Ajit Singh Rathi's banner
Ajit Singh Rathi's profile picture

Ajit Singh Rathi

@AjitSinghRathi22,524 subscribers

JOURNALIST Tweets are my personal views..Not official

Shorts

नेपाल : यह देखना किसी चमत्कार से कम नहीं था, तीन दिन बाद मौत को पीछे हटना पड़ा और जिंदगी जीत गई। तीन दिन तक आपदा के कीचड़ में दबी छह साल की बच्ची को नेपाल के सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू किया। घटना नेपाल के रसुवा जिले के टिमोरे गांव की है। बाढ़ और भूस्खलन के मलबे में दबी रहने के बाद 6 साल की बच्ची मनीषा को जिंदा बाहर निकाला गया। #NepalFloods #Rasuwa #Rescue #Miracle #Nepal

1,297,644 views

दिल्ली में हुई किरकिरी के बाद भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि सभी राज्यों की राजधानी में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करे। उस आह्वान के बाद पटना का हाल देख लीजिए, कांग्रेसी भी तैयार बैठे थे, फिर वही हुआ जो इस वीडियो में दिख रहा है। Congress BJP

248,914 views

“इसे कहते है पड़ी लकड़ी लेना” बद्रीनाथ मंदिर चोरी प्रकरण में BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कल ख़ुद ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर खुली बहस की चुनौती दी थी, और जब गोदियाल ने चुनौती स्वीकार की घोषित स्थान प्रेस क्लब देहरादून पहुंचे तो द्विवेदी का कोई अता पता नहीं रहा, एक डेढ़ घंटा इंतज़ार करके गोदियाल भी चले गए। लेकिन द्विवेदी नहीं आए। जबकि उन्हें आना चाहिए था। द्विवेदी जी ने अपने चक्कर में राज्य सरकार और भाजपा दोनों की किरकिरी करवा दी। हेमंत जी, राजनीति बच्चों का खेल नहीं है। यमकेश्वर के बाहर बहुत बड़ी दुनिया है। सच तो यही है बद्रीनाथ मंदिर में चोरी आपके कार्यकाल में हुई, आपके निजी सचिव ने की, जो इस समय जेल में है। BJP Congress Ganesh Godiyal

117,924 views

हरियाणा के मोहित जाट ने दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ दी और जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन जॉइन कर लिया। मोहित का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि छात्र जंतर-मंतर से संसद तक प्रदर्शन करेंगे, तो उन्होंने पहले ही मेडिकल लीव ले ली। छुट्टी खत्म होने के बाद उन्हें कई बार ड्यूटी जॉइन करने के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जब उन पर लगातार दबाव बढ़ा, तो उन्होंने दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा देना उचित समझा और छात्रों के बीच जंतर-मंतर पहुंच गए।

83,540 views

ये वायरल वीडियो देहरादून की चंद्रलोक कॉलोनी का बताया जा रहा है। मोहल्ले वालों की “हाउस अरेस्ट” जैसी स्थिति हो गई है। वास्तव में ये कोई दबंग है जिसने पूरी सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर घरों से निकलने के रास्ते बंद कर दिए हैं। थोड़ा सा माल सड़क पर रखते ही नगर निगम वाले जुर्माना लगाने आ जाते है लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं और लोग घरों में क़ैद है। District Magistrate, Dehradun मामले की पड़ताल हो जाय तो बेहतर है। Dehradun Police Uttarakhand Dehradun Municipal Corporation Namami Bansal IAS

191,977 views

देहरादून की सड़कों पर बड़ी संख्या में युवा उतर पड़े, बेरोजगार संघ के नेतृत्व में आई भीड़ सचिवालय की तरफ़ बढ़ी तो पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर रोका, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। मुख्य माँग :—- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत इस्तीफ़ा दे लंबे समय से लंबित सरकारी भर्तियों को खोला जाय भर्तियों में गड़बड़ी से संबंधित सभी जांचो को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाय BJP Congress Uttarakhand Police

63,050 views

सुबह से भाजपाई कह रहे थे कि राहुल गांधी कितना नीचे आ गए है, थाने में धरने की नौबत आ गई, : जेपी नड्डा कह रहे थे कि राहुल राजनीतिक पाखंड कर रहे है, : पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की हाई पॉवर कमेटी जांच कर रही है, इसलिए FIR नहीं हो सकती है ? लेकिन दिन ढला भी नहीं था, राहुल गांधी जो चाहते थे वो करवा कर ही माने। भाजपा नेताओं को सोचना चाहिए कि ऐसी बात कहनी ही क्यूँ जिससे मुकरना पड़े !! Rahul Gandhi Jagat Prakash Nadda Ravi Shankar Prasad

26,540 views

आहत भावनाओं से लथपथ कुछ लोग आज सांसद पप्पू यादव के घर का घेराव करने पहुँच गए। क्योंकि पप्पू और अन्य कई सांसदों ने चंदा चोरी का नाटक किया था। हालांकि चंदा चोरी होने पर इनकी भावनाएं आहत नहीं हुई !! उधर पप्पू यादव ने X पर लिखा,,,, “अरे कालनेमियो, परिवार और बच्चों के पास क्यों जाते हो? मेरा आवास बलवंत राय मेहता लेन में है। आओ न कल मिलते हैं, चंदा चोर कालनेमियों सनातन और रामभक्ति की रक्षा के लिए तुम्हारे ख़िलाफ़ अंतिम सांस तक लड़ेंगे” Rajesh Ranjan Pappu Yadav

