
Ajit Singh Rathi
@AjitSinghRathi • 23,555 subscribers
JOURNALIST Tweets are my personal views..Not official
Shorts
Videos
0:21
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

कानपुर। ट्राला-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत। भीषण एक्सीडेंट में दोनों वाहनों के चालक की मौत।
Ajit Singh Rathi1,864,911 просмотров • 1 месяц назад

अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी से कहानी में घुमावदार मोड़ आया है। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पुत्री दीपिका की FIR पर अभिनेत्री की गिरफ्तारी हुई है, और उसी दीपिका ने ऐसा ही एक मुक़दमा 2025 में भी दर्ज कराया था, और आज फिर वही घटनाक्रम !! ऐसा लगता है कोई मसाला हिंदी फ़िल्म चल रही है। दोनों मुकदमों में वादी, आरोपी और आरोप एक ही है, 2025 में हुए मुकदमे में एक गिरफ्तारी हुई थी, उर्मिला के ख़िलाफ़ NBW जारी हुए थे लेकिन वो बाहर घूमती रही, अब ऐसी क्या वजह रही होगी कि रात में मुकदमा दर्ज, दिन निकलते ही उर्मिला गिरफ़्तार, शाम होते ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश और रात होते ही जेल। चर्चा गर्म है, कल उर्मिला को नार्को टेस्ट की क़ानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए देहरादून सीबीआई कोर्ट में फिर पेश होना था, लेकिन एक दिन पहले जेल भेज दिया गया, नार्को टेस्ट से आख़िर कौन भयभीत है ? किसे बचाने की योजना है ? वो बड़े नाम जिन्हें उर्मिला बार बार ले रही है ? उर्मिला अब कोर्ट देहरादून में कैसे पेश होगी ? मामला सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है, या फिर उलझाया जा रहा है, कुछ तो खेल चल रहा है। BJP Congress Rahul Gandhi Supriya Shrinate Pushkar Singh Dhami
Ajit Singh Rathi72,450 просмотров • 5 дней назад

21 लाख ₹ का रावण जलकर ख़ाक हो गया, लेकिन फ़ना होने से पहले पट्ठे ने दम दिखा दिया।सीएम पुष्कर धामी ने रिमोट का बटन दबाया लेकिन काम न आया। ऐसा लगा कि रिमोट का कंट्रोल रावण के ही पास था। अथक प्रयास निरर्थक हुए, फिर प्राचीन तरीके से आदमी भेजकर मैनुअली आग लगवाई, तब जाकर रावण की हुई विदाई। #Dehradun #Uttarakhand
Ajit Singh Rathi74,541 просмотров • 10 дней назад

बहुत नाइंसाफी है भाई !!! हर जगह भेदभाव हो रहा है। कुंभकर्ण क़द काठी में रावण से कई गुणा बड़ा था, लेकिन यहाँ देहरादून के परेड ग्राउंड में लगे पुतलों को देखिए, कुंभकर्ण की लंबाई को रावण के घुटनों तक लाकर रोक दिया। तुर्रा ये है कि रावण हर साल लंबा और कुंभकर्ण छोटा होता जा रहा है, पिछले साल रावण की ऊँचाई 160 फिट थी इस बार 180 फिट हो गई। जब रावण बुराई का प्रतीक है तो हर साल उसका क़द क्यों बढ़ाया जा रहा है ? इसकी जाँच के लिए सरकार को SIT गठित करनी चाहिए, और कुंभकर्ण का दर्द भी तो समझिए, छोटा भाई है तो पूरा “छोटू“ बनाकर ही छोड़ोगे क्या ? #HappyDussehra #Dehradun
Ajit Singh Rathi80,603 просмотров • 11 дней назад

जिन नामी गिरामी स्कूलों में बच्चों के दाखिले के लिए लोग बड़ी बड़ी सिफारिशें करवाते है, वहाँ भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। स्कूलों के आलीशान भवनों में गिद्ध बने शिक्षक घूम रहे है। देहरादून के समर वैली स्कूल में जो हुआ, पीड़ित बच्ची की माँ का दर्द सुनिए, एक नहीं 15-15 बेटियों ने फिजिक्स के उस सनकी शिक्षक के ख़िलाफ़ लिखकर दिया जो उनके शरीर को ग़लत इरादे से टच करता था और बच्चों को जानबूझ कर फेल करता था। निदेशक अशोक बासु ने न्याय देने के बजाय छात्रा से कहा कि मेरे शरीर को छूकर बताओ कि तुम्हारे शरीर को शिक्षक ने कहाँ और कैसे छुआ। शिक्षा का दुर्भाग्य देखिए, देश में ऐसे लोग भी शिक्षण संस्थान चलाते है ? आज जब माँ से नहीं रहा गया तो स्कूल पहुँची और शिकायत की, ग़ज़ब तो ये था कि वहाँ मौजूद पुलिस को देखकर लगा कि बच्चियों से ज़्यादा उन्हें स्कूल प्रबंधन की चिंता है। मामूली बातों पर राजनीति करने वाले महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग भी “अवकाश” पर गए लगते है। न जिला प्रशासन, न पुलिस, न आयोग, न सरकार, अभिभावक आख़िर किसके पास जाय ? और अभी तक न तो प्रशासन में स्कूल प्रबंधन के ख़िलाफ़ और न ही स्कूल प्रबंधन ने आरोपी टीचर के ख़िलाफ़ कोई एक्शन लिया। माँ बाप रोते बिलखते रहे, बच्ची भय में रहे, लेकिन स्कूल बड़े आदमी का है, उसे कुछ नहीं होना चाहिए। Pushkar Singh Dhami PMO India Dehradun Police Uttarakhand District Magistrate, Dehradun
Ajit Singh Rathi34,946 просмотров • 7 дней назад

