
Aajay Jha
@Ajay_reporter • 17,238 subscribers
Journalist | Covering Congress Party for last Two and Half Decades.
Shorts
Videos

ब्रेकिंग...दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI के परफॉर्मेंस को लेकर 10 जनपथ पर हुई बड़ी बैठक। बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी में प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से ली रिपोर्ट। अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने मिलने के बाद कहा कि जिस तरह का परिणाम आया नाराजगी स्वाभाविक है..लेकिन जिस तरह से संघ ने और बीजेपी ने सभी इंस्टीट्यूशन पर कब्जा कर रखा है और चुनाव में एक पार्टी को जीतने के लिए काम किया उस पर भी हमने चर्चा की है..
Aajay Jha47,599 views • 2 days ago

जंतर मंतर पर घायल युवक राहुल गांधी से मिलने पहुंचा 10 जनपथ..कहा कि CJP के प्रमुख अभिजीत दीपके ने पैसा लेकर मुंह बंद रखने की दी हिदायत..सुनिए और देखिये उसकी पूरी कहानी..👇 मेरा नाम विकास अग्रवाल है। मै बागपत का रहने वाला हूं। 20 जुलाई के जंतर मंतर के प्रोटेस्ट में आया था। मुझे प्रोटेस्ट में इतनी चोटें लगी की जिस हाथ का मेरा ऑपरेशन हुआ था उसी हाथ में मुझे 14 स्टील स्टेपलर के टांके लगे..(टाँके दिखाते हुए).. 12 अगस्त को दिल्ली के नारायणा के पार्क में हमे CJP के अभीजित दीपके ने बुलाया था। मैने उनसे कहा कि जिन बच्चों को क्रिटिकल चोट लगी, उसको लेकर आपको अमित शाह से जवाबदेही मांगनी चाहिए। अभिजीत दीपके ने मुझ से पूछा कि तुम्हे क्या चाहिए..? मैने कहा कि मेरा इलाज में 15–20 हजार का खर्चा आया है। उसने मुझ से कहा कि अगर ये पैसा मैं दे दूं तो क्या तुम चुप हो जाओगे..? मैने कहा कि नहीं..फिर उसने कहा कि क्या तुमने सबका ठेका ले रखा है..? मै 12 अगस्त से दर दर भटक रहा हूं। कभी गुरुद्वारे तो कभी मंदिर में रहता हूं। मेरा भाई दिल्ली पुलिस में है। उसने भी मुझे इग्नोर कर दिया है..अब मैं राहुल जी से मिलने आया हूं। हम जेन Z को अब सिर्फ राहुल गांधी से ही उम्मीद है। वही सिर्फ अब हमें न्याय दिला सकते हैं.. (नोट: वीडियो 10 जनपथ के बाहर का है..घायल युवक मोबाइल से बार बार अपने चोट का वीडियो, जंतर मंतर के प्रोटेस्ट की फोटो दिखा रहा है..)
Aajay Jha149,355 views • 1 month ago

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की जो मूल विचारधारा है उसमें कोई फर्क नहीं है। ये बात सही है कि हम लोग एक दूसरे के आमने सामने हैं पंजाब में। लेकिन ये बात भी सही है कि 2024 में इंडिया एलायंस के गठबंधन में हम इकट्ठे थे। उसी का स्वरूप है कि विचारात्मक तौर पर हम में कोई फर्क नहीं है। इसलिए हम इकट्ठे मिल कर चुनाव लड़े। बीजेपी के साथ हमारा एक विचारात्मक फर्क है। दक्षिण पंथी विचारधारा जो धर्म और मजहब के नाम पर भेद करती है उस से हमारा एक विचारात्मक फर्क है। आम आदमी पार्टी हमारी राजनीति प्रतिद्वंद्वी हो सकती है लेकिन उसके साथ हमारा विचारात्मक फर्क नहीं है। इसलिए जो लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाते हैं उनको अलग नजर से देखने की जरूरत है, और जो लोग आप छोड़कर कांग्रेस में आए है वो एक ही विचारात्मक स्टेबल के हैं। ये एक सटीक फर्क है दोनों बातों में। जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए हैं उनके खिलाफ जनता का गुस्सा कूट कूट कर दिखाई दे रहा है.. Manish Tewari
Aajay Jha103,981 views • 29 days ago