28,782 views

हल्द्वानी रैली में आ रही कार्यकर्ताओं की गाड़ी रोके जाने से गुस्साए कांग्रेस नेताओ ने जब एसएसपी ऑफिस में तांडव किया तो उसके बाद देखिए कितनी बढ़िया व्यवस्था बनी। पुलिस अधिकारी अपने मातहतों को निर्देशित कर रहे थे कि कोई गाड़ी न रोके, सीधे भेजे। Nainital Police Uttarakhand DIG Kumaun Range Uttakhand Uttarakhand Police

19,697 views

मसूरी में कार के गहरी खाई में गिरने का लाइव वीडियो, घायल है लेकिन सब सुरक्षित है।

67,143 views

बागपत की जिलाधिकारी अस्मित लाल ने जो किया वो सबको करना चाहिए। मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ने वाला दूध नालियों में बह रहा था, डीएम ने इसे रोकने का बंदोबस्त किया और परशुरामेश्वर मंदिर से शुरू हुई इस “जीरो वेस्ट” पहल के तहत एकत्र दूध से दर्जनों कुत्तों और बंदरों की फीडिंग कराई गई। ये आस्था में सेवा का संकल्प था। Baghpat Police DM Baghpat Commissioner Meerut Government of UP

37,494 views

मैं तो पहले ही कहता था, गाय भैंस है नहीं और बाबा रामदेव देश भर में घी का कारोबार बढ़ाते जा रहे है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पतंजलि के घी के नमूने फेल हो गए, फ़ूड सेफ़्टी विभाग ने पतंजलि और वितरक पर 1.40 लाख ₹ का जुर्माना लगाया है। उस पर भी तुर्रा यह है कि जिसे आधार बनाकर जुर्माना लगा है वो सैंपल 2020 में लिया गया था, पाँच साल तक सैंपल इस लैब से उस लैब घूमता रहा, केंद्र सरकार की लैब में भी भेजा लेकिन घी खाने लायक नहीं मिला। और ख़रीदों बाबा का घी!! #Patanjali

43,741 views

मसूरी में बर्फबारी की सूचना मिलते ही दौड़ मत पड़ना, पहले ट्रैफ़िक का पता कर लेना, नहीं तो ऐसे ही दिन भर सड़क पर खड़े रहोगे जैसे आज लोग इस वीडियो में खड़े है। बर्फ तो देखने को नहीं मिली, बारिश से बढ़ी ठंड ने मुश्किल बढ़ाई अलग से। #mussoorie #Dehradun #uttarakhand #Snowfall

25,384 views

ये है सत्ता की धमक!! उत्तराखंड में भाजपा विधायक दिलीप महंत ने परिवहन विभाग के अधिकारी हरीश सती को सड़क पर ही थप्पड़ मारने के लिए उठाया हाथ, भला बुरा भी कहा। कोटद्वार के कोड़ियाँ की घटना, वीडियो वायरल समर्थक की गाड़ी का चालान होने से बौखलाए विधायक देखिए ये वीडियो BJP Karan Mahara Congress

71,700 views

प्रधानमंत्री जी, उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने भी आपकी अपील का संज्ञान नहीं लिया, जरा वाहनों का क़ाफ़िला तो देखिए, आज सुबह का वीडियो है, ऐसे कैसे तेल की बचत होगी ? उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी के तेल बचाने की नौटंकी पहले से ही पूरे देश में हिट हो चुकी है। आगे आगे स्कूटी पीछे पीछे फ्लीट !!! PMO India LT GEN GURMIT SINGH, PVSM, UYSM, AVSM, VSM (Retd) Ganesh Joshi Pushkar Singh Dhami BJP Congress

12,195 views

अंकिता भंडारी की सीबीआई जाँच के लिए हुए प्रदर्शन में दराती लेकर पहुँची सोशल मीडिया इंफ़्लूएंसर ज्योति अधिकारी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है। जूही चुफाल की तहरीर पर ज्योति के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27, 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 196 (धर्म जाति, भाषा के आधार पर शत्रुता फैलाने), 299 व 302 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने) की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। BJP Congress

15,027 views

ये वीडियो सितंबर माह का है। जब कालाढूँगी विधायक बंशीधर भगत हल्द्वानी नगर निगम पार्षद अमित बिष्ट को छुड़ाने के लिए थाने में धरने पर बैठ थे और पुलिस को बेइज्जत किया कि इसे पहचान लो, ये भाजपा का कार्यकर्ता है, हाथ मत लगाना। और आज सबेरे ही उसी पार्षद अमित बिष्ट ने हल्द्वानी में एक युवक का मर्डर कर दिया। Pushkar Singh Dhami BJP Congress Karan Mahara

14,890 views

Videos

AjitSinghRathi's profile picture

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की रैली के मंच को हिंदूवादी संगठनों द्वारा शुद्धिकरण करने को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उचित ठहराया है। जबकि इसी कृत्य पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा राज्यसभा में खेद व्यक्त कर चुके हैं। समझ नहीं आ रहा कि नड्डा की बात सही है या महेन्द्र भट्ट की ? हल्द्वानी में आठ अगस्त को रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली के मंच को कुछ हिंदूवादी संगठनों ने गंगा जल से शुद्ध किया था, इस मंच से खड़गे ने रैली को संबोधित किया था। देश भर में बवाल हुआ कि खड़गे के दलित होने की वजह से ये किया गया। अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि शुद्धिकरण किया तो क्या ग़लत किया ? वहाँ रैली से गंदगी हो गई थी। अरे भट्ट जी, रैली ग्राउंड में थी और शुद्धिकरण मंच का हुआ था। और करने वाले RSS के लोग थे। अभी तो दिन ढला भी नहीं महाराज !!! Mallikarjun Kharge Jagat Prakash Nadda Mahendra Bhatt Pushkar Singh Dhami

Ajit Singh Rathi

129,548 views • 15 days ago