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण करने के मामले में एक युवक का वीडियो सामने आया। युवक का कहना है कि हमें केवल प्रसाद बांटने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहाँ पहुंचे तो पता चला कि हमें वहां बुलाकर बेवकूफ बनाया गया। हमे नहीं पता था कि वहाँ शुद्धिकरण जैसा कोई कार्य हो रहा है। Mallikarjun Kharge Priyanka Gandhi Vadra Rahul Gandhi Kumari Selja Jagat Prakash Nadda
Ajit Singh Rathi272,980 просмотров • 2 месяцев назад

पीएम द्वारा ख़ुद को गाली देने वाले छात्रों को माफ़ करने का वीडियो शेयर करते ही प्रसिद्ध गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने भी एक वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने व्यंगात्मक अंदाज में कहा कि बच्चों पर पैलेट गन चले तो क्या हुआ ? लाठियां पड़े तो क्या हुआ ? टीयर गैस छोड़े तो क्या हुआ ? लेकिन बच्चे यदि गालियाँ देंगे तो सोचिए देश के संस्कार कहाँ जा रहे है ? VISHAL DADLANI BJP Congress
Ajit Singh Rathi318,451 просмотров • 3 месяцев назад

बीतें 8 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के मंच स्थल का हिंदूवादी संगठनों ने गंगा जल से शुद्धिकरण किया। क्योंकि उस मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित थे। संगठन का कहना है कि ये स्थान अपवित्र हो गया था, पवित्र करने के लिए ऐसा किया। क्या ऐसा इसलिए किया गया कि खड़गे दलित है ? या हिंदू विरोधी है, जैसा कि हिंदुवादी संगठन के लोग आरोप लगा रहे है ? Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi Narendra Modi BJP Congress Pushkar Singh Dhami
Ajit Singh Rathi214,737 просмотров • 2 месяцев назад

लंबे समय बाद बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार काफ़ी तल्ख दिखे। भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को गलत बताते हुए उन्होंने कहा,,, “जो जेल में जाएगा उसको मार दीजिए... ऐसा कोई नियम है ? कोर्ट फैसला करता है... ऐसा कभी नहीं होना चाहिए” Nitish Kumar Samrat Choudhary Bihar Police
Ajit Singh Rathi340,187 просмотров • 4 месяцев назад

परेड ग्राउंड देहरादून में जहाँ राहुल गांधी का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम होना था, वहाँ हुए अल्पसंख्यक विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम की झलक तो ले लीजिए, दीनहीन टाइप के विभाग के कार्यक्रम में खूब नाची मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलास। बड़ी कलाकार है तो फ़ीस भी कोटि ली होगी। इसी कार्यक्रम के लिए राहुल के कार्यक्रम को मिली स्वीकृति को निरस्त किया गया था और कांग्रेसियों को परेड ग्राउंड के बजाय बन्नू स्कूल जाना पड़ा। Rahul Gandhi Congress BJP
Ajit Singh Rathi244,223 просмотров • 3 месяцев назад

हवा का रुख़ बदलता दिख रहा है, ABVP का गढ़ HNB गढ़वाल केंद्रीय विवि भी भरभरा ढह गया। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जय हो ग्रुप के हिमांशु भंडारी की जीत मायने नहीं रखती, मायने रखता है उनकी जीत का अंतर। उन्हें कुल 3301 और एबीवीपी के भुवन चमोली को 1796 मत मिले। श्रीनगर से भाजपा विधायक धनसिंह रावत सरकार में मंत्री है, ये बेईज्जती शायद उन्हें महसूस हो !! उपाध्यक्ष पद पर छात्रम संगठन के पुलकित अग्रवाल, महासचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक, सह-सचिव पद पर अमन कुनियाल ने जीत दर्ज की। VINOD JAKHAR Uday Bhanu Chib Rahul Gandhi Nitin Nabin Dr.Dhan Singh Rawat Satpal Maharaj Pushkar Singh Dhami
Ajit Singh Rathi113,176 просмотров • 1 месяц назад

मैंने पहले ही कहा था, ABVP की जीत दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव स्टाइल में होगी। देहरादून स्थित उत्तराखंड के सबसे बड़े कॉलेज DAV में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI के सौरभ सेमवाल शुरुआत से बढ़त बनाये रहे, बीच में झगड़ा हुआ, अफ़रा तफ़री मची और गिनती पूरी होते होते लगभग 60 वोटों से ABVP के नवदीप राणा ने जीत गए। उपाध्यक्ष पद पर SFI के शैलेंद्र सिंह, महासचिव के पद पर निर्दलीय नीलांश शर्मा ने जीत दर्ज की। ABVP NSUI VINOD JAKHAR
Ajit Singh Rathi73,365 просмотров • 1 месяц назад