
Ajit Singh Rathi
@AjitSinghRathi • 22,524 subscribers
JOURNALIST Tweets are my personal views..Not official
Shorts
Videos

“टीचर दो टीचर दो, आज दो अभी दो” Zen Alpha का ये वीडियो नैनीताल जिले के बेतालघाट का है जहाँ जीजीआईसी की छात्राएं पढ़ाई के लिए शिक्षक के लिए प्रदर्शन कर रही हैं। ताकि वास्तव में पढ़ाई कर सकें। स्कूल में शिक्षकों की कमी है, और छात्रों को उस अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है जो उन्हें बुनियादी शिक्षा देने के लिए बना है। VC : Kumaon Jagran Pushkar Singh Dhami Dr.Dhan Singh Rawat Pralhad Joshi
Ajit Singh Rathi90,626 Aufrufe • vor 7 Tagen

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण करने के मामले में एक युवक का वीडियो सामने आया। युवक का कहना है कि हमें केवल प्रसाद बांटने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहाँ पहुंचे तो पता चला कि हमें वहां बुलाकर बेवकूफ बनाया गया। हमे नहीं पता था कि वहाँ शुद्धिकरण जैसा कोई कार्य हो रहा है। Mallikarjun Kharge Priyanka Gandhi Vadra Rahul Gandhi Kumari Selja Jagat Prakash Nadda
Ajit Singh Rathi272,272 Aufrufe • vor 27 Tagen

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की रैली के मंच को हिंदूवादी संगठनों द्वारा शुद्धिकरण करने को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उचित ठहराया है। जबकि इसी कृत्य पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा राज्यसभा में खेद व्यक्त कर चुके हैं। समझ नहीं आ रहा कि नड्डा की बात सही है या महेन्द्र भट्ट की ? हल्द्वानी में आठ अगस्त को रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली के मंच को कुछ हिंदूवादी संगठनों ने गंगा जल से शुद्ध किया था, इस मंच से खड़गे ने रैली को संबोधित किया था। देश भर में बवाल हुआ कि खड़गे के दलित होने की वजह से ये किया गया। अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि शुद्धिकरण किया तो क्या ग़लत किया ? वहाँ रैली से गंदगी हो गई थी। अरे भट्ट जी, रैली ग्राउंड में थी और शुद्धिकरण मंच का हुआ था। और करने वाले RSS के लोग थे। अभी तो दिन ढला भी नहीं महाराज !!! Mallikarjun Kharge Jagat Prakash Nadda Mahendra Bhatt Pushkar Singh Dhami
Ajit Singh Rathi129,548 Aufrufe • vor 15 Tagen

पीएम द्वारा ख़ुद को गाली देने वाले छात्रों को माफ़ करने का वीडियो शेयर करते ही प्रसिद्ध गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने भी एक वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने व्यंगात्मक अंदाज में कहा कि बच्चों पर पैलेट गन चले तो क्या हुआ ? लाठियां पड़े तो क्या हुआ ? टीयर गैस छोड़े तो क्या हुआ ? लेकिन बच्चे यदि गालियाँ देंगे तो सोचिए देश के संस्कार कहाँ जा रहे है ? VISHAL DADLANI BJP Congress
Ajit Singh Rathi318,305 Aufrufe • vor 1 Monat

बीतें 8 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के मंच स्थल का हिंदूवादी संगठनों ने गंगा जल से शुद्धिकरण किया। क्योंकि उस मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित थे। संगठन का कहना है कि ये स्थान अपवित्र हो गया था, पवित्र करने के लिए ऐसा किया। क्या ऐसा इसलिए किया गया कि खड़गे दलित है ? या हिंदू विरोधी है, जैसा कि हिंदुवादी संगठन के लोग आरोप लगा रहे है ? Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi Narendra Modi BJP Congress Pushkar Singh Dhami
Ajit Singh Rathi214,453 Aufrufe • vor 1 Monat

हर जगह यही किस्सा हो गया, कांग्रेस का जहाँ भी बड़ा कार्यक्रम हो तो सड़को पर सिस्टम इतना टाइट कर दो कि लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुँच ही न सके। पिछले दिनों देहरादून में राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में यही हुआ और आज हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले यही हो रहा है, सघन चेकिंग के नाम पर रैली में आ रही बसे रोक ली गई, एक की जरूरत थी दस दस बैरिकेटिंग लगा दिए गए।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत बड़े नेताओं को एसएसपी ऑफिस पर धरना देना पड़ा। Ganesh Godiyal Yashpal Arya Karan Mahara Mallikarjun Kharge Congress BJP
Ajit Singh Rathi155,390 Aufrufe • vor 1 Monat

