ होगी आप सभी जल्दी से जल्दी इन कॉलेज में पहुचे LC1 दयाल सिंह कॉलेज शहीद भगत सिंह कॉलेज श्याम लाल कॉलेज सत्यवती कॉलेज श्री अरबिंदो कॉलेज पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज मोतीलाल नेहरू कॉलेज ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज अध्यक्ष — 6️⃣ विजय शंकर मीणा उपाध्यक्ष — 4️⃣ वीर चतरथ सचिव — 1️⃣ नम्रता चौधरी संयुक्त सचिव — 2️⃣ गोपाल चौधरी Vote 4 change in DUSU 💙 Vote 6-4-1-2 #delhiuniversity #dusu2026 #delhiuniversityelection #nsuiforabetterdu
VINOD JAKHAR31,476 views • 23 days ago

देश के लाखों युवाओं का विश्वास UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पर टिका हुआ है, लेकिन आज वही विश्वास सवालों के घेरे में है। यदि किसी एक कोचिंग संस्थान के कंटेंट से 100 में से 82 प्रश्न आते हैं, तो यह मात्र संयोग नहीं, बल्कि गंभीर जांच का विषय है। युवा जानना चाहते हैं कि उनकी वर्षों की मेहनत और ईमानदार तैयारी के साथ कहीं कोई अन्याय तो नहीं हो रहा है। NSUI मांग करती है कि UPSC 2026 परीक्षा को लेकर युवाओं द्वारा सामने लाए गए तथ्यों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा पूरी सच्चाई देश के सामने लाई जाए। युवाओं के सपनों पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi जी के साथ हर छात्र की आवाज़ बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। युवाओं के अधिकार, पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। #UPSC
VINOD JAKHAR132,930 views • 3 months ago

सत्य निकेतन में रेस्क्यू जारी है और एक-एक कर हमारे भाईयों के शव निकाले जा रहे हैं। यह सिर्फ हादसा नहीं, सिस्टम की विफलता है। DU के छात्रों से अपील है आज अपनी क्लास का बॉयकॉट कर जवाब मांगिए। VC और सरकार से पूछिए: इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? कल शाम से NSUI का धरना दूर्गाबाई देशमुख मेट्रो स्टेशन के नीचे जारी है। हमारी मांग है जवाबदेही तय हो, परिवारों को मुआवजा मिले और DU में सुरक्षित हॉस्टल की व्यवस्था हो। छात्रों की आवाज़ दबेगी नहीं, जवाब लेकर रहेंगे।
VINOD JAKHAR42,534 views • 1 month ago