पवन जी के घर से एक लैपटॉप मिला है, एक फोन मिला है, दो पेन ड्राइव मिला है, एक डॉलर मिला है। ये तो बहुत बड़ी बात है, अगर किसी बीजेपी के नेता के यहां रेड पड़ा होता तो भरमार मिल जाता। प्रक्रिया होती है जब रेड होता है तो फेरहिस्त दी जाती है। लेकिन फेरहिस्त केवल पेन ड्राइव नहीं होती। पेन ड्राइव के अंदर क्या है। उसकी फेरहिस्त मिलनी चाहिए। क्या भरोसा है कि आप पेन ड्राइव खोलकर इसके अंदर कुछ डाल देंगे। जो पुलिस आचार संहिता लगे होने पर मुख्यमंत्री की पुलिस बनकर काम कर रही है, उस पर क्या भरोसा..? बिना गवाह के जिस तरह उन्होंने सब कुछ जब्त किया है उस से ही सारा एविडेंस संदेहास्पद हो जाता है.. दूसरी बात तीन चार साल पहले हेमंता ने गौरव गोगोई की पत्नी पर कुछ पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप लगाया था। उन्होंने उस पर SIT भी बिठा दी। ऐसा तो नहीं हुआ कि असम पुलिस ने हेमंता के घर पर रेड कर दिया हो। ये कहा हो उनसे की तुम कागज़ दो। वही चीज यहां पर भी लागू करो। अगर पवन जी ने कोई आरोप लगाया है तो आप SIT गठित करो। इस से साफ है कि पुलिस हेमंता की पर्सनल फोर्स बनकर रह गई है, ये असम की पुलिस नहीं रही.. Sandeep Dikshit
Ajay Jha206,847 views • 5 months ago

ये तस्वीर देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चुनौती भी है और चेतावनी भी.. ED अधिकारी केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री के विजयन के घर छापा मारने के बाद जब निकली तो समर्थक उग्र और हिंसक हो गई। आने वाले वक्त में जांच एजेंसियों के आकाओं को भी ये समझना पड़ेगा कि जनता अब जान चुकी है। अगर उसे एजेंसी का दुरुपयोग दिखेगा वो इसका प्रतिकार करेगी। कई बार दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वो हिंसक भी हो सकता है..
Ajay Jha88,471 views • 4 months ago

बिहार कांग्रेस की बैठक में शामिल होने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे। लेकिन उनका नाम आगंतुकों की लिस्ट में नहीं था। पप्पू यादव को वापिस लौटना पड़ा। लेकिन कुछ देर बाद पप्पू वापिस लौटे। इस बार उनका नाम लिस्ट में एड ( शामिल) हो चुका था..
Ajay Jha153,092 views • 8 months ago

गृह मंत्री से अपने मुलाकात पर चल रहे अटकलों के बीच राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि कैसे वो प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के साथ मिलकर राजस्थान के कमिटी पर चर्चा कर रहे हैं। सुनिए दोनों नेताओं का क्या कहना है.. Sukhjinder Singh Randhawa Govind Singh Dotasra
Ajay Jha54,205 views • 2 months ago

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गिरफ्तारी के आखिरी कुछ मिनटों में क्या हुआ देखिए..👇
Aajay Jha32,597 views • 2 months ago

ये वीडियो देख कर साफ नज़र आता है कि जानबूझ कर वाटर कैनन का इस्तेमाल रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा को घायल करने के लिए टारगेट करके बार बार चलाया जा रहा था। प्रशासन का ये तुच्छ रवैया दिखाता है कि वो किस हद तक जा सकता है। आज कुरुक्षेत्र में NEET और पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस प्रदर्शन कर रहा था। Deepender Singh Hooda
Ajay Jha46,869 views • 3 months ago

ये है दो मिनट चौंतीस सेकंड का बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का वो वीडियो है जिसमें वो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को गद्दार, अय्याश कह रहे हैं। वो यही नहीं रुकते इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बारे में अश्लील,अभद्र टिप्पणी सदन में कर रहे हैं। देखिए इस वीडियो में रोकने का दिखावा करते हुए कैसे संसद टीवी जानबूझ कर बार बार निशिकांत दुबे का वीडियो और ऑडियो दोनों दिखा रहा है..
Ajay Jha71,512 views • 7 months ago