परेड ग्राउंड देहरादून में जहाँ राहुल गांधी का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम होना था, वहाँ हुए अल्पसंख्यक विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम की झलक तो ले लीजिए, दीनहीन टाइप के विभाग के कार्यक्रम में खूब नाची मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलास। बड़ी कलाकार है तो फ़ीस भी कोटि ली होगी। इसी कार्यक्रम के लिए राहुल के कार्यक्रम को मिली स्वीकृति को निरस्त किया गया था और कांग्रेसियों को परेड ग्राउंड के बजाय बन्नू स्कूल जाना पड़ा। Rahul Gandhi Congress BJP
Ajit Singh Rathi244,223 Aufrufe • vor 1 Monat

लंबे समय बाद बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार काफ़ी तल्ख दिखे। भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को गलत बताते हुए उन्होंने कहा,,, “जो जेल में जाएगा उसको मार दीजिए... ऐसा कोई नियम है ? कोर्ट फैसला करता है... ऐसा कभी नहीं होना चाहिए” Nitish Kumar Samrat Choudhary Bihar Police
Ajit Singh Rathi340,187 Aufrufe • vor 2 Monaten

पिछवाड़े के नीचे थार है तो कुछ भी करोगे ? लोगो के ऊपर चढ़ा दोगे ? दूसरी गाड़ी के चालक को कुचल दोगे ? हरिद्वार के मोतीचूर फ्लाईओवर पर बस और थार की भिड़ंत होते-होते बची। बस चालक ने थार चालक को धीरे गाड़ी चलाने की सलाह दी, जिससे नाराज थार चालक ने गुस्से में बस चालक और अन्य लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। घटना में बस चालक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, थार चालक मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। Dehradun Police Uttarakhand I.G. Garhwal Range Uttarakhand Police Uttarakhand Police
Ajit Singh Rathi114,959 Aufrufe • vor 28 Tagen

उत्तराखंड। उधमसिंह नगर के बाजपुर में आज भाजपा नेताओं ने PWD के AE को सरेबाजार सड़क पर पीटा, केवल पीटा ही नहीं बल्कि कीचड़ उठाकर AE के मुँह पर रगड़ दिया। आरोप है कि निर्माणाधीन पुल पूरा नहीं होने की वजह से बारिश का पानी आज सौ डेढ़ सौ घरों में पानी घुस गया। यह पुल जुलाई तक पूरा होना था लेकिन नहीं हुआ, इसी को लेकर हंगामा हो गया। फिलहाल दोनों पक्षों ने पुलिस स्टेशन में तहरीर दे दी गई है। Udham Singh Nagar Police Uttarakhand Uttarakhand Police
Ajit Singh Rathi21,060 Aufrufe • vor 4 Tagen

कर्नाटक में मुक़दमा दर्ज होने के बाद उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया, तो कृपया नीचे 👇🏻 की पोस्ट में अपनी पहली वीडियो देखिए भट्ट जी। ख़ुद के ख़िलाफ़ FIR पर आप कह रहे हैं कि कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं है। तो उत्तराखंड में आपकी सरकार ने राहुल गांधी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की, मतलब आपके पास भी कोई मुद्दा नहीं है ? Congress BJP
Ajit Singh Rathi25,652 Aufrufe • vor 5 Tagen

13 वर्षीय अमिताभ की हाजिरज़वाबी से कलेक्टर साहब भी हैरान थे। यूपी के लखीमपुर में तहसील दिवस में एक बच्चे ने अपने घर पर क़ब्ज़े की शिकायत की तो साहब बोले दिखाते है, बच्चा बोला साहब... “देखना नहीं, इसे करवा दीजिए! न्याय करवा दीजिए!" आप इस बच्चे की बातचीत सुनिए, हर बात का क्या जोरदार जवाब है उसके पास। डीएम साहब ने बच्चे का मर्म समझा और इत्मीनान से उसकी बातें सुनी। DM LAKHIMPUR KHERI
Ajit Singh Rathi192,205 Aufrufe • vor 1 Monat

BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने BKTC के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए बहस की चुनौती दी। दिलचस्प यह है कि गोदियाल ने द्विवेदी की चुनौती स्वीकार कर ली है और वो कल 12.30 बजे प्रेस क्लब में उपलब्ध होंगे, अब देखते है कि द्विवेदी आते है कि नहीं। Ganesh Godiyal Congress BJP
Ajit Singh Rathi175,689 Aufrufe • vor 1 Monat